पुलिस कस्टडी में भाई ने मारी थी युवती को गोली, एम्स में इलाज के दौरान मौत, वीडियो जारी कर भाई ने किया सरेंडर 

Attack on Sister in Saharanpur
सहारनपुर : सोमवार को सहारनपुर के थाना फतेहपुर इलाके में पुलिस कस्टडी में भाइयों ने युवती को गोली मारकर घायल कर दिया था। जिसके चलते युवती को ऋषिकेश के एम्स में भर्ती कराया गया था। जहां मंगलवार की देर शाम युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं युवती के भाई ने न सिर्फ अपने गुनाह को स्वीकार कर थाने में सरेंडर कर दिया है बल्कि वीडियो भी जारी किया है। जिसमें युवती के भाई मोंटी राणा ने खुद को गोली मारने का जिम्मेदार बताया है और परिजनों को निर्दोष बताते दिखाई दे रहा है। पुलिस ने हमलावर भाई के खिलाफ कार्यवाई करते हुए जेल भेजने की तैयारी शुरू कर दी है।
Brother and Sister Shot in Saharanpur,
Brothers Shoot Sister in Saharanpur,
Sister Shot by Brothers in Saharanpur,
Sister Shot Over Love Affair in Saharanpur,
Saharanpur News

आपको बता दें कि गांव रामखेड़ी की रहने वाली 25 वर्षीय राखी का गांव कंदेला के रहने वाले लवकुश के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। 8 दिन पहले  पहले राखी लवकुश के साथ घर से भाग गई थी। परिजनों ने थाना फतेहपुर में लवकुश और गोविंदा के खिलाफ नामजद तहरीर देकर अगवा करने का मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद सोमवार को राखी को थाना फतेहपुर के बाहर छोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक़ पुलिस ने उसके परिवार वालों को बुलाया लेकिन राखी ने उनके साथ जाने से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने थाने में युवती का बयान दर्ज किया और करीब दोपहर 2:30 बजे उसे मेडिकल जाँच के लिए ले जाया गया। 3:30 बजे करीब मेडिकल जाँच पूरी होने के बाद SI विजयपाल सिंह राखी को अपनी निजी कार में सहारनपुर ले जा रहे थे। वह ड्राइवर की सीट पर बैठे थे जबकि राखी और महिला कांस्टेबल प्रीति पीछे की सीट पर बैठी थीं। ठीक उसी समय राखी के भाई रवि और मोंटी मौके पर पहुँच गए।

उन्होंने देसी तंमचा कार की खिड़कियों से सटा दीं और एक के बाद एक तीन गोलियाँ चलाईं। एक गोली राखी के सिर में लगी और दूसरी उसकी कमर में धस गई। जिससे वह गाडी में गंभीर रूप से घायल हो गयी। SI विजयपाल सिंह ने हमलावरों को पकड़ने की कोशिश की लेकिन हाथापाई के बाद वे भाग निकलने में कामयाब रहे और मौके से फरार हो गए। युवती को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ से डॉक्टरों ने उसको ऋषिकेश एम्स के लिए रेफर कर दिया। एम्स में मंगलवार रात को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

एसएसपी अभिनन्दन ने बताया कि सहारनपुर के रामखेड़ी गाँव की रहने वाली राखी 16 मार्च की सुबह से लापता थी। 17 मार्च को फतेहपुर पुलिस स्टेशन में दर्ज एक रिपोर्ट में उसके भाई रवि ने बताया कि उसकी बहन को पड़ोसी गाँव मोहम्मदपुर कंदेला के रहने वाले लवकुश और उसके साथी गोविंद ने बहला-फुसलाकर भगा लिया था। युवती राजपूत समुदाय से थी जबकि युवक जाट समुदाय से है। पुलिस उन दोनों की तलाश कर रही थी। बताया जा रहा है कि उस युवती ने पहले ही अपने प्रेमी से कोर्ट में शादी कर ली थी।

इस बीच हत्या का आरोपी उसका भाई मोंटी राणा ने एक वीडियो जारी करने के बाद पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। वीडियो में मोंटी कहना है कि इस घटना में उसके भाई रवि और परिवार का कोई लेना देना नहीं है। उसने अकेले ही अपनी बहन को गोली मारी है। क्योंकि पूरा परिवार उसको समझा रहा था। लेकिन उसने किसी की इज्जत नहीं रखी। जिसके चलते उसने यह कदम उठाना पड़ा हालाँकि उसकी मां ने उसको ऐसा करने से मना भी किया था।
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NPR BHARAT NEWS के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts