सहारनपुर : पत्रकार आशीष धीमान और उनके भाई आशुतोष धीमान की हत्या के मामले में सहारनपुर की अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। इस दोहरे हत्याकांड में अदालत ने बेटे समेत माता-पिता को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या 11 की अदालत ने पत्रावली पर मौजूद साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर यह फैसला सुनाया है। एडीजीसी अमित त्यागी ने बताया कि अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (कक्ष संख्या 11) आलोक शर्मा की अदालत ने मुख्य आरोपी महिपाल सैनी, उसकी पत्नी…
Read MoreCategory: Featured
कावड़ मेला शुरू होते की रूट हुए डायवर्ट, आठ जोन, 52 सेक्टर और 100 सब-सेक्टर में बांटा गया सहारनपुर जनपद
सहारनपुर : शुक्रवार से सावन महीना शुरू हो गया है। सावन महीना शुरू होते देश भर के कोने कोने से शिवभक्त कांवड़ यात्रा के लिए निकल पड़े हैं। उत्तर प्रदेश के साथ साथ हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश से करोड़ों शिवभक्त हर की पैड़ी हरिद्वार से कावड़ में गंगाजल भर कर अपने गंतव्यों को जाते हैं। जनपद सहारनपुर हरिद्वार जिले का पडोसी जनपद है जिसके चलते बड़ी संख्या में कावड़ यात्रियों की टोलियां सहारनपुर से होकर शिवालयों के लिए प्रस्थान करते हैं। यही वजह है कि सहारनपुर पुलिस और…
Read Moreदेश के सबसे बड़े घोटाले के मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 5 करोड़ लोगो के साथ किया था जालसाज ,
लखनऊ : उत्तर प्रदेश पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने देश के सबसे बड़े घोटाले के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया है। पर्ल्स एग्रोटेक कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पीएसीएल) घोटाले के मुख्य आरोपी गुरनाम सिंह को ईओडब्ल्यू की टीम ने पंजाब के रोपड़ से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपनी टीम के साथ मिलकर देशभर में बीमा के नाम पर बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी की थी। आर्थिक अपराध शाखा के अनुसार, पर्ल्स एग्रोटेक कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने आकर्षक रिटर्न के नाम पर हजारों निवेशकों से लगभग 49 हजार करोड़ रुपये की ठगी…
Read Moreकांवड़ मेला 2025 कल से शुरू, हरिद्वार तीन सुरक्षा जोन में बंटा, 7 करोड़ लोगों के आने की उम्मीद
हरिद्वार : कांवड़ मेला 2025 कल, शुक्रवार, 11 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। कांवड़ यात्रा के निर्विघ्न संपन्न होने की कामना के साथ श्री गंगा सभा के पदाधिकारी और प्रशासन के अधिकारी 11 जुलाई को सुबह 10 बजे हर की पौड़ी पर मां गंगा की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लेंगे। इधर, जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा समेत सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिला प्रशासन और पुलिस ने अपनी-अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मेले की त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। कांवड़ मेला क्षेत्र को सुरक्षित और…
Read Moreअंबाला में स्कूल बिल्डिंग पर चला बुलडोजर, निजी स्कूल द्वारा बनाई जा रही थी इमारत
अंबाला : नगर परिषद अंबाला की टीम ने आज अंबाला छावनी जीटी रोड के पास एक निजी स्कूल द्वारा बनाई जा रही इमारत पर बुलडोजर से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। एक ओर नगर परिषद इसे जायज़ बता रही है, वहीं दूसरी ओर स्कूल प्रशासन ने इसे पूरी तरह से गलत बताया है। साथ ही, स्कूल प्रशासन का आरोप है कि नगर परिषद ने बिना कोई नोटिस दिए यह कार्रवाई की है। दरअसल, अंबाला में आज नगर परिषद ने अवैध रूप से बन रहे एक निजी स्कूल की इमारत पर बुलडोजर…
