सीतापुर : सीतापुर में मुठभेड़ के दौरान पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी हत्याकांड का मुख्य आरोपी और एक-एक लाख रुपये का इनामी बदमाश मारा गया। वहीं, प्रयागराज में यूपी एसटीएफ ने झारखंड के एक अपराधी और 4 लाख रुपये के इनामी गैंगस्टर आशीष रंजन को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। हमीरपुर में 8 साल की मासूम से दुष्कर्म के आरोपी को पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया गया है। सीतापुर के बहुचर्चित पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी हत्याकांड के दोनों मुख्य आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान मार गिराया है।…
Read MoreCategory: उत्तर प्रदेश
एयरपोर्ट के रनवे क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात जवान जितेंद्र सिंह ने कर ली आत्महत्या, जानिये क्यों ?
गोरखपुर : गोरखपुर एयरपोर्ट पर ड्यूटी पर तैनात डिफेंस सिक्योरिटी कोर (डीएससी) के एक जवान ने गुरुवार को आत्महत्या कर ली। घटना के बाद एयरपोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया पारिवारिक कलह को इसका कारण माना जा रहा है। घटना सुबह करीब 4 बजे की बताई जा रही है, जब एयरपोर्ट के रनवे क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात जवान जितेंद्र सिंह (49) ने अचानक आत्महत्या कर…
Read Moreपूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य पर हमला, माला पहनाते ही भीड़ में मौजूद युवक ने जड़े थप्पड़, समर्थकों के पकड़ कर दी ठुकाई
रायबरेली : अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले पूर्व कैबिनेट मंत्री और राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य पर हमला हुआ। बुधवार दोपहर जब स्वामी प्रसाद मौर्य का काफिला रायबरेली के सिविल लाइन पहुँचा, तो कार्यकर्ता उन्हें माला पहनाकर स्वागत कर रहे थे। इसी दौरान भीड़ में मौजूद दो युवकों ने स्वामी प्रसाद मौर्य पर हमला करने की कोशिश की। गाड़ी से उतरते ही युवक ने स्वामी प्रसाद को माला पहनाने के बाद उनके सिर पर थप्पड़ मार दिए। यह देख स्वामी प्रसाद मौर्य के…
Read Moreरक्षाबंधन पर साध्वी प्राची का बड़ा ब्यान, बोली- जिहादियों से चाँद-तारों वाली राखियाँ न खरीदें बहनें, बेहतर है अपने भाइयों की कलाई पर बांधे कलावा
बागपत : हिंदू नेता साध्वी प्राची ने बुधवार को सनातन धर्म को मानने वाली महिलाओं को रक्षाबंधन पर राखियाँ न खरीदने की नसीहत दी। उन्होंने बागपत में राखी जिहाद को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि बाज़ार में चाँद-तारों वाली राखियाँ बिक रही हैं। सनातन धर्म को मानने वाली महिलाओं को ऐसी राखियाँ नहीं खरीदनी चाहिए। आपको बता दें कि हिन्दू नेता साध्वी प्राची बुधवार को बागपत पहुँचीं थी। जहां साध्वी प्राची ने कहा कि बाज़ार में बिक रही कई राखियाँ जिहादियों द्वारा बनाई जा रही हैं। उन्होंने इसे राखी जिहाद…
Read Moreजालसाजों का बड़ा कारनामा, ज़िंदा युवक को दस्तावेजों में किया मृत घोषित, फर्जी बीमा क्लेम करने का भंडाफोड़
संभल : बुधवार को पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई ने संभल जिले के बहजोई स्थित अपने कार्यालय में फर्जी बीमा मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि पुलिस जांच में दिल्ली निवासी त्रिलोक का मामला सामने आया। उसकी मौत के बाद गिरोह ने अस्पताल के फर्जी दस्तावेज तैयार कर बीमा क्लेम करने की कोशिश की। खुलासा तब हुआ जब धर्मेंद्र नाम का एक और नाम सामने आया। वह जीवित था, लेकिन दस्तावेजों में उसे मृत घोषित कर दिया गया था। पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि धर्मेंद्र मुंबई…
Read Moreयोग करते हुए पुलिस इंस्पेक्टर की मौत, दिन भर थाने की छत पर पड़ा रहा शव
सहारनपुर : सहारनपुर के थाना गंगोह पुलिस में उस वक्त शोक की लहर दौड़ गई जब थाने में तैनात 55 वर्षीय इंस्पेक्टर का शव क्वार्टर की छत पर पड़ा मिला। योग करते हुए इंस्पेक्टर की मौत होना बताया जा रहा है। इंस्पेक्टर रोज़ाना की तरह सुबह थाने में बने क्वार्टर की छत पर योग कर रहे थे। जहां अचानक उसकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर के मोबाइल पर कॉल आने की लगातार घंटियां बजी तो पुलिसकर्मी छत पर गए तो उनके होश उड़ गए छत पर योगा ड्रेस में इंस्पेक्टर का…
Read Moreपूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के निधन से शोक की लहर, दोपहर 1:12 बजे आरएमएल अस्पताल में ली अंतिम सांस
नई दिल्ली : जम्मू-कश्मीर, गोवा, बिहार और मेघालय के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन हो गया है। सत्यपाल मलिक को किडनी में संक्रमण बढ़ने के कारण 11 मई को दिल्ली के राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के अनुसार, उनकी दोनों किडनी खराब हो चुकी थीं और उनका डायलिसिस चल रहा था। बीच में थोड़ी राहत मिलने पर उन्हें आईसीयू से आरएमएल के नर्सिंग होम में शिफ्ट कर दिया गया था। लेकिन बाद में उन्हें फिर से नर्सिंग होम के आईसीयू में शिफ्ट कर…
Read Moreमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अलीगढ़ को दी 997 करोड़ रुपये की सौगात
अलीगढ़ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अलीगढ़ को 997 करोड़ रुपये की सौगात दी। नुमाइश मैदान में आयोजित कार्यक्रम के मंच से सीएम ने 186 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस मौके पर जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने अपनी सरकार की तारीफ की और विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अलीगढ़ अब विकास की नई पहचान बन रहा है। प्रदेश की छवि अब गुंडों और माफियाओं के राज्य से बदलकर मेडिकल, एम्स और डिफेंस हब की बन रही है। मुख्यमंत्री ने कहा…
Read Moreप्राथमिक विद्यालय की छात्राओं से अभद्र व्यवहार और छेड़छाड़ के आरोप में एक प्रधानाध्यापक की पिटाई, बीएसए कमलेंद्र कुशवाहा ने आरोपी हेडमास्टर को कियानिलंबित
कौशांबी : मंझनपुर थाना क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं से अभद्र व्यवहार और छेड़छाड़ के आरोप में एक प्रधानाध्यापक की पिटाई का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामला संज्ञान में आने पर बीएसए ने आरोपी प्रधानाध्यापक को निलंबित कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि मंझनपुर थाना क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक नंदलाल सिंह ने छात्राओं को सरकारी टैबलेट पर अश्लील वीडियो दिखाए और उनके…
Read Moreपूर्व चेयरमैन भानु प्रकाश सिरवारिया का हाथ-पैर बंधे हुए शव मिला, फोरेंसिक टीम ने शरू की जांच
झांसी : जिले के गुरसरांय नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन भानु प्रकाश सिरवारिया (62) का शव उनके किराए के मकान की सीढ़ियों पर मिला। भानु प्रकाश सरकारी अधिवक्ता भी रह चुके हैं। आसपास रहने वाले लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। भानु प्रकाश की बेटी के मुताबिक, उनके पिता के हाथ-पैर रस्सी से बंधे हुए थे। वहीं, पुलिस हत्या के एंगल से भी जांच कर रही है। पुलिस ने भानु प्रकाश की केस डायरी जब्त कर ली है। साथ ही फोरेंसिक टीम ने भी जांच की है। इस…
Read More