देहरादून अवैध संबंध हत्याकांड मामले में 3 सुपारी किलरों को फांसी, 2 को मिली उम्रकैद की सजा

In the Dehradun illicit relationship murder case

देहरादून : सत्र न्यायाधीश प्रथम महेश चंद्र कुशवाहा की अदालत ने राजधानी के गुच्चूपानी में ई-रिक्शा चालक की बेरहमी से हत्या करने के पांच आरोपियों को दोषी करार दिया है। तीन दोषियों को पैसों के लिए हत्या करने के जुर्म में फांसी की सजा सुनाई गई है। उन पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। दो दोषियों को हत्या की साजिश रचने के जुर्म में उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। उन पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। जानकारी के अनुसार मेहूवाला में…

Read More

सोनभद्र में 6 साल की बच्ची के साथ पड़ोस में रहने वाले 13 साल के लड़के ने किया दुष्कर्म

सोनभद्र : यूपी के सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र में 6 साल की बच्ची के साथ पड़ोस में रहने वाले 13 साल के लड़के ने दुष्कर्म किया। लड़का बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। घटना के बाद बच्ची किसी तरह घर पहुँची और अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस और चाइल्ड लाइन की टीम ने पीड़ित बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार बच्ची गुरुवार शाम ब्रेड खरीदने पास की एक दुकान…

Read More

पार्किंग विवाद को लेकर शिक्षक की कर दी हत्या, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

वाराणसी : शहर में पार्किंग विवाद को लेकर एक शिक्षक की हत्या कर दी गई। अपार्टमेंट के दबंग पड़ोसी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर शिक्षक की लोहे की रॉड और ईंट से कूचकर हत्या कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। तीन घंटे के अंदर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी पटना के कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति का बेटा है। घटना भेलूपुर थाना क्षेत्र के ब्रिज एन्क्लेव स्थित मातृ छाया अपार्टमेंट में हुई। डीसीपी क्राइम…

Read More

पत्नी के दुपट्टे से युवक ने लगाई फांसी, परिजनों हत्या कर शव फंदे पर लटकाने लगाया आरोप, जाँच में जुटी पुलिस

अलीगढ़ : पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय (डीडीयू अस्पताल) अलीगढ़ में शुक्रवार सुबह एक युवक ने आत्महत्या कर ली। उसका शव फंदे पर लटका मिला। अचानक हुई इस घटना से अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। युवक बुलंदशहर जिले का रहने वाला था और अपनी बीमार साली की देखभाल के लिए पत्नी के साथ अस्पताल आया था। परिजनों ने युवक की मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है। गुरुवार रात अंशुल वार्ड में ही पत्नी के साथ मोबाइल पर लूडो खेल रहा था। इसी बीच पत्नी सो…

Read More

बरेली में अवैध रूप से रह रही बांग्लादेशी महिला, फर्जी दस्वावेजो से पासपोर्ट बनवा कर आई विदेश यात्रा, महिला और उसकी दो बहनें गिरफ्तार

Bangladeshi Women Arrested

बरेली : उत्तर प्रदेश बरेली में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां अवैध रूप से रह रही एक बांग्लादेशी महिला ने धोखाधड़ी से न सिर्फ दो पासपोर्ट बनवा लिए बल्कि वह इन पासपोर्टों से विदेश यात्रा भी कर आई। गोपनीय सूचना मिली तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन फानन में पुलिस ने सुचना के आधार पर महिला और उसकी दो बहनों को गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें किमुनारा बी का परिवार बांग्लादेश के खुलना, जिला जेसोर में रहता है। मुनारा बी ने अवैध रूप से…

Read More

आधार कार्ड से छेड़छाड़ कर बनाते थे फर्जी आधार कार्ड, फर्जी जनसेवा केंद्र चलाने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

They used to make fake Aadhar cards by tampering with the Aadhar card, Three members of the gang running fake Jan Seva Kendra arrested

सहारनपुर : सहारनपुर के थाना बेहट पुलिस ने सरकारी वेबसाइट पर आधार कार्ड से छेड़छाड़ करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने लोगों को अपना शिकार बनाने वाले गिरोह के तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पकडे गए अभियुक्तों के पास से 12 आधार कार्ड, फिंगरप्रिटर, आई प्रिंटर और आधार कार्ड बनाने के उपकरण बरामद किये हैं। यह गिरोह शामली समेत कई जिलों में फैला हुआ है। आपको बता दें कि गुरुवार को बेहट पुलिस को सूचना मिली कि कस्बे के मोहल्ला गार्डन स्थित जन सेवा केंद्र पर…

Read More

हनी ट्रैप मामले में एक महिला और एक हेड कांस्टेबल समेत तीन लोग गिरफ्तार, हनी ट्रैप में फंसाकर 20 लाख रुपये वसूलने की साजिश

मुरादाबाद : संभल के एक व्यापारी को हनी ट्रैप में फंसाकर 20 लाख रुपये की रंगदारी वसूलने की साजिश का ऑडियो सामने आया है। इसमें आरोपी पैसे बांटने की बात कर रहे हैं। पुलिस ने इस रिकॉर्डिंग को केस का हिस्सा बना लिया है। अब तक फैजल, सिपाही रिजवान और एक युवती को जेल भेजा जा चुका है। गिरोह का सरगना बाबर फरार है। एक बड़ा दल पकड़ा गया है। उससे बीस लाख रुपये की रंगदारी वसूली जाएगी। इसके बाद सभी लोग पांच-पांच लाख रुपये बांट लेंगे। यह ऑडियो संभल…

Read More

मानसिक रूप से विक्षिप्त लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पिता की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

गाजियाबाद :  यूपी के गाजियाबाद में लोनी कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली 23 वर्षीय मानसिक रूप से विक्षिप्त लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है। आरोपी लड़की को जंगल में ले गए थे। लड़की बोल और सुन नहीं सकती। पिता की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। बेटी केवल 30 प्रतिशत ही बोल और सुन सकती…

Read More

हत्या के आरोप में दो आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा, अब्दुल कादिर और सलमान पर चार लाख रुपये का जुर्माना

सहारनपुर : अदालत ने हत्या के एक मामले में दो दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने चिलकाना निवासी अब्दुल कादिर और सलमान पर चार लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। वादी सलीम ने चिलकाना थाने में अब्दुल कादिर और सलमान पर हत्या का आरोप लगाया था। उसने तहरीर में कहा था कि दोनों ने उसके बेटे शोएब पर तेल डालकर आग लगा दी। इसके बाद चिलकाना थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया। जांच के बाद मुकदमा अदालत में दाखिल किया…

Read More

तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, हादसे में दो बच्चों की दर्दनाक मौत

कानपुर : कानपुर-सागर हाईवे पर बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। घाटमपुर थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि एक बुजुर्ग घायल हो गया। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है। फतेहपुर जिले के बकेवर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी चंद्रपाल (60) अपने पोते अरुण (13) और प्रज्ञा (3) के साथ स्कूटी से जहांगीराबाद से…

Read More