सहारनपुर : सहारनपुर पुलिस ने फर्जी कॉल सेंटर के जरिए ऑनलाइन ठगी करने वाले एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। थाना कोतवाली नगर पुलिस ने घंटाघर स्थित होटल रिडक्शन में चल रहे एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ कर 4 युवतियों समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से घटना में प्रयुक्त 14 लैपटॉप, 11 मोबाइल फोन, 3 लैपटॉप चार्जर, 5 हेडफोन और 4900 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। हैरानी की बात यह है कि पकड़े गए सभी लोग दिल्ली, नागालैंड, मणिपुर और पश्चिम बंगाल के…
Read MoreCategory: उत्तर प्रदेश
चाय पीते समय हुआ विवाद, राम बहादुर ने राजेश पर चाकू से हमला कर दिया, तड़प-तड़प कर हो गई मौत
अमेठी : अमेठी के जामो थाना क्षेत्र के पूरे पंचम चितई का पुरवा गाँव में बीते शुक्रवार को एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। बताया गया कि जामो थाना क्षेत्र के पूरे पंचम चितई का पुरवा निवासी राजेश कुमार (40) पुत्र जगमोहन शुक्रवार सुबह गाँव के पास चितई चौराहे पर गया था। जहाँ चाय पीते समय…
Read Moreपारिवारिक कलह के चलते युवक ने की आत्महत्या, युवक का शव कमरे में पड़ा मिला
हापुड़ : बहादुरगढ़ क्षेत्र में एक किसान की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि पारिवारिक कलह के चलते युवक ने आत्महत्या की है। जानकारी के अनुसार गांव मोहम्मदपुर रुस्तमपुर निवासी 32 वर्षीय हारिस पुत्र राशिद खान का शव शुक्रवार को उसके घर में मिला। आवाज आते ही परिजनों ने जाकर देखा तो युवक का शव कमरे में पड़ा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज…
Read Moreरोडवेज बस पर पेड़ गिर गया, हादसे में बस चालक समेत पांच लोगों की मौत हो गई
बाराबंकी : यूपी के बाराबंकी के जैदपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। चलती अनुबंधित रोडवेज बस पर पेड़ गिर गया। जिसमें बस चालक समेत पांच लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि बस में बैठे कई यात्री उसमें दब गए। अचानक हुए हादसे से मौके पर हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू कर दिया। फंसे हुए यात्रियों को निकालने के लिए कड़ी मशक्कत की जा रही है। यह बस बाराबंकी से हैदरगढ़ जा रही थी। मृतकों…
Read Moreसत्यपाल मलिक का आखिरी पत्र जिसने लोकतंत्र को झकझोर दिया, जानिए पत्र में कब लिखा?
दिल्ली : पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन ऐसे समय में हुआ है जब ईमानदारी और राजनीतिक साहस के उदाहरण कम ही सुनने को मिलते हैं। लेकिन उनका आखिरी सार्वजनिक संदेश, जो अब वायरल हो गया है, किसी व्यक्ति की बीमारी या मृत्यु की सूचना मात्र नहीं था, बल्कि वह पत्र एक सच्चे जनप्रतिनिधि का आखिरी घोषणापत्र था। अपने अंतिम दिनों में राम मनोहर लोहिया अस्पताल के आईसीयू से सत्यपाल मलिक द्वारा लिखे गए इस संदेश में, मलिक ने न केवल अपने बिगड़ते स्वास्थ्य की जानकारी साझा की, बल्कि सत्ता…
Read Moreट्रंप के टैरिफ लगाने पर भड़की मायावती, बोली- अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा भारत पर टैरिफ लगाना विश्वासघाती और देश को कमज़ोर करने वाला कदम
