सहारनपुर : लोनी से भाजपा विधायक नन्द किशोर गुर्जर का एक बार फिर विवादित ब्यान सामने आया है। नन्द किशोर गुर्जर ने सहारनपुर में आयोजित सनातन अधिवेशन में न सिर्फ जिहाद को लेकर बड़ा ब्यान दिया है बल्कि गकशी करने वालों की गार्डन काटने का फरमान जारी किया है। भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर के ब्यान के बाद माहौल गरमा गया है। उन्होंने कहा कि गोहत्यारा मिले तो उसकी गर्दन काट देनी चाहिए। इस दौरान हरिद्वार से आए संत सत्यदेव सरस्वती भी मंच पर मौजूद थे।
भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर ने कहा कि “आजकल कुछ लोग किताबें पढ़कर माता सीता के बारे में मनगढ़ंत बयान देने लगे हैं।” उन्होंने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि “एक मौर्य घूम रहा है। वह बकवास करता है, देवी-देवताओं का मज़ाक उड़ाता है, और हम सब बस चुप चाप सुनते रहते हैं। ऐसे लोगों को सुधारने की ज़रूरत है।” गौरक्षा को लेकर उन्होंने कहा कि “एक महाराज जी कहते हैं, गौहत्यारे को हाथतोड़ देने चाहिए लेकिन मैं कहता हूँ अगर गौहत्यारा मिले तो उसकी गर्दन काटदेनी चाहिए। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। गाय हमारी माता है। कानून अपने हाथ में नहीं लिया है, लेकिन हर बेटा अपनी माँ की रक्षा करेगा। गाय वेदों की माता है।”
जिहाद पर बोलते हुए कहा कि “सहारनपुर में उतने जिहादी नहीं हैं जितने मेरी चार गलियों में रहते हैं। लेकिन वहाँ कोई उंगली उठाने की हिम्मत नहीं करता। उनके इलाके में कभी दिनदहाड़े गायों का कत्ल होता था, बेटियों का अपहरण होता था और गोलियाँ चलती थीं। उन्होंने कहा, “आज मेरी बहनें रात के 2 बजे तक घूमती रहती हैं, जहाँ कभी शाम 5 बजे के बाद पुरुष भी बाहर नहीं निकलते थे। बीजेपी विधायक ने आगे कहा कि गाजियाबाद के लोनी पर एक गैंगस्टर-थीम वाली फिल्म इसलिए बनाई गई थी क्योंकि यह कभी अपराध का गढ़ था। लेकिन आज, वहाँ शांति है। छह लाख की आबादी में कोई भी उंगली उठाने की हिम्मत नहीं करता।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की तारीफ़ करते हुए कहा कि “पहले पाकिस्तान रोज़ हमारे छह सैनिकों को मारता था और हम दुनिया के मंच पर रोते थे। लेकिन जब राजनाथ सिंह सीमा पर गए और पूछा कि गोलियाँ कहाँ से आ रही हैं, तो उन्हें बताया गया कि कोई आदेश नहीं है। अब आदेश हैं और पाकिस्तान पर उसके ही घर में हमला हो रहा है।”
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NPR BHARAT NEWS के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...