Read Moreबेटे ने माँ को दिलाई फाँसी की सजा, महिला ने प्रेमी के चक्कर में अपने तीन बच्चों को डुबोया था
औरैया : उत्तर प्रदेश के औरैया में एक साल पहले हुई एक जघन्य घटना में अपने तीन बच्चों को डुबोने वाली माँ को अदालत ने मौत की सजा सुनाई है। पिछले साल 27 जून को जिले के फफूंद बरौआ गाँव की रहने वाली प्रियंका ने अपने तीन बेटों आदित्य, माधव और मंगल को सेंगुर नदी में डुबोकर मार डाला था। उस समय यह मामला पूरे प्रदेश में ज़ोरों पर चर्चा का विषय बना हुआ था। इस हत्याकांड को अंजाम देते हुए प्रियंका ने अपने चौथे बेटे सोनू को भी नदी…
Read Moreछांगुर बाबा की आलीशन कोठी 80% ध्वस्त, बहला-फुसलाकर इस्लाम धर्म कबूल करवाता था,100 करोड़ की विदेशी फंडिंग का आरोप
बलारामपुर: जिले के उतरौला कस्बे से सटे मध्यपुर गांव में धर्मांतरण के आरोपों से घिरे जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा और उनके साथियों की अवैध संपत्तियों पर गुरुवार के दिन भी बुलडोजर की कार्रवाई जारी रही। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण हटाने का काम शुरू किया। 8 बुलडोजरों की मदद से लगातार ध्वस्तीकरण किया जा रहा है। बता दें कि प्रशासन ने बाबा और उनके साथियों नीतू और नवीन रोहड़ की करीब एक एकड़ क्षेत्रफल में फैली संपत्तियों पर नोटिस जारी किया था। जिसमें अवैध अतिक्रमण…
Read Moreगृहमंत्री अमित शाह के अचानक संन्यास वाले बयान के क्या मायने निकाले जाएं ?
दिल्ली : गृहमंत्री अमित शाह का नाम देश की राजनीति में न सिर्फ़ एक प्रभावशाली रणनीतिकार के रूप में, बल्कि भाजपा के ‘चाणक्य’ के रूप में भी स्थापित है। राजनीति में कुछ नाम ऐसे होते हैं, जो सिर्फ़ एक व्यक्तित्व की नहीं, बल्कि एक विचारधारा, रणनीति और सत्ता के केंद्र की पहचान बन जाते हैं। अमित शाह ऐसा ही एक नाम हैं। ज़ाहिर है, गुजरात से दिल्ली तक मोदी की विजय यात्रा में उनका योगदान निर्णायक रहा है, चाहे संगठन विस्तार की बात हो या चुनावी चक्रव्यूह रचने की। साल…
Read Moreविशाखापत्तनम ले जाकर किया बलात्कार, पंचायत के दबाव में करनी पड़ी शादी, अब दहेज़ ना मिलने पर घर निकाला
सहारनपुर : थाना मिर्जापुर इलाके के गांव कासमपुर पाडली की एक महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष के पाँच लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित महिला ने थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता ने तहरीर देकर बताया कि आरोपी युवक ने पहले उसके भाई को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसे बहला-फुसलाकर विशाखापत्तनम ले गया जहां उसके साथ बलात्कार किया। मामला बढ़ा तो पंचायत के दबाव में जबरन शादी करा दी गई। अब ससुराल वाले दो लाख रुपये और बुलेट बाइक की मांग कर…
Read Moreउत्तर प्रदेश में परिवर्तित वाहनों के नए HSRP के लिए FIR दर्ज कराने की ज़रूरत नहीं, वाहन स्वामियों को बड़ी राहत
लखनऊ : परिवहन विभाग ने उन वाहन स्वामियों को बड़ी राहत दी है जो अपने वाहन को कमर्शियल से प्राइवेट या प्राइवेट से कमर्शियल में परिवर्तित कराते हैं। पहले उन्हें बदली हुई नंबर प्लेट के लिए FIR दर्ज करानी होती थी। उस FIR को ऑनलाइन अपलोड करना होगा। विभाग ने HSRP (हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट) जारी करने वाली कंपनी को निर्देश दिया है कि जब वाहन परिवर्तित होकर RTO कार्यालय में पंजीकृत हो रहा है और उसकी श्रेणी बदल रही है, तो FIR की क्या ज़रूरत है? रूपांतरण के मामले…
Read More