मायावती : अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा भारत पर टैरिफ लगाने को लेकर जहां देश भारत सरकार हैरान है वहीं डोनाल्ड ट्रंप को देश के सियासतदानों ने घेरना शुरू कर दिया है। बसपा सुप्रीमो मायावती भी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर भड़की हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका द्वारा भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाना विश्वासघाती और देश को कमज़ोर करने वाला कदम है। इससे उत्पन्न स्थिति से निपटने के लिए सभी को पूरी परिपक्वता दिखाते हुए राजनीतिक स्वार्थ और संकीर्णता से ऊपर उठकर काम करना होगा। मायावती ने एक बयान जारी…
Read Moreआईएसबीटी की तर्ज पर बनेगा सहारनपुर में बस अड्डा, डिज़ाइन की पहली झलक आई सामने
सहारनपुर : स्मार्ट सिटी सहारनपुर को एक ओर अनोखी सौगात मिलने जा रही है। महानगर में आईएसबीटी की तर्ज पर बस अड्डा बनने जा रहा है। जिसके डिज़ाइन की पहली झलक सामने आई है। बस अड्डे के निर्माण पर 31.61 करोड़ रुपये खर्च होंगे, जिसका प्रस्ताव भेजा जा चुका है। शासन से मंजूरी मिलते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इसके बाद यात्रियों को भटकना नहीं पड़ेगा। फिलहाल जिले में कोई स्थायी बस अड्डा नहीं है। स्मार्ट सिटी में रोडवेज बसों का संचालन रेलवे रोड, दिल्ली रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी और…
Read Moreअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा 50% टैरिफ बढ़ोतरी के कारण 300 करोड़ रुपये के ऑर्डर हुए रद्द
फिरोजाबाद : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर लगाए गए नए आयात शुल्क (टैरिफ) का असर फिरोजाबाद के कांच उद्योग पर देखने को मिल रहा है। कांच नगरी के नाम से मशहूर फिरोजाबाद की अर्थव्यवस्था का एक बड़ा हिस्सा अमेरिका को किए जाने वाले निर्यात पर निर्भर है। यहाँ बनने वाले लगभग 70 प्रतिशत कांच उत्पाद अमेरिका भेजे जाते हैं। ऐसे में 50% टैरिफ लगने से उद्योग पर गहरा असर पड़ने की आशंका है। कांच निर्माता निर्यात संघ के अध्यक्ष मुकेश बंसल (टोनी) ने आपात बैठक बुलाकर स्थिति की…
Read Moreजिस वकील को करते थे सलाम, इशारे पर हो जाता था खाकी वर्दी वालों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, कमिश्नर ने करा दिया गिरफ्तार
कानपुर : उत्तर प्रदेश की कानपुर पुलिस के कर्मचारी जिस वकील को सलाम करते थे, जिसके इशारे पर खाकी वर्दी वालों की ट्रांसफर-पोस्टिंग होती थी, उसका खेल कमिश्नर ने खत्म कर दिया। पुलिस ने वरिष्ठ अधिवक्ता अखिलेश दुबे और उनके भतीजे लवी मिश्रा को भाजपा नेता को फर्जी बलात्कार के मामले में फंसाने और मामले को निपटाने के लिए पैसे मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है। डीसीपी साउथ ने बताया कि लंबी पूछताछ के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार…
Read Moreसमाजवादी पार्टी की नेता पूजा शुक्ला ने बिना मंजूरी के सरकारी स्कूल में चलाया पीडीए स्कूल, शिक्षा विभाग ने करा दिया मुकदमा दर्ज
लखनऊ : समाजवादी पार्टी की नेता पूजा शुक्ला के खिलाफ बिना मंजूरी के सरकारी स्कूल में पीडीए स्कूल चलाने का मामला दर्ज किया गया है। अनाधिकृत स्कूल चलाने के आरोप में यह एफआईआर सैरपुर थाने में दर्ज की गई है। पुलिस ने इसे सरकारी परिसर का अवैध इस्तेमाल बताया है। वहीं, मामला दर्ज होने के बाद सपा नेता पूजा शुक्ला का कहना है कि सरकार चाहे जितने भी मुकदमे दर्ज कर ले, पीडीए स्कूल ऐसे ही चलता रहेगा। पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार, उमरभारी स्थित प्राथमिक विद्यालय को कम…
Read More