इलाहाबाद : समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री आजम खान के बुधवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट से अच्छी खबर आई है। आज़म खान को डूंगरपुर मामले बड़ी राहत मिली। एमपी-एमएलए कोर्ट ने आजम खान को 10 साल कैद की सज़ा सुनाई थी। सपा नेता ने इसके खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट में आपराधिक अपील दायर की थी। अपील लंबित रहने तक ज़मानत के लिए अर्ज़ी दाखिल की गई थी। 12 अगस्त को सुनवाई पूरी होने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। बुधवार को कोर्ट ने आजम खान की ज़मानत…
Read MoreCategory: Featured
विदेश भेजने के नाम पर पाँच युवकों से 25 लाख रुपये की ठगी, जालसाजों की तलाश में जुटी पुलिस
सहारनपुर : इन दिनों सहारनपुर में विदेश जाने वालों को होड़ लगी है युवाओं की जिद्द के आगे जहां माता-पिता लाखों रूपये खर्च कर रहे हैं वहीं विदेश जाने के नाम पर ठगी के शिकार भी हो रहे हैं। ताज़ा मामला थाना तीतरों इलाके का है जहां एक ही गांव के रहने वाले पाँच युवक जालसाजों का शिकार हो गए हैं। पीड़ित युवकों ने एसएसपी से शिकायत कर कार्यवाई की मांग की है। आरोप है कि विदेश भेजने के नाम पर उनसे 25 लाख रुपये की ठगी की गई है।…
Read Moreपीएम मोदी ने हिमाचल के आपदा प्रभावित इलाके का किया हवाई सर्वेक्षण, पीएम राहत कोष से दिए 1,500 करोड़ की घोषणा
नई दिल्ली : उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में आई विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश में चल रहे आपदा प्रतिक्रिया और पुनर्वास प्रयासों का जायजा लिया। उन्होंने आपदा प्रभावित मंडी और कुल्लू जिलों का हवाई सर्वेक्षण किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत सरकार प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। सर्वेक्षण के बाद प्रधानमंत्री ने कहा, “हिमाचल प्रदेश में बाढ़ और भूस्खलन के बाद स्थिति का आकलन करने के लिए हवाई सर्वेक्षण किया। हम इस…
Read Moreबुजुर्ग शिक्षक ने बालिका के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास, वीडियो वायरल होने पर पोक्सो तहत मुकदमा दर्ज
सहारनपुर : सहारनपुर थाना फतेहपुर इलाके के कस्बा छुटमलपुर में 70 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षक का शर्मसार करने वाला कारनामा सामने आया है। जहां रिटायर्ड शिक्षक ने 11 वर्षीय बालिका के साथ न सिर्फ छेड़छाड़ की बल्कि उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। बुजुर्ग बालिका को गोद में उठाकर आटा चक्की के अंदर ले गया और अश्लील हरकतें करने लगा। जबकि बालिका खुद को बचाने के लिए चक्की के नीचे छिप गई और शोर मचाकर लोगों को बुला लिया। जिसके बाद मौकेपर पहुंचे लोगों ने बुजुर्ग को रंगेहाथ पकड़ लिया…
Read Moreअब्दुल की बेरहमी से की हत्या, पूरी घटना CCTV में हुई कैद
बरेली : शहर के कैंट थाना क्षेत्र में एक 50 वर्षीय व्यक्ति की फावड़े से बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक नगर और कैंट थाने का पुलिस बल मौके पर पहुँच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस हत्या की वजह जानने में जुटी है। हत्या की पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। लकड़ी डिपो के मालिक जावेद के अनुसार, बरेली के कैंट थाना…
Read Moreरिकवरी एजेंट की उसके ऑफिस में बेरहमी से कर दी हत्या, साथियों पर लगा हत्या का आरोप
लखनऊ : राजधानी में एक रिकवरी एजेंट की उसके ऑफिस में बेरहमी से हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह रिकवरी एजेंट का खून से लथपथ शव मिला। उसकी हत्या सिर कुचलकर की गई। वहीं, परिजनों ने मृतक के साथियों पर हत्या का आरोप लगाया है। हत्या पूरी प्लानिंग के साथ की गई है, क्योंकि हत्यारों ने ऑफिस का सीसीटीवी भी उखाड़ लिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। यह घटना लखनऊ के बंथरा…
Read Moreस्वास्थ्य विभाग में गजब का फर्जीवाड़ा, एक ही नाम पर 6 अलग-अलग जिलों में 6 लोग नौकरी करते मिले
लखनऊ : स्वास्थ्य विभाग में एक हैरान कर देने वाला फर्जीवाड़ा सामने आया है। एक ही नाम से 6 अलग-अलग जिलों में 6 लोग नौकरी करते पाए गए। हालाँकि, सभी का आधार कार्ड नंबर अलग-अलग है। सभी के पिता का नाम एक ही है। और ये सभी 2016 से वेतन ले रहे हैं। इसका खुलासा आरटीआई के ज़रिए हुआ, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। अब तक पता चला है कि कुल 6 लोगों ने स्वास्थ्य विभाग में एक्स-रे टेक्नीशियन के नाम का इस्तेमाल कर फर्जी दस्तावेज जमा…
Read Moreसीएम योगी ने हिमाचल और उत्तराखंड को दी 5 करोड़ की सहायता राशि, जनता से अपील करते हुए बोले- आपदा के समय सतर्कता और बचाव ही सबसे बड़ा उपाय है
सहारनपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को सहारनपुर से उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और पंजाब के बाढ़ प्रभावित नागरिकों के लिए राहत सामग्री से लदे 48 ट्रकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सरोवर पोर्टिको, अंबाला रोड पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी ने कहा कि राहत सामग्री मानवीय संवेदना की महत्वपूर्ण कड़ी है। संकट की इस घड़ी में उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता इन तीनों राज्यों के अपने बहन-भाइयों के साथ खड़ी है। इस दौरान सीएम योगी ने इस मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से उत्तराखंड…
Read Moreसीएम योगी का बड़ा कदम, यूपी के सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों की मान्यता की जाँच के दिए आदेश, मंडलायुक्त 15 दिन में देंगे रिपोर्ट
लखनऊ : बाराबंकी के श्री राम स्वरूप विश्वविद्यालय में एलएलबी की मान्यता को लेकर हुए बवाल के बाद, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी मंडलों के मंडलायुक्तों को प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों और डिग्री कॉलेजों की मान्यता की जाँच के निर्देश दिए हैं। मंडलायुक्त की अध्यक्षता में गठित समिति 15 दिन में रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजेगी। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बताया कि बाराबंकी के श्री राम स्वरूप विश्वविद्यालय मामले के बाद कई अनियमितताएँ सामने आईं, जिन्हें लेकर योगी सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। प्रदेश…
Read Moreकुरुक्षेत्र में बदमाशों से हुई मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी पुलिस की गोली
कुरुक्षेत्र : हरियाणा के कुरुक्षेत्र के गाँव बिशनगढ़ में सीआईए की दो बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस टीम एक सूचना के आधार पर वहाँ पहुँची थी। तभी दो बदमाश बिना नंबर प्लेट वाली बाइक पर आते दिखाई दिए और जैसे ही पुलिस ने उन्हें रुकने को कहा, उन्होंने पुलिस पर दो राउंड फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में उन पर फायरिंग की, जिसमें दोनों बदमाशों के पैर में गोली लग गई। फिलहाल, पुलिस दोनों को कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी अस्पताल ले आई है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है।…
Read More