कैथल : चंदाना गाँव से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक 17 साल के नाबालिग बेटे ने अपनी दिव्यांग माँ को 4 दिन तक घर में बंद रखा और गेट पर ताला लगा दिया। भूख-प्यास से तड़प रही महिला नैना देवी ने पड़ोसियों से खाना-पानी की गुहार लगाई, लेकिन बेटे की क्रूरता के कारण उसे कोई मदद नहीं मिल सकी। पड़ोसियों ने बताया कि महिला के पति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी और वह अपनी सास से अलग रहती है। पड़ोसियों…
Read MoreCategory: हरियाणा
सैनी सरकार हरियाणा करेंगे करोड़ों के स्वास्थ्य परियोजनाओं का उद्घाटन, बढ़ायेंगी एमबीबीएस सीटे, 785 चिकित्सा संस्थान होंगे अपग्रेड
हरियाणा : सैनी सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने राज्य भर में स्वास्थ्य सेवा के बुनियादी ढांचे, कार्यप्रणाली और सेवाओं में सुधार के प्रयासों के तहत 720 नए डॉक्टरों की नियुक्ति की है। इसके साथ ही, अस्पतालों में शेष रिक्त पदों को भरने के लिए भी सक्रिय प्रयास किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कुमारी आरती सिंह राव ने पंचकूला में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि हरियाणा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी), सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी), उप-स्वास्थ्य केंद्रों और नागरिक अस्पतालों सहित 785 चिकित्सा…
Read Moreसैनी सरकार फेस ऐप लॉन्च करने की तैयारी में, पेंशन भोगियों को मिलेगी बड़ी राहत, नहीं काटने होंगे सरकारी विभाग के चक्कर
पंचकूला : सैनी सरकार फेस ऐप लॉन्च करने की तैयारी में है, जिसका लाभ प्रदेश के 36 लाख पेंशन भोगियों को मिलेगा। इससे न केवल पेंशन भोगियों को बड़ी राहत मिलेगी, बल्कि प्रदेश सरकार के प्रशासनिक विभागों को भी रिकॉर्ड अपडेट करने में सुविधा होगी। इस ऐप के जरिए से प्रदेश के पेंशन भोगी और सामाजिक सुरक्षा का लाभ लेने वाले लोग अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकेंगे। इस फेस ऐप का परीक्षण अंतिम चरण में पहुंच गया है। प्रदेश सरकार के इस पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत अगस्त 2025 में…
Read Moreराधिका यादव की करीबी दोस्त हिमांशिका ने इंस्टाग्राम पर किये कई चौंकाने वाले खुलासे किए !
गुरुग्राम : 10 जुलाई को टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की उनके पिता दीपक यादव ने घर में ही गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में अब राधिका की करीबी दोस्त हिमांशिका सिंह राजपूत ने इंस्टाग्राम पर वीडियो और तस्वीरें शेयर कर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। हिमांशिका ने बताया कि राधिका पर परिवार का काफी दबाव था, जिसकी वजह से उन्हें घर में घुटन महसूस होती थी। हिमांशिका ने अपने वीडियो में बताया कि वह और राधिका पिछले 8-10 सालों से गहरी दोस्त थीं। उन्होंने कहा, “मैंने…
Read Moreपंजाब के सीएम का बड़ा ब्यान; हरियाणा को एक शर्त पर पानी दिया जा सकता, यमुना का पानी पंजाब को दिया जाए
चंडीगढ़ : पंजाब और हरियाणा के बीच पानी का मुद्दा अभी भी अनसुलझा है. पंजाब सरकार द्वारा बुलाए गए विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान पानी के मुद्दे पर राजनीति गरमाती नजर आई। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने साफ कहा कि हमारे पास हरियाणा को देने के लिए एक बूंद पानी भी नहीं है। वित्त मंत्री हरपाल चीमा भी यही बात दोहराते नजर आए। गौरतलब है कि एसवाईएल के मुद्दे पर मुख्यमंत्री का कड़ा रुख देखने को मिला। उन्होंने साफ कहा कि हमारे पास हरियाणा को देने के लिए…
Read Moreकांवड़ मेला 2025 कल से शुरू, हरिद्वार तीन सुरक्षा जोन में बंटा, 7 करोड़ लोगों के आने की उम्मीद
