राजस्थान : राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को ले जा रहा विमान फलौदी में एक बड़े हादसे से बाल-बाल बच गया। विमान को फलौदी वायुसेना स्टेशन पर उतरना था, लेकिन पायलटों ने गलती से इसे शहर के सिविल रनवे पर उतार दिया। अपनी गलती का एहसास होते ही पायलटों ने तुरंत विमान को वायुसेना स्टेशन पर उतार दिया। डीजीसीए इस घटना की जाँच कर रहा है। आपको बता दें कि राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को ले जा रहा विमान एक बड़े हादसे से बाल-बाल बच गया। दरअसल,…
Read MoreBlog
योग करते हुए पुलिस इंस्पेक्टर की मौत, दिन भर थाने की छत पर पड़ा रहा शव
सहारनपुर : सहारनपुर के थाना गंगोह पुलिस में उस वक्त शोक की लहर दौड़ गई जब थाने में तैनात 55 वर्षीय इंस्पेक्टर का शव क्वार्टर की छत पर पड़ा मिला। योग करते हुए इंस्पेक्टर की मौत होना बताया जा रहा है। इंस्पेक्टर रोज़ाना की तरह सुबह थाने में बने क्वार्टर की छत पर योग कर रहे थे। जहां अचानक उसकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर के मोबाइल पर कॉल आने की लगातार घंटियां बजी तो पुलिसकर्मी छत पर गए तो उनके होश उड़ गए छत पर योगा ड्रेस में इंस्पेक्टर का…
Read Moreपूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के निधन से शोक की लहर, दोपहर 1:12 बजे आरएमएल अस्पताल में ली अंतिम सांस
नई दिल्ली : जम्मू-कश्मीर, गोवा, बिहार और मेघालय के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन हो गया है। सत्यपाल मलिक को किडनी में संक्रमण बढ़ने के कारण 11 मई को दिल्ली के राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के अनुसार, उनकी दोनों किडनी खराब हो चुकी थीं और उनका डायलिसिस चल रहा था। बीच में थोड़ी राहत मिलने पर उन्हें आईसीयू से आरएमएल के नर्सिंग होम में शिफ्ट कर दिया गया था। लेकिन बाद में उन्हें फिर से नर्सिंग होम के आईसीयू में शिफ्ट कर…
Read Moreमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अलीगढ़ को दी 997 करोड़ रुपये की सौगात
अलीगढ़ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अलीगढ़ को 997 करोड़ रुपये की सौगात दी। नुमाइश मैदान में आयोजित कार्यक्रम के मंच से सीएम ने 186 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस मौके पर जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने अपनी सरकार की तारीफ की और विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अलीगढ़ अब विकास की नई पहचान बन रहा है। प्रदेश की छवि अब गुंडों और माफियाओं के राज्य से बदलकर मेडिकल, एम्स और डिफेंस हब की बन रही है। मुख्यमंत्री ने कहा…
Read Moreप्राथमिक विद्यालय की छात्राओं से अभद्र व्यवहार और छेड़छाड़ के आरोप में एक प्रधानाध्यापक की पिटाई, बीएसए कमलेंद्र कुशवाहा ने आरोपी हेडमास्टर को कियानिलंबित
कौशांबी : मंझनपुर थाना क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं से अभद्र व्यवहार और छेड़छाड़ के आरोप में एक प्रधानाध्यापक की पिटाई का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामला संज्ञान में आने पर बीएसए ने आरोपी प्रधानाध्यापक को निलंबित कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि मंझनपुर थाना क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक नंदलाल सिंह ने छात्राओं को सरकारी टैबलेट पर अश्लील वीडियो दिखाए और उनके…
Read Moreपूर्व चेयरमैन भानु प्रकाश सिरवारिया का हाथ-पैर बंधे हुए शव मिला, फोरेंसिक टीम ने शरू की जांच
झांसी : जिले के गुरसरांय नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन भानु प्रकाश सिरवारिया (62) का शव उनके किराए के मकान की सीढ़ियों पर मिला। भानु प्रकाश सरकारी अधिवक्ता भी रह चुके हैं। आसपास रहने वाले लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। भानु प्रकाश की बेटी के मुताबिक, उनके पिता के हाथ-पैर रस्सी से बंधे हुए थे। वहीं, पुलिस हत्या के एंगल से भी जांच कर रही है। पुलिस ने भानु प्रकाश की केस डायरी जब्त कर ली है। साथ ही फोरेंसिक टीम ने भी जांच की है। इस…
Read Moreनाबालिग को डरा-धमकाकर सामूहिक दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
कानपुर : महाराजपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग को डरा-धमकाकर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपियों ने नाबालिग का अश्लील वीडियो बना लिया था और उसे ब्लैकमेल कर रहे थे। पुलिस ने नाबालिग और उसके परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बताया गया कि घटना 26 जुलाई की है। महाराजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग अपने एक दोस्त के साथ बाजार आई थी। इस दौरान दोनों एक पार्क में बैठकर बातें कर रहे थे। इसी दौरान दो युवक वहां…
Read Moreसीएम योगी ने सहारनपुर में कहा, “डबल इंजन सरकार कार नहीं, बुलेट ट्रेन है”, पिछली सरकारों में इस क्षेत्र से पलायन और निराशा व्याप्त थी
सहारनपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को सहारनपुर में ₹381 करोड़ की 15 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने सहारनपुरवासियों को बधाई दी और कहा कि डबल इंजन वाली भाजपा सरकार ने इस क्षेत्र की उपेक्षा को समाप्त कर विकास और विरासत के संरक्षण का एक नया अध्याय शुरू किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर में विकास, विरासत और स्वदेशी को बढ़ावा देने के लिए अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि डबल इंजन वाली सरकार भैंसागाड़ी की नहीं, बल्कि बुलेट ट्रेन की गति…
Read Moreसहारनपुर में सीएम योगी ने गोगा म्हाड़ी के किये दर्शन, 381 करोड़ रुपये की 15 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण
सहारनपुर : प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सहारनपुर जिले के दौरे पर रहे। मुख्यमंत्री ने स्मार्ट सिटी की 15 परियोजनाओं का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री सुबह 10:30 बजे सरसावा एयरपोर्ट पहुँचे। इसके बाद मुख्यमंत्री सरसावा एयरपोर्ट से कार द्वारा सीधे सर्किट हाउस पहुँचे। इसके बाद उन्होंने विभिन्न विभागों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को सीधे सर्किट हाउस पहुँचे जहाँ उन्होंने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इसके बाद सीएम गोगा जाहरवीर म्हाड़ी पहुँचे जहाँ उन्होंने पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने सरोवर…
Read More