सहारनपुर : सहारनपुर में भाजपा विधायक कीरत सिंह और महिला कार्यकर्ता कोमल गुर्जर के मामले में नया मोड़ आ गया है। भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई ने कोमल गुर्जर को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। उन्होंने उन पर जनप्रतिनिधि की छवि खराब करने का आरोप लगाया है। सहारनपुर में भाजपा विधायक कीरत सिंह के खिलाफ गुर्जर समाज के लोगों ने महापंचायत बुलाई थी। महिला का आरोप है कि गंगोह विधायक कीरत सिंह के इशारे पर उसके परिवार को परेशान किया जा रहा है। उसके खिलाफ फर्जी मुकदमे दर्ज किए…
Read MoreAuthor: आर. एल. बांकिया
कथावाचक के मुंडन से नाराज 2000 समर्थक सड़कों पर उतरे, पुलिस पर पथराव किया और गाड़ियां तोड़ी, थाने का घेराव कर हंगामा किया
इटावा : यादव कथावाचक के साथ मारपीट और अभद्रता के मामले में गुरुवार को इटावा में बवाल हो गया। गुरुवार को अहीर रेजीमेंट और यादव संगठन के करीब 2 हजार लोगों ने दो जगहों पर प्रदर्शन किया। पहला बकेवर थाने के सामने हुआ। कथावाचक के दो साथियों को छुड़ाने के लिए लोगों ने थाने का घेराव किया। पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ ने पुलिस वाहन पर पथराव कर दिया, जिसमें एक वाहन का शीशा टूट गया। हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने 12 थानों की फोर्स बुलाई…
Read Moreआपातकाल के 50 साल, झूठे मामलों में 90 हजार लोग भेजे जेल, कैदियों के खींचे गए नाख़ून, पीड़ित लाज कृष्ण गांधी को घर से बुलाकर भेजा गया जेल
आपातकाल के 50 साल : 26 जून 1975 को भले ही 50 साल बीत गए हों, लेकिन इस दिन को याद कर हर कोई सिहर उठता है। 26 जून 1975 को तत्कालीन इंदिरा गांधी सरकार ने देश में आपातकाल की घोषणा की थी। आधी रात को राष्ट्रपति से आपातकाल पत्र पर हस्ताक्षर करवाए गए। आपातकाल लागू होते ही भाजपा और आरएसएस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने के आदेश दिए गए। सरकार के निर्देश पर पुलिस और प्रशासन ने छापेमारी कर देशभर में 90 हजार से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार कर जेल…
Read Moreमोदी सरकार नार्को-कार्टेल पर बेरहमी से प्रहार कर रही है : अमित शाह
नई दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कहा कि नशा युवाओं के लिए सबसे बड़ा अभिशाप है और मोदी सरकार नार्को-कार्टेल पर बेरहमी से प्रहार कर रही है और नशे की लत में फंसे युवाओं को सहानुभूति के साथ सामान्य जीवन में वापस ला रही है। शाह ने ‘अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस’ के अवसर पर ‘नशा मुक्त भारत’ की लड़ाई में योद्धाओं और सहयोगियों को शुभकामनाएं देते हुए यह बात कही। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, “नशा हमारे युवाओं के लिए सबसे बड़ा अभिशाप है। मोदी सरकार…
Read Moreसुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण पर याचिका की जुलाई में जांच करने पर सहमति जताई
नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण के मुद्दे पर एक याचिका की जुलाई में जांच करने पर सहमति जताई। यह मामला जस्टिस केवी विश्वनाथन और जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह की पीठ के समक्ष तत्काल सुनवाई के लिए आया। एक वकील ने बॉम्बे हाई कोर्ट द्वारा 11 जून को पारित आदेश का हवाला दिया, जिसमें मराठा आरक्षण के लिए कानून की संवैधानिक वैधता के खिलाफ याचिकाओं पर 18 जुलाई के बाद नए सिरे से सुनवाई करने का आदेश दिया गया था। वकील ने पीठ के…
