मेरठ : शास्त्री नगर स्थित 35 साल पुराने सेंट्रल मार्केट पर आज बुलडोजर चला। 22 दुकानें ध्वस्त कर दी गईं। आवास विकास परिषद, पुलिस और प्रशासन की टीमों ने पोकलेन मशीन से यह कार्रवाई की। यह शॉपिंग कॉम्प्लेक्स 150 लोगों के रोजगार का जरिया था। इसे अपनी आंखों के सामने ढहता देख कई दुकानदार गमगीन हो गए। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अवैध कॉम्प्लेक्स को ध्वस्त कर दिया गया। पुलिस मौके पर मौजूद थी और कार्रवाई देखने के लिए भीड़ जमा हो गई। शॉपिंग कॉम्प्लेक्स को बुलडोजर से ध्वस्त…
Read MoreCategory: राज्य
बेकाबू कार ने कहर बरपा दिया, हादसे में हुई पांच लोगो की मौत, दो की हालत गंभीर
आगरा : शुक्रवार रात शहर में एक बेकाबू कार ने कहर बरपा दिया। 100 मील प्रति घंटे की रफ्तार से आ रही कार ने 150 मीटर लंबे रास्ते में सात लोगों को कुचल दिया। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य की हालत गंभीर है। एक डिलीवरी बॉय, दो दोस्त, एक महिला और एक राहगीर की मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। हादसे के बाद लोगों ने हंगामा किया और अफरा-तफरी मच गई। यह हादसा न्यू आगरा थाना क्षेत्र के…
Read Moreपंजाब के पूर्व डीजीपी की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ने शुरू की अकील मौत की जांच, कब्जे में लिया सीसीटीवी और डीवीआर
पंचकूला/ सहारनपुर : विशेष जाँच दल (एसआईटी) की टीम पूर्व डीजीपी मुस्तफा के घर सहारनपुर पहुँच गई है। टीम ने मुस्तफा के बेटे अकील की डायरी ज़ब्त कर ली है। उनके बेटे अकील अख्तर की संदिग्ध मौत के सिलसिले में ज़ब्त किए गए दस्तावेज़ों को फ़ोरेंसिक लैब भेजा जाएगा। पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा के बेटे अकील अख्तर की संदिग्ध मौत की जाँच के लिए पंचकूला पुलिस की विशेष जाँच दल (एसआईटी) शुक्रवार को सहारनपुर पहुँची। उन्होंने वहाँ से एक डायरी ज़ब्त की, जिसका ज़िक्र वीडियो में किया गया…
Read Moreहाईटेंशन तारों की चपेट में आने से हाथी की मौत, वन विभाग में मचा हड़कंप, विधुत विभाग की लापरवाही से हुआ हादसा
सहारनपुर : सहारनपुर के थाना बिहारीगढ़ इलाके के शिवालिक पहाड़ियों के जंगल में विधुत विभाग की लापरवाही से दर्दनाक हादसा हो गया। जहां एचटी लाइन की चपेट में आने से हाथी की मौत हो गई। हाथी की मौत के बाद वन विभाग में हड़कंप मच गया। आनन फानन में मौके पर पंहुचे वन अधिकारियों ने हादसे की जाँच शुरू कर दी है। हाथ के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। वन्य जीव अधिकारीयों का कहना है कि जंगल में एचटी लाइन लटकी हुई हैं…
Read Moreबेटे की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसके पिता ने ही की थी, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर सारे सबूत बरामद किये
कानपुर : हनुमंत विहार थाना क्षेत्र के आशा नगर में 20 जून को एक युवक का खून से लथपथ शव मिलने के मामले में शनिवार को डीसीपी साउथ रवींद्र कुमार ने सच्चाई उजागर की। युवक की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसके पिता ने ही की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर सारे सबूत बरामद कर लिए हैं। बिल्हौर निवासी सुभाष कारपेंटर थे और हनुमंत विहार थाना क्षेत्र के आशा नगर में अपने पिता राकेश विश्वकर्मा, पत्नी नंद कुमारी और दो बच्चों के साथ रहते थे। 16 जून…
Read Moreपत्रकार की चाकू मारकर हत्या, पत्रकार की हत्या के आरोपी को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया
