एक निजी हॉस्पिटल में नर्स ने किया सुसाइड, प्रेमी ने निजी तस्वीरें वायरल करने की दी थी धमकी

बहराइच : जिले के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में नर्स का काम करने वाली एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या के पीछे का कारण प्रेमी के द्वारा उसकी निजी पिचर वायरल करने की धमकी देना बताया जा रहा है. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए  मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि इस सुसाइड के पीछे जो भी दोषी होगा, उसको बख्शा नहीं जायेगा। ये घटना थाना मोतीपुर के नानपारा की है। 

जानकारी के अनुसार , मोतीपुर के गंगापुर की रहने युवती नानपारा स्तिथ एक निजी क्लिनिक में स्टाफ नर्स का कार्य करती थी , उसका प्रेम-प्रसंग पिछले कुछ दिनों से एक युवक के साथ चल था, परिजनों के अनुसार वह युवक पिछले कुछ दिनों से उस युवती को परेशान कर था। इसको लेकर एक शिकायती पत्र लिखित में मोतीपुर थाने में दिया था।  
इस के बाद भी वह युवक लगातार युवती से शादी करने का दबाव लगातार दे रहा था , जब लड़की ने उससे शादी के लिए मना कर दिया तो उसने उसके निजी तस्वीरों को शोशल मिडिया पर वायरल करने की धमकी देने लगा। इससे परेशान होकर युवती ने हॉस्पिटल के ऑपरेशन रूम में पंखे से लटक आकर आत्महत्या कर ली। अस्पताल में सफाई करने वाले युवक जैसे ही शव को लटकता देखा, तो उसके होश उड़ गए. युवक ने इसकी जानकारी  तत्काल अस्पताल संचालक और पुलिस को दी. जानकारी मिलने पर कोतवाली के प्रभारी रामाज्ञा सिंह पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे. युवती के शव को लटका देखकर मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया.

पुलिस ने युवती के शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. एसपी ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बतायाकी अभी इसकी गहन जांच होगी ,अब तक मिली जानकारी के अनुसार युवती एक युवक से  प्रेम-प्रसंग था. लड़के ने शादी से इनकार कर दिया था. इस वजह से युवती तनाव में थी ओर उसने यह कदम उठाया है. कोतवाल नानपारा ने बताया कि इस केस के हर पहलू पर जांच की जा रही है. अभी परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है. शिकायत मिलते ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NPR BHARAT NEWS के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts