इटावा : लखनऊ -आगरा एक्सप्रेसवे पर एक डबल देकर बस पलट गई. इस हादसे में 2 यात्रियों की मौत हो गई। जबकि लगभग 50 लोग घायल हो गए .मौके पर पुलिस ने जांच-पड़ताल की. घायलों को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। गुरुवार सुबह इटावा में हवेलिया गांव के पास ये हादसा हुआ। बस यात्रियों को बिहार से दिल्ली ले जा रही थी।
बिहार के मधुबनी से एक डबल डेकर बस (UP 70 HT 8668) यात्रियों को दिल्ली लेकर जा रही थी जा रही थी , बस लखनऊ -आगरा एक्सप्रेस वे से जा रही थी। इस दौरान सुबह 4 बजे के आसपास हवेलिया गांव के पास चालक को नीद की झपकी आ गई. जिससे बस एक्सप्रेसवे की रेलिंग तोड़ खाई में गिर पलट गई। इस हादसे में 2 यात्रियों की मौत हो गई जबकि इस हादसे में 50 लोग घायल हो गए।
मृतकों की पहचान शाहिना निवासी बर्दाहा नेपाल और मनोज कुमार सिंह निवासी रामपुर डीह दरभंगा के रूप में में हुई। बस में कुल 60 यात्री सवार थे , घायलों को पुलिस ने सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। हादसे की जानकारी होने सभी अधिकारी मौके पर पहुंचे। जिले के डीएम ,एसएसपी , एडीम , एसडीएम , यूपीडा के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे ,जेसीबी माँगा कर पलटी बस को सीधा करा गया ,पुलिस पूरे मामले की जांच करा रही है।
वही कुछ यात्रियों का कहना की चालक के नशे में होने की बात कर रहे है। वही घायलों में 2 लोगों की हालत अभी गंभीर बताई जा रही है.वही चालक ने बताया की यात्रियों हम बिहार से दिल्ली जा रहे थे. हमारे सामने जा रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिए. हमने भी ब्रेक मारे लेकिन लगे नहीं ,इसके बाद बस रेलिंग तोड़ कर निचे चली गई. हमने कोई शराब नहीं पी थी

