पहले पुलिस के साथ की हाथापाई, गिरफ्तारी के बाद हाथ जोड़कर मांगी माफ़ी, वीडियो वायरल 

They first scuffled with the police

सहारनपुर : सहारनपुर पुलिस ने डायल 112 कर्मियों के साथ बदसलूकी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। थाना जनकपुरी पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न सिर्फ सबक सिखाया बल्कि मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल किया है। पुलिस के मुताबिक़ पकड़े गए अभियुक्त जनता रोड़ पर एक मोहल्ले में शराब पीकर हंगामा करते थे। स्थानीय लोगों की शिकायत पर डायल 112 उन्हें पकड़ने गई तो तीनों अभियुक्तों ने पुलिस टीम के साथ बदसलूकी कर हाथापाई की थी। जिसका वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा है।

आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद एक ओर वीडियो सामने आया है जिसमें आरोपी पुलिस गिरफ्त में दिखाई दे रहे हैं। मुख्य आरोपी राहुल शर्मा और उसके साथी लंगड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं राहुल शर्मा नाम का दबंग हाथ जोड़कर पुलिस के सामने माफ़ी मांग रहा है और अपना गुनाह कबूल किया है। भविष्य में गुनाह ना करने की कसम खाई है।

आपको बता दें कि दो दिन पहले थाना जनकपुरी इलाके के जनता रोड़ की एक कालोनी निवासियों की शिकायत पर डायल 112 पहुंची थी। जहां कुछ शरारती युवक शराब पीकर हंगामा कर रहे थे। ASP मनोज यादव ने बताया कि जब डायल 112 उन्हें रोकने गई तो मौके पर मौजूद युवकों ने दबंगई दिखाते हुए पुलिस कर्मियों के साथ अभद्रता शुरू कर दी। मामला इतना बढ़ गया कि नशे में धुत्त युवकों ने पुलिस की गिरबान तक पकड़ लिया। वहीं किसी ने हाथापाई का वीडियो बनाकर सोशल मिडिया पर वायरल कर दिया।

वायरल में एक आदमी 112 इमरजेंसी नंबर पर तैनात पुलिस अधिकारियों के साथ बदतमीज़ी करता दिख रहा है। यह वायरल वीडियो जनकपुरी पुलिस स्टेशन इलाके के जनता रोड का है। पुलिस प्रशासन ने वायरल वीडियो का संज्ञान लिया है। सहारनपुर के ASP मनोज यादव ने कहा कि वीडियो की जांच  के बाद आरोपियों की पहचान की गई। वीडियो के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना जनकपुरी पुलिस ने सोमवार को दबिश देकर राहुल शर्मा और उसके दो साथियो को गिरफ्तार कर लिया। तीनों को न्यालय में पेश कर जेल भेज दिया है। ASP का कहना है कि कानून-व्यवस्था की किसी भी तरह की अनदेखी किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NPR BHARAT NEWS के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts