सहारनपुर : थाना बड़गांव इलाके में पंचायत ने तुगलकी फरमान जारी किया है। जहां पंचायत ने प्रेमी युगल को भरी पंचायत में न सिर्फ जुते से मारने की सुनाई गई बल्कि एक दूसरे को भाई-बहन कहने का दबाव बनाया है। पंचायत के फरमान के बाद प्रेमी और प्रेमिका की जुते से पिटाई की गई। इतना ही नहीं पंचायत में प्रेमी युगल की पिटाई का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच में जुट गई है।
आपको बता दें कि थाना बड़गांव इलाके के एक व्यक्ति का एक गांव की नाबालिग युवती के बीच प्रेम संग चल रहा था। 19 जनवरी को वह व्यक्ति युवती से मिलने उसके घर पहुंचा था। जहां परिजनों ने दोनों को आपत्ति जनक स्तिथि में पकड लिया। नाबालिग युवती के साथ व्यक्ति के पकड़े जाने की सूचना गांव में आग की तरह फैल गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि आनन-फानन में पंचायत बुलानी पड़ी।
गांव की पंचायत ने पकड़े गए प्रेमी युगल को जुते से पीटने की सज़ा सुना दी। पंचायत के सामने ही ग्रामीणों और परिजनों ने दोनों को जूते, चप्पल और लाठियों से पीटा। इसके बाद प्रेमी जोड़े को पूरे गांव में घुमाया गया। हालांकि मारपीट करने के बाद में चेतावनी देकर प्रेमी को छोड़ दिया। घटना के कई दिन बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।
वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि गांव की पंचायत बुलाई हुई है। प्रेमी जोड़े को भी पंचायत के सामने लाया गया है। पंचायत ने सज़ा के तौर पर आदमी को जूते और चप्पलों से पीटा गया। जबकि मौजूद महिलाओं ने युवती को खरी-खोटी सुनाते हुए धुनाई कर कर रही है। वहीं चुपके से किसी ने पूरी घटना का वीडियो बना कर अब सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
वायरल वीडियो में यह भी दावा किया गया है कि कपल पर एक-दूसरे को भाई-बहन मानने का दबाव डाला जा रहा था। दिलचस्प बात यह है कि वीडियो में कुछ जाने-माने गांव वाले भी दिख रहे हैं। जो पूरी घटना के दौरान आराम से हुक्का पी रहे थे। प्रेमी युवक बार-बार दया की भीख मांगता रहा। लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। पंचायत का यह ड्रामा काफी देर तक चलता रहा। बाद मे पंचायत के कुछ लोगों ने युवक को चेतावनी दी कि वह दोबारा इस इलाके में नजर नहीं आएगा। प्रेमी और प्रेमिका अलग-अलग बिरादरी से तालुक रखते हैं।
खास बात तो ये है कि युवक पहले से शादीशुदा भी है। ग्रामीणों ने बताया कि सूचना मिलने पर प्रेमी की पत्नी भी पंचायत में पहुंची और उसे अपने साथ ले गई। वहीं एसपी ग्रामीण सागर जैन का कहना है कि ऐसा वीडियो संज्ञान में आया है। वीडियो की जांच की जा रही है। वीडियो के सही पाए जाने पर उचित कार्रवाई की जायेगी।
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NPR BHARAT NEWS के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...


