बिलासपुर : बिलासपुर के लालखदान में हावड़ा रूट पर एक मेमू ट्रेन और एक मालगाड़ी की भीषण टक्कर में चार यात्रियों की मौत हो गई और दर्जनों घायल हो गए। कई डिब्बे पटरी से उतर गए। रेलवे और स्थानीय बचाव दल राहत कार्य में लगे हुए हैं। रेल परिचालन रोक दिया गया है, और कुछ ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया है या रद्द कर दिया गया है। दुर्घटना की जाँच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है। बिलासपुर रेल मंडल के लालखदान क्षेत्र में…
Read MoreCategory: Featured
गड्ढों में डाला जा रहा टायरों का बदबूदार तेल, खानापूर्ति में जुटा प्रदूषण विभाग, महज हिदायत देकर छोड़ा
सहारनपुर : सहारनपुर में टायरों से तेल निकालने का अवैध धंधा रुकने का नाम नहीं ले रहा है। सुप्रीम कोर्ट और राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के आदेशों की अनदेखी की जा रही है। आलम यह है कि टायर कारखाने अब आबादी वाले इलाकों में खुली हवा में जहर घोल रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि इन कारखानों में कई बार बॉयलर में विस्फोट हो चुके हैं और मजदूरों की मौत हो चुकी है। बावजूद इसके प्रशासन, पुलिस और प्रदूषण नियंत्रण विभाग केवल औपचारिक जाँच करके चुप रहते हैं।…
Read Moreसिंचाई विभाग की बड़ी कार्रवाई, इंदिरा कॉलोनी में सेंकड़ों घरों पर चलेगा बाबा का बुलडोजर, घर से बेघर होंगे सेंकड़ों परिवार
सहारनपुर : सहारनपुर के कस्बा बेहट की इंदिरा कॉलोनी में अफरातफरी का माहौल बना हुआ है। सिंचाई विभाग के अधिकारी पुलिस और प्रशासनिक टीम ने कॉलोनी के सेंकड़ों घरों को न सिर्फ अवैध घोषित किया है बल्कि घरों को ध्वस्त करने की तैयारी कर ली है। इतना ही नहीं कई घरों को चिन्हित कर क्रॉस के निशान लगा दिए हैं। हालांकि 70 परिवारों ने हाइकोर्ट से स्टे ले लिया है। जिससे उन परिवारों को थोड़ी राहत मिली है लेकिन बाकी घरों को चिन्हित कर तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है।…
Read Moreऑनलाइन रिश्ता, ऑफलाइन विवाद!: ‘शादी कैंसिल’; दूल्हे को जमकर पीटा,रात भर बंधक बनाकर रखा
मथुरा ;सूरत से अपनी बेटी की शादी में शामिल होने आए दुल्हन के परिवार वाले चार दिन से मथुरा के होली गेट इलाके के एक होटल में ठहरे थे। रविवार को कानपुर निवासी दूल्हा बारात लेकर पहुँचा। शादी की सभी रस्में पूरी हो गईं, लेकिन गहने न दिए जाने को लेकर बात बिगड़ गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दुल्हन के परिवार वालों ने दूल्हे की पिटाई कर दी, उसके कपड़े फाड़ दिए और उसे रात भर बंधक बनाकर रखा। शादी के दो घंटे बाद ही सूरत से आई दुल्हन…
Read Moreहर्ष फायरिंग मेें लगी किशोर को गोली; गंभीर हालत में बेहट सीएचसी से जिला अस्पताल ले जाया गया
मिर्जापुर (सहारनपुर)। कोतवाली क्षेत्र के कस्बागढ़ गांव में घुड़चढ़ी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में सोनू का बेटा सूरज (11) गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली लगने से अफरा-तफरी मच गई। किशोर को गंभीर हालत में बेहट सीएचसी से जिला अस्पताल ले जाया गया। रविवार देर रात कस्बागढ़ गांव में मदन के बेटे की घुड़चढ़ी समारोह था। लोग डीजे की धुन पर नाच रहे थे, वहीं कुछ युवक हर्ष फायरिंग भी कर रहे थे। अचानक गोली पास खड़े सूरज को लग गई, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर…
Read Moreनशा तस्करों के ख़िलाफ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाई, 1 करोड़ 8 लाख की स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
