बिजनौर : वनकर्मियों से लकड़ी माफिया को छुड़ाने के दौरान का भाकियू के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का एक वीडियो प्रसारित हो रहा है। इसमें एक पदाधिकारी कह रहा है कि कोई ‘ठीक सी महिला लाकर वन कर्मियों पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करा दो । इन पर मुकदमे दर्ज होंगे तो अक्ल आ जाएगी। यह वीडियो वन विभाग के अधिकारियों ने शासन तक भेजा है। इस मामले में वन विभाग की ओर से अफजलगढ़ और रेहड़ थाने में तहरीर दो गई थी।
भाकियू जिला उपाध्यक्ष मदन सिंह राणा का कहना है कि वे हमेशा किसानों के हक के लिए ही संघर्ष करते हैं। वन कर्मियों पर दुष्कर्म के मुकदमे दर्ज करने की बात उन्होंने या उनके किसी साथी ने नहीं की है।सीओ आलोक सिंह का कहना है कि गुरुवार को अफजलगडू थाने में लकड़ी माफिया शमशेर, लखबीर सिंह तथा मदन सिंह राणा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

