आगरा : कानपुर में बारावफात के जुलूस के दौरान “आई लव मोहम्मद” पोस्टरों को लेकर विवाद कई जिलों में फैल गया है। गुरुवार को आगरा में भी कई जगहों पर पोस्टर लगाए गए। सूचना मिलने पर पुलिस हरकत में आई। मंटोला इलाके में पोस्टर हटाए जाने पर लोगों में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने शांति समिति के साथ बैठक की। “आई लव मोहम्मद” पोस्टरों को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। कानपुर के रावतपुर में बारावफात के जुलूस के दौरान लगे पोस्टरों का हिंदू संगठनों ने विरोध किया। मामला अभी…
Read MoreCategory: राजनीति
यूपी में वाहनों पर जातिसूचक या धार्मिक शब्द लिखे हैं तो सावधान हो जाइए, सख्त कार्रवाई की तैयारी में योगी सरकार
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में किसी भी वाहन पर जातिसूचक या धार्मिक शब्द लिखे होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद, उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने जातिसूचक शब्दों वाले वाहनों पर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। परिवहन विभाग के अधिकारी अब कार्रवाई की तैयारी कर रहे हैं। वे इस बात पर भी विचार कर रहे हैं कि वाहनों पर कार्रवाई के लिए किन शब्दों का इस्तेमाल किया जा सकता है। राज्य के अपर परिवहन आयुक्त (प्रवर्तन) संजय सिंह का कहना है कि हाईकोर्ट के…
Read Moreसांसद चंद्रशेखर को मेरठ जाने से रोकने में नाकाम रही सहारनपुर पुलिस, उनके घर और सड़क छावनी बनने पर भी चकमा देकर मेरठ पहुंचे
सहारनपुर : आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, भीम आर्मी संस्थापक और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आज़ाद के मेरठ जाने की सुचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन फानन में एसपी ग्रामीण सागर जैन और कई थानों की पुलिस चंद्रशेखर के आवास पर पहुँची। हालांकि एलआईयू के अधिकारी भी पहले से ही डेरा डाले हुए थे। जो पल-पल की गतिविधियों पर निगरानी कर रहे थे। बावजूद इसके सहारनपुर पुलिस चंद्रशेखर को मेरठ जाने से नहीं रोक पाई। हालांकि पुलिस ने चंद्रशेखर को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वे पुलिस…
Read Moreजेल से रिहाई के बाद बोले आज़म खान “वह चरित्रवान व्यक्ति हैं बिकाऊ नहीं हैं, अखिलेश यादव बड़े नेता हैं मेरे लिए कुछ कहना उनकी उदारता है”
रामपुर : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आज़म खान ने बसपा समेत अन्य दलों में शामिल होने की अटकलों को पूरी तरह से खारिज करते हुए कहा, “हम चरित्रवान व्यक्ति हैं और बिकाऊ नहीं हैं। हमने यह पहले ही साबित कर दिया है।” जेल से रिहा होने के एक दिन बाद, बुधवार शाम आज़म खान ने अपने आवास पर मीडिया को संबोधित किया। आज़म खान ने बुधवार शाम दलबदल की अटकलों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि वह चरित्रवान व्यक्ति हैं और बिकाऊ नहीं हैं। उन्होंने अखिलेश यादव की आलोचना…
Read Moreनगीना सांसद चंद्रशेखर आज़ाद की प्रेमिका ने आत्महत्या की दी धमकी, आरोप लगाए हुए X पर लिखा – “आप सभी को मेरा अंतिम अलविदा, मैं आज तेरे नाम का ज़हर खा लूँगी”
सहारनपुर : उत्तर प्रदेश की नगीना लोकसभा सीट से सांसद चंद्रशेखर की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली पीएचडी स्कॉलर और सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. रोहिणी घावरी ने न सिर्फ चंद्रशेखर पर गंभीर आरोप लगाए हैं बल्कि अब आत्महत्या की धमकी दी है। आज बुधवार को अपराह्न 2 बजे डॉ रोहिणी ने सोशल मिडिया के X अकाउंट पर अपने पूर्व प्रेमी के सांसद चंद्रशेखर आज़ाद को लेकर एक के बाद एक कई पोस्ट लिखे हैं। जिनमें उन्होंने नगीना सांसद चंद्रशेखर आज़ाद…
