सहारनपुर : फतवों की देवबंद में एक युवक को स्पाइडर-मैन का मुखौटा लगाकर रील बनाना महंगा पड़ गया। एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं के बीच अश्लील रील बनाने वाले यूट्यूबर को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गए युवक पर स्पाइडर-मैन बनने का ऐसा जुनून चढ़ा कि वह अपनी मर्यादा और सभ्यता को ही भूल बैठा। रील बनाने के चक्कर में आरोपी युवक स्पाइडर-मैन का मुखौटा लगाकर महिलाओं के पीछे अचानक पहुंच कूद कर डांस और अश्लील हरकतें करने लगता था। पूरा मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस ने 24…
Read MoreAuthor: आर. एल. बांकिया
अफ़ग़ानिस्तान के विदेश मंत्री मौलवी अमीर ख़ान मुत्तक़ी का आगरा दौरा रद्द, ताजमहल देखने का सपना रह गया अधूरा
आगरा : भारत दौरे पर आए अफ़ग़ानिस्तान के विदेश मंत्री मौलवी अमीर ख़ान मुत्तक़ी रविवार सुबह लगभग 11 बजे आगरा पहुँचने वाले थे, लेकिन आखिरी समय में उनका कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। यह जानकारी एसीपी ताज सुरक्षा सैयद अरीब अहमद ने दी। मौलवी अमीर ख़ान मुत्तक़ी का आगरा में ताजमहल देखने का कार्यक्रम था, लेकिन उनका कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। आगरा के ज़िलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने बताया कि अफ़ग़ानिस्तान के विदेश मंत्री मौलवी अमीर ख़ान मुत्तक़ी रविवार सुबह लगभग 11 बजे शिल्पग्राम पहुँचने वाले थे। वहाँ…
Read Moreफतवो की नगरी दारुल उलूम देवबंद में अफगान विदेश मंत्री का हुआ स्वागत, प्रदान की गई ‘हदीस-ए-सनद’, छात्रों की भीड़ हुई बेकाबू, संबोधन कार्यक्रम रद्द
सहारनपुर : अफ़ग़ानिस्तान के विदेश मंत्री मौलाना अमीर ख़ान मुत्तक़ी शनिवार को फतवों की नगरी दारुल उलूम देवबंद पहुंचे। जहां उलेमाओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। मुत्तक़ी ने विश्व विख्यात इस्लामिक शिक्षण संस्थान दारुल उलूम का भ्रमण किया और वहां पढ़ाई जाने वाली तालीम के बारे में जानकारी ली। उन्होंने दारुल उलूम के प्रमुख मौलाना मुफ़्ती अबुल कासिम नोमानी की अंतिम हदीस पढ़ी और मानद उपाधि प्राप्त की। संस्था के अतिथि गृह में आयोजित इस बैठक में जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी और मुफ़्ती अबुल कासिम…
Read Moreअवैध खनन परिवहन कर रहे सात डम्पर सीज, रैकी कर रही स्विफ्ट कार बरामद
सहारनपुर : सहारनपुर में एक जुलाई से खनन खुल गया है। लेकिन खनन माफिया अवैध खनन से करने से बाज़ नहीं आ रहे हैं। प्रशासन की सख्ती के बाद भी खनन माफिया अवैध तरीके से खनन परिवहन कर रहे हैं। जिसके चलते जिलाधिकारी मनीष बंसल ने अवैध खनन परिवहन के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। अवैध खनन का परिबाहन कर रहे सात डंपर पकडे गए हैं। अभियान के तहत की गई इस कार्यवाई से खनन कारोबारियों और माफियाओं में हड़कंप हुआ है। आपको बता दें कि गुरूवार की देर रात…
Read Moreमिशन शक्ति एंटी-रोमियो टीम ने अवैध पटाखा फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, भारी मात्रा में प्रतिबंधित पटाखों और विस्फोटक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
सहारनपुर : सहारनपुर में इन दिनों अवैध पटाखे बनाने का कला कारोबार जोरो पर चल रहा है। कारोबारी न सिर्फ बिना लाइसेंस के पटाखे बना रहे है बल्कि घनी आबादी के बीच बड़े स्तर पर पटाखा फैक्ट्री चला रहे हैं। जिसके चलते पुलिस प्रशासन ने अवैध पटाखा कारोबारियों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। गुरूवार को एंटीरोमियो टीम ने थाना गंगोह इलाके में छापेमारी कर अवैध पटाखा फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध पटाखों की बड़ी खेप बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।…