सहारनपुर : सहारनपुर पुलिस ने नशा तस्करों के ख़िलाफ़ बड़ी कार्यवाई की है। पुलिस ने 543 ग्राम उच्च गुणवत्ता की स्मैक बरामद की है। थाना गंगोह पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकडी गई स्मैक की कीमत 1 करोड़ 8 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार स्मैक तस्कर थाना कैराना इलाके के गांव तितरवाडा का रहने वाला है जो बरेली से स्मैक लाया था और कमिशन पर सहारनपुर में विभिन्न स्थानों पर सप्लाई करता था। पुलिस ने तस्कर का मोबाइल कब्जे में लेकर छानबीन शुरू…
Read Moreसांप से खेलने की आदत ने ले ली किसान की जान, कोबरा के डसने से दर्दनाक मौत
सहारनपुर : सहारनपुर के थाना तीतरो इलाके के गांव मोहम्मदपुर गुर्जर में एक दुखद घटना ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। खेत से लौट रहे 52 वर्षीय किसान रामकुमार को एक कोबरा ने डस लिया। खतरों से खेलने की उनकी आदत ने उसकी जान ले ली। जहरीले कोबरा ने उनके हाथ और जीभ पर डस लिया, जिससे उनकी मौत हो गई। किसान की मौत के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। ग्रामीणों के मुताबिक रामकुमार ने अपने खेत की झाड़ियों में एक काला कोबरा देखा। डरने के बजाय उसने…
Read Moreमेरठ में हत्या: अगवानपुर गाँव निवासी राहुल शनिवार रात लापता हो गया था। रविवार सुबह 5:30 बजे उसका गोलियों से छलनी शव बरामद हुआ। पास में कारतूस और खोखे मिले हैं। पुलिस ने जाँच शुरू कर दी है।
अगवानपुर गाँव में एक युवक की दो गोली मारकर हत्या कर दी गई। शव गाँव के बाहर जंगल में पड़ा मिला। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जाँच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज की जाँच की जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह-सुबह शव के पास तीन युवक देखे गए थे। परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के अगवानपुर गाँव निवासी टेकचंद का बेटा राहुल (28) शनिवार रात 8 बजे अचानक लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद, उसके परिजनों ने रविवार तड़के 3 बजे चितमन पुलिस चौकी में गुमशुदगी की रिपोर्ट…
Read Moreआय से अधिक संपत्ति के मामले में मेरठ विजिलेंस टीम ने सेवानिवृत्त पुलिस इंस्पेक्टर प्रेमवीर सिंह राणा के चार घरों समेत सात ठिकानों पर छापेमारी की।
सहरानपुर ; सहारनपुर में आय से अधिक संपत्ति के मामले में एक सेवानिवृत्त पुलिस इंस्पेक्टर जांच के घेरे में हैं। उनके पास बृजेश नगर में चार मकान और 12 एकड़ का एक फार्महाउस है। प्रेमवीर सिंह राणा ने पुलिस बल में रहते हुए अकूत संपत्ति अर्जित की। मेरठ विजिलेंस टीम की जांच में यह खुलासा हुआ। टीम ने सात घंटे तक हर दस्तावेज की जांच की। सेवानिवृत्त पुलिस इंस्पेक्टर प्रेम सिंह राणा बागपत क्षेत्र के निरपुड़ा गांव के निवासी हैं। यह विवाद नया नहीं है; 2021 में ग्राम प्रधानी चुनाव…
Read Moreदेहज में नहीं मिली थार , दुल्हन करती रही इंतिजार ; कोतवाली में दोनों पक्ष
चिलकाना। शादी का मंडप सजा हुआ था, आँगन रोशनी से जगमगा रहा था। रिश्तेदारों और पड़ोसियों की भीड़ उमड़ पड़ी थी, और सबके चेहरे खुशी से खिले हुए थे। अचानक पता चला कि बारात नहीं आ रही है। उनके चेहरों पर जो खुशी थी, वह गम और चिंता में बदल गई। हाथों में मेहंदी लगाए दुल्हन आँखों में आँसू लिए बैठी रही। पीड़ित परिवार ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए दूल्हे पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की माँग की। थाना क्षेत्र के एक गाँव निवासी दुल्हन के भाई ने बताया…
Read More