Read Moreइज़राइल-फिलिस्तीन युद्ध आपदा का फायदा उठाकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार
लखनऊ : उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने इज़राइल-फिलिस्तीन युद्ध आपदा का फायदा उठाकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। गाजा युद्ध पीड़ितों की मदद के नाम पर उत्तर प्रदेश के 50 से ज़्यादा युवकों ने इन धोखेबाजों के साथ मिलकर काम किया। यह पैसा न सिर्फ़ उत्तर प्रदेश में, बल्कि देश भर के 20 से ज़्यादा राज्यों में क्राउडफंडिंग के ज़रिए इकट्ठा किया गया था। लगभग 2 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले तीनों आरोपियों को उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस)…
Read Moreआज आज़म खान जेल से बहार आएंगे, चर्चाओं पर लगेगा विराम
लखनऊ : समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान मंगलवार सुबह 9 बजे सीतापुर जेल से रिहा होने वाले थे। जेल प्रशासन को रिहाई का आदेश मिल गया है। 23 महीने बाद उनकी रिहाई का जश्न मनाने के लिए समर्थक जेल गेट पर जमा हो गए। हालांकि, एक मामले में जुर्माना न भर पाने के कारण खान की रिहाई रुक गई थी। आजम खान अक्टूबर 2023 से सीतापुर जेल में बंद हैं। आजम के वकील जुबेर अहमद खान ने बताया कि आजम खान करीब दो साल पहले सीतापुर जेल में दाखिल…
Read Moreसीएम योगी ने तैयारियों की समीक्षा की, पीएम मोदी करेंगे तीसरे संस्करण का उद्घाटन
ग्रेटर नोएडा : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट का दौरा कर आगामी यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2025 के तीसरे संस्करण की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ एक घंटे तक समीक्षा बैठक की और उन्हें पिछले वर्ष की तुलना में व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आयोजन स्थल पर सभी व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जाएँ ताकि देश-विदेश से आने वाले मेहमानों और उद्यमियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न…
Read Moreसपा नेता आजम खान की रिहाई पर लटकी तलवार, इस बार इस वजह से अटकलों पर लगा विराम
उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिला जेल में बंद सपा नेता आजम खान को हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद भी रिहाई नहीं मिली है। शुक्रवार को भी उनकी रिहाई को लेकर अटकलें जारी रहीं। बाद में, उनकी रिहाई में देरी की एक खास वजह सामने आई। गौरतलब है कि रामपुर के मशहूर क्वालिटी बार पर कब्जा करने के मामले में गुरुवार को आजम खान की जमानत अर्जी मंजूर कर ली गई थी। यह मामला राजस्व निरीक्षक ने 2021 में दर्ज कराया था। इसके बाद, रामपुर में दर्ज…
Read More“वह झूठे दावे करते हैं और फिर…” अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर निशाना साधा
नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के “वोट चोरी” के आरोपों पर प्रतिक्रिया दी है। इस संबंध में, भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने कहा कि बेबुनियाद और झूठे आरोप लगाना और अदालत से फटकार खाना राहुल गांधी की आदत बन गई है। उन्होंने कहा कि कभी ईवीएम पर सवाल उठाना तो कभी टूलकिट के सहारे भारत के लोकतंत्र पर सवाल उठाना उनकी आदत बन गई है। उन्होंने पूछा कि राजीव गांधी की हत्या के बाद एक महीने के लिए चुनाव स्थगित करने से किस…
Read More