प्रयागराज : शहर के सिविल लाइंस इलाके में गुरुवार रात साढ़े दस बजे एक स्थानीय पत्रकार की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद, पुलिस की सक्रिय टीमों ने शहर में जाँच शुरू कर दी। लगभग दो घंटे बाद, पत्रकार की हत्या के आरोपी को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। एडिशनल सीपी लॉ एंड ऑर्डर अजय पाल शर्मा ने बताया कि पत्रकार लक्ष्मी नारायण सिंह (एलएन सिंह) का 22 अक्टूबर को आरोपियों से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। यही विवाद हत्या का कारण…
Read Moreएयरपोर्ट पर तेल लेकर जा रहे टैंकर में लगी भीषण आग, एक किलोमीटर दूर रोक दिए गए दिल्ली–देहरादून कॉरिडोर पर दौड़ रहे वाहन
सहारनपुर : सहारनपुर में दिल्ली–देहरादून कॉरिडोर पर गणेशपुर के पास उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब हाईवे पर तेल के टैंकर में अचानक आग लग गई। चालक और परिचालक ने टैंकर से कूद कर बमुश्किल जान बचाई। तेल के टैंकर में आग लगने के कारण हाईवे पर यातायात ठप हो गया है। दोनों ओर वाहनों की लम्बी लाइन लग गई। आनन फानन में मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल कर्मियों ने कड़ी मश्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग तेल के टैंकर में लगी थी जिसके चलते वाहनों को…
Read Moreसहारनपुर में बोले आचार्य प्रमोद कृष्णमम, नक्सलवाद माओवाद और आतंकवाद से मुक्ति नहीं चाहते राहुल गांधी, बिहार में लालू यादव खत्म करना चाहते हैं कांग्रेस
सहारनपुर : भाजपा नेता आचार्य प्रमोद कृष्णमम रविवार को सहारनपुर में थे। जहां उन्होंने टायर जला कर तेल निकालने वाली फैक्ट्री का उध्घाटन किया। मिडिया से रूबरू होते हुए आचार्य प्रमोद कृष्णमम ने जहां पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की जमकर तारीफ़ की वहीं राहुल गांधी को नक्सलवाद माओवाद और आतंकवाद का हितैषी करार दिया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और अमित शाह देश से नक्सलवाद माओवाद और आतंकवाद करना चाहते है लेकिन राहुल गांधी को सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है। वहीं उन्होंने बिहार चुनाव को लेकर…
Read Moreरुड़की सेना गेट विवाद मामला, उच्च न्यायालय ने ग्रामीणों के पक्ष में फैसला सुनाया
नैनीताल : उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने रुड़की छावनी क्षेत्र स्थित बंगाल इंजीनियरिंग ग्रुप एंड सेंटर (बीईजी सेंटर) द्वारा दायर एक याचिका को खारिज कर दिया है। उच्च न्यायालय ने ग्रामीणों के पक्ष में फैसला सुनाया। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने मामले की सुनवाई की। मामले के अनुसार, रुड़की के भंगेड़ी गाँव के निवासियों और बीईजी सेंटर के बीच लंबे समय से सड़क का विवाद चल रहा है। बीईजी ने छावनी से जाने वाली सड़क पर एक गेट लगा दिया था। न्यायालय ने कहा कि विवादित खसरा संख्या 710…
Read Moreअंबाला में एक दर्दनाक सड़क हादसा, नशे में धुत एक ड्राइवर ने कई वाहनों को टक्कर मार दी,आठ लोग घायल हो गए
अंबाला : हरियाणा के अंबाला में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। मानव चौक के पास कल रात हुए इस हादसे से शहर में शोक की लहर है। नशे में धुत एक ड्राइवर ने कई वाहनों को टक्कर मार दी, जिससे आठ लोग घायल हो गए। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है। घायलों का इलाज कर रहे एक डॉक्टर ने कहा, “एक हादसा हुआ है, जिसमें लगभग आठ लोग घायल…
Read More