नई दिल्ली : NEET-UG परीक्षा में पेपर लीक और परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को केंद्र सरकार से ठोस कदमों की जानकारी मांगी। अदालत ने कहा कि वह NEET प्रश्नपत्र लीक को रोकने के लिए उठाए जा रहे कदमों की कड़ी निगरानी करेगी। कोर्ट ने केंद्र से एक विस्तृत हलफनामा दाखिल करने को कहा है, जिसमें परीक्षा व्यवस्था को स्थायी और संस्थागत बनाने की योजना का पूरा ब्योरा देने को कहा गया है। जस्टिस पी.एस. नरसिम्हा और जस्टिस आलोक आराधे की पीठ ने फेडरेशन ऑफ…
Read MoreCategory: Featured
जंतर-मंतर पर मोबाइल इंटरनेट बंद करने के सरकार के आदेश को चुनौती, दिल्ली हाईकोर्ट आज करेगा सुनवाई
नई दिल्ली : जंतर-मंतर और उसके आसपास के इलाकों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद करने के केंद्र सरकार के आदेश के खिलाफ दायर याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनवाई के लिए सहमति दे दी है। अदालत इस मामले की सुनवाई शुक्रवार को ही करेगी। याचिकाकर्ता की ओर से तत्काल सुनवाई की मांग किए जाने के बाद मुख्य न्यायाधीश डीके उपाध्याय की अध्यक्षता वाली पीठ ने मामले को आज ही सुनने का फैसला किया है। जानकारी के मुताबिक, याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील ने हाईकोर्ट में मेंशनिंग के दौरान मामले…
Read Moreअनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक का नया वीडियो, बोले- 3 मांगों पर मिली लिखित गारंटी, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नहीं मिला भरोसा
नई दिल्ली: राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और नीट पेपर लीक के विरोध में करीब 26 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने गुरुवार देर रात अपना अनशन खत्म कर दिया। वांगचुक ने कहा कि केंद्र सरकार और विभिन्न राजनीतिक दलों की ओर से लिखित आश्वासन मिलने के बाद उन्होंने भूख हड़ताल समाप्त करने का फैसला लिया है। अनशन खत्म करने के बाद वांगचुक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर आंदोलन से जुड़े घटनाक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री…
Read Moreसहारनपुर में छात्रों का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के बाद PM मोदी के इस्तीफे की मांग
सहारनपुर : दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए छात्र आंदोलन का असर अब दूसरे राज्यों और जिलों में भी देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को सहारनपुर में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने जिला मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और नीट पेपर लीक मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। अभिभावकों का कहना है कि उनके बच्चे जो LKG-UKG में पढ़ते हैं वह भी पेपर लीक करने की मांग करने लगे हैं। प्रदर्शनकारी छात्रों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र…
Read More“सरकारें बदलती हैं, शिक्षा संस्थानों की गरिमा नहीं”—जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में अजय राय ने राज्यपाल को लिखा पत्र
लखनऊ : उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने रामपुर स्थित मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय को लेकर प्रदेश की राज्यपाल को पत्र लिखा है। उन्होंने विश्वविद्यालय के भवनों को ध्वस्त किए जाने की खबरों पर चिंता जताते हुए राज्यपाल से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। अजय राय ने कहा कि विश्वविद्यालय से जुड़े घटनाक्रम ने विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों और पूरे शिक्षा जगत में चिंता पैदा की है। राज्यपाल को लिखे पत्र में अजय राय ने कहा कि प्रदेश की संवैधानिक मुखिया और सभी विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति होने के…
Read Moreबलिया में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत, गुस्से में BJP विधायक ने बिजली अधिकारी को खींचकर ले गईं
बलिया : उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आने से पिता और पुत्र की मौत हो गई। हादसा टकरसन उपकेंद्र के अंतर्गत शहपुरवा गांव में हुआ। घटना के बाद गांव में मातम और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दावा किया कि खेत में हाईटेंशन तार गिरने की सूचना देने के बावजूद बिजली आपूर्ति बंद नहीं की गई। जानकारी के अनुसार, शहपुरवा गांव में खेत में 11 हजार वोल्ट की…
Read More10 रुपये की कथित चोरी का आरोप, डांट और मारपीट से परेशान चौथी कक्षा की छात्रा ने दी जान
मुजफ्फरनगर : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के नई मंडी थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। पचेंदा कलां गांव में चौथी कक्षा में पढ़ने वाली 10 वर्षीय छात्रा की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का आरोप है कि स्कूल में 10 रुपये की कथित चोरी के आरोप में बच्ची को डांटा और उसके साथ मारपीट की गई, जिससे वह मानसिक रूप से बेहद परेशान हो गई थी। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर दो शिक्षकों के खिलाफ…
Read Moreबकाया फीस पर छात्रा को TC न देना स्कूल को पड़ा भारी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मांगा जवाब
प्रयागराज : बकाया फीस के कारण छात्रा को ट्रांसफर सर्टिफिकेट (TC) जारी न करने के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने गौतमबुद्ध नगर के जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) से व्यक्तिगत हलफनामा दाखिल कर पूरे मामले पर जवाब मांगा है। मामला नोएडा एक्सटेंशन स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा माही प्रियदर्शी से जुड़ा है। याचिका के अनुसार, आर्थिक तंगी और खराब स्वास्थ्य के चलते छात्रा स्कूल की फीस जमा नहीं कर सकी। इसके बाद उसने स्कूल के प्रधानाचार्य से ट्रांसफर सर्टिफिकेट जारी करने का अनुरोध किया,…
Read Moreदलित नाबालिग लड़की को किडनैप कर धर्म बदलने का मामला; पुलिस ने आरोपी जाबिर को हिरासत में लिया
अमेठी : उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में जबरन धर्म बदलने और रेप का मामला सामने आया है। एक खास समुदाय के युवक ने अपने गांव की दलित लड़की को किडनैप कर लिया और भाग गया। फिर उसने उसका जबरन धर्म बदलवाया और उसके साथ रेप किया। विरोध करने पर उसने उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित परिवार की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी युवक और लड़की को बरामद कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव…
Read Moreसोनम वांगचुक अनशन खत्म करने को तैयार, लेकिन सरकार के सामने रखी बड़ी शर्त; बोले- युवाओं पर कार्रवाई हुई तो जारी रहेगा अनशन
नई दिल्ली : सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षा सुधार के मुद्दों को लेकर आवाज उठाने वाले सोनम वांगचुक ने सरकार को पत्र लिखकर अपने अनशन को खत्म करने की इच्छा जताई है। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया है कि अनशन खत्म करने से पहले सरकार को एक महत्वपूर्ण आश्वासन देना होगा। वांगचुक ने मांग की है कि उनके आंदोलन में शामिल किसी भी युवा प्रदर्शनकारी के खिलाफ दंडात्मक या प्रतिशोधात्मक कानूनी कार्रवाई नहीं की जाए। उन्होंने कहा कि यदि सरकार इस संबंध में स्पष्ट आश्वासन देती है, तो वह अपना अनशन समाप्त…
Read More