Read Moreअंतरराष्ट्रीय आलू केंद्र बनेगा यूपी का आगरा, पीएम मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल ने झरिया के नए मास्टर प्लान को मंजूरी
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में 50 साल पहले लागू आपातकाल की निंदा की है। 26 जून 1075 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कार्यकाल में आपातकाल घोषित किया गया था। मंत्रिमंडल की बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि मंत्रिमंडल ने उन अनगिनत लोगों के बलिदान को याद करने और उनका सम्मान करने का संकल्प लिया, जिन्होंने आपातकाल और भारतीय संविधान की भावना को नष्ट करने के प्रयास का बहादुरी से विरोध किया था। उन्होंने कहा…
Read Moreयूपी में दुग्ध उत्पादकों की आय बढ़ाने का मसौदा तैयार, योगी सरकार का अहम समझौता, 3 डेयरी प्लांट को मिलेगा बड़ा लाभ
लखनऊ : पशुपालकों की आय बढ़ाने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में कानपुर, गोरखपुर, कन्नौज में राज्य सहकारी डेयरी संघ के तीन डेयरी प्लांट और अंबेडकरनगर में बने पशु आहार कारखाने के संचालन की जिम्मेदारी राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) को दी गई। एनडीडीबी के संचालन में इन इकाइयों में तकनीकी सुधार, पारदर्शिता और बेहतर प्रबंधन होगा। इससे प्रदेश के दुग्ध उत्पादकों को समय पर भुगतान, अच्छा मूल्य और निरंतर बाजार की सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम में मौजूद एनडीडीबी के चेयरमैन…
Read Moreपागल पिटबुल के काटने से व्यक्ति की मौत, एंटी रेबीज वैक्सीन भी नहीं बचा पाई जान
शामली : उत्तर प्रदेश के शामली में पिटबुल डॉग के काटने के बाद चाय विक्रेता की मौत हो गई है। हैरत की बात ये है कि एंटी रेबीज वैक्सीन लगाने के बाद चाय विक्रेता राजीव शर्मा से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है वहीं परिवार में मातम का माहौल बना हुआ है। कुत्ते काटने के करीब सवा महीने बाद राजीव की मौत दिल्ली के अस्पताल में इलाज के दौरान हुई है। जहां राजीव को सीरम डोज के लिए भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि पिटबुल नस्ल…
Read Moreसिद्धपीठ शाकंभरी देवी में बाढ़, श्रद्धालुओं ने ऊंचे स्थानों पर पहुंचकर बचाई जान
सहारनपुर : पहाड़ों में पिछले कई दिनों से हो रही बारिश के चलते मौसमी नदियां उफान पर हैं। वहीं, शिवालिक की पहाड़ियों में बारिश का पानी सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी के दर्शन करने आए श्रद्धालुओं के लिए मुसीबत बन रहा है। मंगलवार को एक बार फिर सिद्धपीठ शाकंभरी देवी के खोल में तेज बहाव के साथ पानी आ गया। जिससे शाकंभरी देवी परिसर में बाढ़ जैसे हालात बन गए। श्रद्धालुओं को किसी तरह भागकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचना पड़ा। जबकि बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को भूरा देव मंदिर के पास…
Read Moreईरान में फंसे 90 भारतीयों का जत्था पहुंचा प्रयागराज, स्वदेश लौटने पर जताया सरकार का आभार, बोले- हमने कभी नहीं सोचा था कि जिंदा लौटेंगे
प्रयागराज : ‘जिस जगह बम गिर रहे थे, वह कुम शहर से करीब 100 किलोमीटर दूर था। हमारी सांसें अटकी हुई थीं। हमें उम्मीद नहीं थी कि हम जिंदा अपने वतन लौट पाएंगे। हमारे पास जरूरी दवाएं और सामान खत्म हो गए थे। हमारे जत्थे में कई गंभीर रूप से बीमार बुजुर्ग भी थे।’ यह कहना है प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्ले के वजाहद हुसैन का, जो 90 तीर्थयात्रियों के जत्थे के साथ तीर्थयात्रा के लिए प्रयागराज से ईरान गए थे। इजराइल-इराक युद्ध के बीच फंसे भारतीयों के लिए केंद्र सरकार…
Read More