Read Moreतालिबान के विदेश मंत्री 11 अक्टूबर को पहुंचेंगे दारुल उलूम देवबंद, तैयारियों में जुटा दारुल उलूम प्रबंधन, अलर्ट मोड़ में आया ख़ुफ़िया विभाग
सहारनपुर : अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान शासन के विदेश मंत्री आमिर ख़ान मुत्तक़ी भारत यात्रा आ रहे हैं। इस दौरान मुत्तक़ी सहारनपुर के कस्बा देवबंद में भी आएंगे। 11 अक्टूबर को मुत्तक़ी विश्व विखयात इस्लामिक शिक्षण संस्थान दारुल उलूम का भ्रमण करेंगे और दारुल उलूम प्रबंधन से मुलाक़ात करेंगे। उनके दौरे की सूचना मिलते ही दारुल उलूम प्रबंधन तैयारियों में जुट गया है। वहीं पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम कर दिए हैं और ख़ुफ़िया वि भाग भी हाई अलर्ट पर हैं। आपको बता दें कि अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान शासन की स्थापना के…
Read Moreबसपा सुप्रीमो के ब्यान पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, दलितों को जमीन पट्टों से लेकर आरक्षण और SC/ST एक्ट की दिलाई याद
सहारनपुर : गुरूवार को बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने बसपा संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि पर लखनऊ स्थित कांशीराम स्थल पर एक विशाल रैली को संबोधित किया। जहां अपने संबोधन में बसपा सुप्रीमो मायावती ने न सिर्फ समाजवादी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए बल्कि कांग्रेस पार्टी पर भी जुबानी हमला किया। हालांकि अपने संबोधन में बसपा सुप्रीमो भाजपा को लेकर नरम दिखाई दी। उन्होंने कहा कि आपातकाल के दौरान कांग्रेस ने बाबा साहब के संविधान का लगातार अपमान किया और कभी उसका सम्मान नहीं किया। अब कांग्रेसी संविधान की प्रतियां हाथ में…
Read Moreलखनऊ की रैली में मायावती ने दिखाई ताकत, सपा पर सीधा हमला और योगी सरकार की तारीफ़
लखनऊ : मायावती ने गुरुवार को लखनऊ में कांशीराम स्मारक पर बसपा की रैली को संबोधित किया। मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश के कासगंज ज़िले का नाम कांशीराम नगर के नाम पर रखा गया था। सपा के सत्ता में आते ही उन्होंने नाम बदल दिया। मायावती ने कहा कि आपातकाल के दौरान संविधान को रौंदा गया। बाबा साहब को संसद में प्रवेश नहीं करने दिया गया। बाबा साहब को भारत रत्न नहीं दिया गया। सपा ने हमेशा कांशीराम का अपमान किया है। दलित समुदाय को जागरूक होना होगा। मायावती…
Read Moreसहारनपुर में पीट पीट कर प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, परिजनों ने बेटी के ससुरालियों पर लगाए आरोप
सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां कार सवार बदमाशों ने एक प्रॉपर्टी डीलर की एक्टिवा में न सिर्फ टक्कर मार दी बल्कि पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। प्रॉपर्टी डीलर अपने दोस्त के साथ एक्टिवा पर जा रहा था। आरोपियों ने पहले उसकी कार को टक्कर मारी, जिससे वह गिर गया। बदमाशों ने पहले प्रॉपर्टी डीलर को बुरी तरह पीटा और उसे मरा समझकर फरार हो गए। घायल डीलर को होश आया तो परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दी।…
Read Moreएडीजीपी ने की आत्महत्या, पूर्व डीजीपी समेत सात-आठ आईपीएस अफसरों के नाम लिखी वसीयत, पढ़िए पूरी कहानी
हरियाणा : हरियाणा कैडर के 2001 बैच के आईपीएस अधिकारी एडीजीपी वाई पूरन कुमार ने मंगलवार को चंडीगढ़ के सेक्टर 11 स्थित अपने घर पर अपने निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) की सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को घटनास्थल से अंग्रेजी में लिखा आठ पन्नों का एक सुसाइड नोट और एक पन्ने की वसीयत मिली है। सुसाइड नोट में सात आईपीएस और दो आईएएस अधिकारियों का जिक्र है जिन पर उन्हें परेशान करने का आरोप लगाया गया है। हालाँकि सुसाइड नोट की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई…
Read More