बुलंदशहर : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में आयकर विभाग का चौकाने वाला कारनामा सामने आया है। जिसके बारे में जानकर पुलिस ही नहीं उच्च अधिकारी भी हैरत में पद गए हैं। कोतवाली खुर्जा नगर इलाके के नयागंज में रहने वाले एक किराना दुकानदार को लगभग डेढ़ अरब का आयकर नोटिस भेजा गया है। नोटिस मिलने के बाद जहां परिवार सदमे में है वहीं आयकर विभाग का यह भारी भरकम नोटिस जनपद में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस पीड़ित की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।…
Read MoreAuthor: आर. एल. बांकिया
सीएम योगी के आवास के सामने महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस ने बचाई जान, मकान के नाम पर ठगी का लगाया आरोप
लखनऊ : राजधानी लखनऊ में सीएम योगी आवास पर सोमवार को उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब एक महिला ने आत्मदाह का प्रयास किया। महिला ने अपने ऊपर न सिर्फ तेल छिड़क लिया बल्कि माचिस से आग लगाने की कोशिश की। लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस और सुरक्षा कर्मियों ने महिला को पकड़ लिया और थाने ले गई। महिला का आरोप है कि उसने अपना पुराना मकान बेचकर मिले पैसे एक जालसाज़ को दे दिए, जो अब पैसे वापस नहीं कर रहा है। मकान पाने की चाहत में हरदोई…
Read Moreपहाड़ो में हुई बरसात ने बधाई मुश्किलें, हथनीकुंड बैराज से छोड़ा गया लाखो क्यूसेक पानी, हरियणा यूपी में बाढ़ जैसे हालात
सहारनपुर : सोमवार को सहारनपुर के हथिनीकुंड बैराज से 3.11 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। जिससे यमुना नदी का जलस्तर तेज़ी से बढ़कर 335.72 मीटर तक पहुँच गया। बढ़ते जलस्तर ने हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए हैं। हथनीकुंड बैराज से छोड़ा गया यह पानी दिल्ली के निचले इलाकों के लिए भी मुसीबत बन सकता है। जिससे हरियाणा, यूपी और दिल्ली वालों की चिंता बढ़ना लाज़मी है। आपको बता दें कि लगातार बारिश के कारण यमुना समेत राज्य की नदियाँ उफान पर हैं। हरियाणा के100 से…
Read More8 साल की बच्ची से बलात्कार का प्रयास, पैसों का लालच देकर जबरन ले गया घर, आरोपी गिरफ्तार
सहारनपुर : सहारनपुर में एक नाबालिग बच्ची से बलात्कार के प्रयास का मामला सामने आया है। जहां एक युवक घर के बाहर खेल रही 8 साल की बच्ची को न सिर्फ अपने घर ले गया बल्कि उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया है। बच्ची के मामा की बेटी ने जब यह देखा तो उसने शोर मचा दिया। जिसके बाद आरोपी भागने की कोशिश करने लगा। लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें कि थाना जनकपुरी…
Read Moreबरेली में जहरीली शराब का कहर, शराब पीने से दो किसानों की मौत, तीसरे की हालत गंभीर, परिजनों में मचा कोहराम
बरेली : बरेली के अलीगंज थाना क्षेत्र के तिगईदत्त नगर गाँव में जहरीली शराब पीने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि उनके तीसरे साथी की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलने पर शनिवार सुबह पुलिस टीम गाँव पहुँची और ग्रामीणों से पूछताछ की। पुलिस जाँच कर रही है। बताया जा रहा है कि शराब हरियाणा से लेकर आये थे। परिजनों ने पुलिस को बताया कि भगवान दास हरियाणा के फरीदाबाद में काम करता है। वह गुरुवार रात फरीदाबाद से गाँव लौटा था। आते वक्त वह वहीं से…
Read Moreइसे कहते हैं “खोदा पहाड़, निकली चुहिया”, ड्रोन की अफवाह से दहशत में ग्रामीण, पुलिस को पेड़ पर मिला बैटरी से जलता मिनी बल्ब
