तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, हादसे में दो बच्चों की दर्दनाक मौत

कानपुर : कानपुर-सागर हाईवे पर बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। घाटमपुर थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि एक बुजुर्ग घायल हो गया। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है।

फतेहपुर जिले के बकेवर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी चंद्रपाल (60) अपने पोते अरुण (13) और प्रज्ञा (3) के साथ स्कूटी से जहांगीराबाद से मछेला गांव जा रहे थे। जनता स्कूल के पास पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। तीनों सड़क पर गिर पड़े। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को एंबुलेंस की मदद से घाटमपुर सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। जबकि चंद्रपाल का इलाज चल रहा है।

घाटमपुर थाना प्रभारी धनंजय पांडे ने बताया कि हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई है। घायल बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। साथ ही ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NPR BHARAT NEWS के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts