सुभाष उपाध्याय को हाईकोर्ट का जज बनाने की संस्तुति उत्तराखंड हाईकोर्ट के कॉलेजियम ने सितंबर 2022 में की थी। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने 12 अप्रैल 2023 को सुभाष उपाध्याय को उत्तराखंड हाईकोर्ट का जज बनाने की संस्तुति की। 2 साल के लंबे इंतजार के बाद अब उन्हें जज बनाने के आदेश दिए गए हैं।
सुभाष उपाध्याय हाईकोर्ट में मुख्य स्थायी अधिवक्ता समेत कई पदों पर भी रह चुके हैं। उनकी शिक्षा लखनऊ में हुई है। उनके हाईकोर्ट का जज बनाए जाने पर अधिवक्ताओं में खुशी का माहौल है। वह दो जून को न्यायाधीश पद की शपथ ले सकते हैं। उनके शपथ ग्रहण के बाद उत्तराखंड हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या 10 हो जाएगी।
सुभाष उपाध्याय फिलहाल नैनीताल के रतन कॉटेज में रहते हैं। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने हाईकोर्ट में न्यायाधीशों के रिक्त पदों को भरने के लिए कई बार राष्ट्रपति से गुहार लगाई है। हाईकोर्ट में अभी एक और पद रिक्त है। उसे भी भरने के लिए सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने अपनी संस्तुति दे दी है। उस पर भी राष्ट्रपति की संस्तुति का इंतजार है। Nainital High Court