सुल्तानपुर : सुल्तानपुर में भदैया इलाके के जादीपुर गाँव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब शुक्रवार रात करीब 9 बजे ग्रामीणों ने एक महुआ के पेड़ पर रोशनी चमकती देखी। ग्रामीणों में अफवाह फैल गई कि कोई असामाजिक तत्व ड्रोन उड़ा रहा है। ड्रोन देख कर पुरे गाँव में दहशत का माहौल बन गया। ग्रामीण लाठी-डंडे लेकरन सिर्फ मौके पर पहुँच गए बल्कि अपने अपने मोहल्ले में पहरा देने लगे। ग्रामीणों में इस कदर दहशत फ़ैल गई कि पुलिस को बुलाना पड़ा। सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस…
Read Moreअब भाजपा विधायक ने राहुल गांधी पर कर दी आपत्तिजनक टिप्पणी, राहुल गांधी को बताया मंदबुद्धि बच्चा
बरेली : बरेली के नवाबगंज से भाजपा विधायक डॉ. एमपी आर्य ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की टोपी पहने तस्वीर फेसबुक पर पोस्ट की। इस पर जब प्रतिक्रियाएँ आने लगीं, तो उन्होंने एक और पोस्ट कर राहुल गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। डॉ. एमपी आर्य ने दो दिन पहले अपने फेसबुक वॉल पर राहुल गांधी की टोपी पहने तस्वीर शेयर की थी। उन्होंने लिखा था “मैं हिंदुस्तान देश तुम्हें कैसे सौंप दूँ… तुम्हारी रैलियों में हमने पाकिस्तान का झंडा देखा है।” इस पर जब प्रतिक्रियाएँ आने लगीं,…
Read Moreसहारनपुर के आशुतोष शर्मा क्षेत्रीय अध्यक्ष और योगेंद्र कुमार क्षेत्रीय महामंत्री बने
सहारनपुर : राजधानी लखनऊ के रवींद्रालय सभागार में आयोजित दो दिवसीय अधिवेशन में उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के प्रांतीय एवं क्षेत्रीय पदाधिकारियों का चुनाव किया गया, जिसमें पद्मनाभ त्रिवेदी तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष, जे.पी. पांडे चौथी बार महामंत्री और सहारनपुर के आशुतोष शर्मा पहली बार क्षेत्रीय अध्यक्ष चुने गए। चुनाव अधिकारी ने निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। 41वें प्रांतीय द्विवार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव में निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों में प्रांतीय अध्यक्ष पद्मनाभ त्रिवेदी, प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष गोपाल प्रसाद, प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष हेमंत गूजर, प्रांतीय महामंत्री जे.पी. पांडे, प्रांतीय…
Read Moreजमीयत अध्यक्ष अरशद मदनी ने सोनिया गांधी के लिए कही ये बात, 3 बच्चो के ब्यान पर मोहन भागवत की कर दी तारीफ
देवबंद : जमीयत उलेमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने कहा असम मुसलमानों के विनाश का मामला है। वहाँ के मुख्यमंत्री दिल्ली हो या असम, शेष भारत से सरकार को अलग करना चाहते थे। सबने मिलकर तय किया कि बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच युद्ध के बाद, जब यहाँ-वहाँ स्थिरता थी। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की नीति के अनुसार, पाकिस्तान का विभाजन हुआ। इसलिए, हमने साथ बैठकर यह निर्णय लिया कि पूरे भारत में भारतीय होने की नींव 1951 की होगी। लेकिन असम में असमिया होने…
Read Moreसीएम योगी ने पीएम पर अभद्र टिप्पणी पर किया पलटवार, बोले – पीएम पर अभद्र टिपण्णी से पूरे देश का अपमान, कांग्रेस को सबक सिखाएगी जनता
प्रतापगढ़ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी की गई गई अभद्र टिप्पणी को लेकर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधान मंत्री के खिलाफ की गई अभद्र टिपण्णी से पुरे देश का अपमान है। पूरा देश अपमान महसूस कर रहा है। उन्होंने आगे कहा कि सपा, कांग्रेस और बसपा के शासनकाल में गुंडागर्दी और माफिया राज चरम पर था। सपा सरकार में हर जिले में माफिया को पाला-पोसा गया। विकास राशि की बंदरबांट की जा रही थी। लूट-खसोट चरम पर थी। गरीबों के लिए आया पैसा लूटा गया। सीएम…
Read More