हरिद्वार : कांवड़ मेला 2025 कल, शुक्रवार, 11 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। कांवड़ यात्रा के निर्विघ्न संपन्न होने की कामना के साथ श्री गंगा सभा के पदाधिकारी और प्रशासन के अधिकारी 11 जुलाई को सुबह 10 बजे हर की पौड़ी पर मां गंगा की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लेंगे। इधर, जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा समेत सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिला प्रशासन और पुलिस ने अपनी-अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मेले की त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। कांवड़ मेला क्षेत्र को सुरक्षित और…
Read Moreअंबाला में स्कूल बिल्डिंग पर चला बुलडोजर, निजी स्कूल द्वारा बनाई जा रही थी इमारत
अंबाला : नगर परिषद अंबाला की टीम ने आज अंबाला छावनी जीटी रोड के पास एक निजी स्कूल द्वारा बनाई जा रही इमारत पर बुलडोजर से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। एक ओर नगर परिषद इसे जायज़ बता रही है, वहीं दूसरी ओर स्कूल प्रशासन ने इसे पूरी तरह से गलत बताया है। साथ ही, स्कूल प्रशासन का आरोप है कि नगर परिषद ने बिना कोई नोटिस दिए यह कार्रवाई की है। दरअसल, अंबाला में आज नगर परिषद ने अवैध रूप से बन रहे एक निजी स्कूल की इमारत पर बुलडोजर…
Read Moreहरियाणा में मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना की राशि में बढ़ोतरी, शादी के लिए अब मिलेंगे इतने पैसे, जानें आवेदन प्रक्रिया
चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार ने मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के तहत दी जाने वाली शगुन राशि में बढ़ोतरी कर दी है। अब पिछड़े वर्ग के परिवार को शगुन के तौर पर 51 हजार रुपये मिलेंगे। परिवार को विवाह के अवसर पर कन्यादान के तौर पर 51,000 रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। पहले यह राशि 41,000 रुपये थी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस फैसले से 1.80 लाख रुपये तक की वार्षिक आय वाले हजारों पात्र परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा। सीएम नायब…
Read Moreशातिर महिला साइबर ठग को दिल्ली से किया गिरफ्तार, नकली सीबीआई अधिकारी बनकर एंठती थी मोटी रकम : गुरुग्राम पुलिस
गुरुग्राम न्यूज़ : गुरुग्राम पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले गिरोह की एक महिला को गिरफ्तार किया है, जो खुद को पुलिस अधिकारी, केंद्रीय बैंक अधिकारी और कस्टम अधिकारी बताकर लोगों को डिजिटल गिरफ्तारी की धमकी देकर ठगी करती थी। गिरफ्तार महिला का नाम खुशबू (24) है। वह कंबोडिया के एक कॉल सेंटर में काम करती थी, जहां से वह भारत में लोगों को ठग कर उनसे पैसे ऐंठती थी। डिजिटल गिरफ्तारी का डर दिखाकर ठगी: बहरहाल, पुलिस ने दावा किया है कि महिला इतनी शातिर थी कि वह खुद…
Read Moreकांवड़ यात्रा में माइक्रो लेवल रजिस्ट्रेशन की तैयारी, पांच प्रदेशो के अधिकारीयों ने हरिद्वार में बनाया प्लान
हरिद्वार : उत्तराखंड में कांवड़ मेले की तैयारियां जोरों पर हैं। इसी कड़ी में आज हरिद्वार में अंतरराज्यीय बैठक हुई। इस बैठक में उत्तराखंड के पड़ोसी राज्यों के वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया। अंतरराज्यीय बैठक में कांवड़ यात्रा पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के बाद उत्तराखंड के डीजीपी दीपम सेठ ने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कांवड़ मेले के मद्देनजर सभी सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है। रूट डायवर्जन को लेकर पड़ोसी राज्यों से चर्चा की गई है। उत्तराखंड के डीजीपी दीपम सेठ ने कहा कि…
Read More