सहारनपुर पुलिस ने पेपर मिल में हुई चोरी का किया पर्दाफाश, सामान के साथ 5 शातिर चोर गिरफ्तार

Saharanpur Police Uncover Paper Mill Theft 5 Cunning Thieves Arrested with Stolen Goods

सहारनपुर : सहारनपुर के थाना बिहारीगढ़ पुलिस ने पेपर मिल में हुई बड़ी चोरी का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में 5 वांछित शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी गया पूरा माल बरामद कर लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल करते हुए बताया कि उन्होंने पहले फैक्ट्री से मोटर चोरी कर जंगल में छिपा दी थी। दोबारा चोरी करने पहुंचे लेकिन चौकीदार के जागने के कारण सफल नहीं हो सके। इसके बाद वे छिपाया हुआ माल बेचने जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।

आपको बता दें कि 19 मार्च 2026 को पेपर फैक्ट्री के मैनेजर अमित कुमार ने थाना बिहारीगढ़ में शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोर फैक्ट्री से 47 बिजली मोटर चोरी कर ले गए हैं। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 22 मार्च को मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह कार्रवाई क्षेत्राधिकारी बेहट के पर्यवेक्षण और थाना प्रभारी अक्षय शर्मा के नेतृत्व में की। पुलिस ने तालिब, मोहसीन, जमील, कसीम और परवेज नाम के पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी हरिद्वार और सहारनपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं।

पकडे गए चोरों के पास से बरामद सामान :-

  • 47 बिजली मोटर (कीमत लगभग 4.7 लाख रुपये)
  • एक TATA Ace (छोटा हाथी)
  • एक मोटरसाइकिल HF Deluxe
  • 3 अवैध तमंचे
  • 5 जिंदा कारतूस
  • चोरी में इस्तेमाल उपकरण (प्लास, पेंचकस, पाना)
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NPR BHARAT NEWS के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts