पटना : बिहार में विधानसभा चुनाव नज़दीक आते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के 17 प्रतिशत मुस्लिम समुदाय के मतदाताओं तक पहुँचने का प्रयास किया है। नितीश कुमार ने बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड के शताब्दी समारोह को एक राजनीतिक मंच के रूप में इस्तेमाल किया और खुद को मुस्लिम कल्याण के लिए प्रतिबद्ध नेता के रूप में पेश किया। मदरसा सुधारों से लेकर महिलाओं और युवाओं के लिए बढ़े हुए बजट और कल्याणकारी योजनाओं का हवाला देते हुए, नीतीश ने सावधानी से समावेशिता का एक आख्यान बुना, साथ ही अल्पसंख्यक…
Read MoreAuthor: आर. एल. बांकिया
राज्यसभा में तीन विधेयकों को संयुक्त समिति के पास भेजने के प्रस्ताव को मिली मंज़ूरी
नई दिल्ली : राज्यसभा ने गुरुवार को तीन विधेयकों को एक संयुक्त समिति को भेजने के प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी, जिसमें प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्रियों और गंभीर आपराधिक आरोपों में गिरफ़्तार मंत्रियों को 30 दिनों के लिए पद से हटाने का प्रावधान भी शामिल है। गृह मंत्री अमित शाह ने सदन में हंगामे के बीच ‘विधेयकों को संयुक्त समिति को भेजने का प्रस्ताव’ पेश किया। ये तीनों विधेयक भारतीय संविधान संशोधन, केंद्र शासित प्रदेश शासन अधिनियम, 1963 और जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम, 2019 से संबंधित हैं। विधेयकों की जाँच के लिए संयुक्त…
Read Moreसहारनपुर में गूगल मैप ने फिर भटकाया, तालाब में उतर गई मंदिर जा रहे युवकों की कार, बमुश्किल बची जान
सहारनपुर : सहारनपुर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जिसमें गूगल मैप की मदद से चल रही एक कार रास्ता भटककर तालाब में गिर गई। कार में सवार मेरठ विश्वविद्यालय के चार छात्रों ने बमुश्किल खिड़कियों को खोलकर बाहर कूदना पड़ा। जिससे युवको की जान बच पाई। गनीमत ये रही कि इस हादसे में कोई जानमाल का नुक्सान नहीं हुआ। लेकिन इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। मेरठ विश्वविद्यालय के छात्र नेता सूर्या ने बताया कि वह अपने तीन दोस्तों आदित्य, वरुण और अंशुल के…
Read Moreखाद की कमी को लेकर सपा का विशाल प्रदर्शन, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने दिया पद से इस्तीफा
बहराइच : बहराइच ज़िले में किसानों को हो रही खाद की कमी के खिलाफ प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को समाजवादी पार्टी ने ज़िला मुख्यालय पर ज़ोरदार प्रदर्शन किया और खाद की आपूर्ति की मांग को लेकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। किसानों के लिए प्रदर्शन कर रहे समाजवादी पार्टी के नेताओं का कहना है कि सरकार की कथनी और करनी में फ़र्क़ साफ़ दिखाई दे रहा है कि किसानों को लाइन में लगने के बाद भी खाद नहीं मिल रही है। एक…
Read Moreक्या मोदी किसानों की छत्रछाया में कॉर्पोरेट हितों की लड़ाई लड़ रहे हैं?
नई दिल्ली : हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था, “मैं किसानों के कल्याण के लिए व्यक्तिगत नुकसान उठाने को तैयार हूँ, मैं ट्रम्प के दबाव में समझौता नहीं करूँगा।” पहली नज़र में यह बयान किसानों का मसीहा होने का दावा करता है। समर्थक मीडिया और हिंदुत्ववादी समूह इसे “देशभक्ति” और “किसानों की जीत” के रूप में बेच रहे हैं। लेकिन क्या यह वाकई किसानों की लड़ाई है, या इसे किसी और के लिए किसानों की पैकेजिंग में लपेट दिया गया है? अगर प्रधानमंत्री मोदी को वाकई किसानों…
Read Moreशाहजहांपुर के जलालाबाद कस्बे का नाम अब होगा परशुरामपुरी, सीएम योगी ने बदला नाम, आदेश किये जारी
शाहजहांपुर : उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर ज़िले के जलालाबाद कस्बे का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर परशुरामपुरी कर दिया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) ने इस संबंध में राज्य सरकार को अपना अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी कर दिया है। गृह मंत्रालय ने उत्तर प्रदेश सरकार को नए नाम की अधिसूचना जारी करने का निर्देश दिया है। नए नाम की वर्तनी देवनागरी (हिंदी), रोमन (अंग्रेजी) और क्षेत्रीय भाषाओं में तैयार की गई है। यह बदलाव केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद की पहल पर किया गया है, जिन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री…
Read Moreमदरसा अध्यापक ने नाबालिग के साथ डेढ़ साल तक की घिनौनी करतूत, पुलिस ने किया गिरफ्तार
अहमदाबाद : गुजरात के अहमदाबाद के सरखेज स्थित एक मदरसे से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ मदरसे में पढ़ाने वाले एक मौलाना ने नाबालिग छात्र के साथ घिनौनी हरकत की है। उस पर आरोप है कि उसने लड़के को अप्राकृतिक तरीके से अपनी हवस का शिकार बनाया। इस गंदी हरकत के कारण मदरसे में पढ़ने आए पीड़ित नाबालिग के पेट में दर्द हुआ तो उसके पिता ने उससे इसका कारण पूछा। बच्चे ने जब सच्चाई बताई तो परिवार के लोग दंग रह गए। इसके…
Read Moreदिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला, हमलावर मौके पर पकड़ा गया, दिल्ली पुलिस जाँच में जुटी
नई दिल्ली : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर एक जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान हमला हुआ। यह घटना उस समय हुई जब मुख्यमंत्री अपने सरकारी आवास स्थित कैंप कार्यालय में आम जनता की शिकायतें सुन रही थीं। इस अप्रत्याशित हमले ने राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सीएम कार्यालय के अनुसार, वह ठीक हैं और उन्होंने बताया है कि उनके कार्यक्रम रद्द नहीं होंगे। हालाँकि, जैसे ही यह हमला हुआ, मौके पर अफरा-तफरी मच गई और अधिकारियों ने तुरंत सुरक्षा व्यवस्था को सूचित किया। बता…
Read Moreनीले ड्रम में मिला हंसराम का शव, परिवार के साथ राजस्थान कमाने गया था एक माँ का बेटा, बिलखती माँ ने बहू के बारे में बताई ये बात
शाहजहाँपुर : उत्तर प्रदेश के शाहजहाँपुर जिले के नवदिया नवाजपुर गाँव निवासी हंसराम का शव राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले की आदर्शनगर कॉलोनी में एक नीले ड्रम में मिला। रविवार देर रात जब यह खबर मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। माँ उर्मिला ने बताया कि बेटे का अपनी बहू से कभी कोई विवाद नहीं हुआ। क्या हुआ, किसी को नहीं पता। मृतक के पिता और परिवार के अन्य सदस्य रात में ही राजस्थान के लिए रवाना हो गए। खुटार थाना क्षेत्र के नवदिया नवाजपुर गाँव निवासी खेमकरन उर्फ पप्पू…
Read Moreवोट चोरी मामले में कांग्रेस का बड़ा आरोप, जवाबदेही से भाग रहा चुनाव आयोग, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के जवाब पर विपक्ष का पलटवार
नई दिल्ली : वोट चोरी और बिहार मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण मामले में चुनाव आयोग के जवाब पर विपक्षी गठबंधन भारत ने पलटवार किया है। कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि चुनाव आयोग अपनी जवाबदेही से भाग रहा है। वहीं, सपा सांसद रामगोपाल यादव ने कहा कि चुनाव आयोग बार-बार राहुल गांधी से हलफनामा मांग रहा है, लेकिन हम 2018 में ही कई बार चुनाव आयोग को शिकायत के साथ हलफनामा दे चुके हैं। लेकिन आयोग ने कोई कार्रवाई…
Read More