छांगुर बाबा की आलीशन कोठी 80% ध्वस्त, बहला-फुसलाकर इस्लाम धर्म कबूल करवाता था,100 करोड़ की विदेशी फंडिंग का आरोप

बलारामपुर: जिले के उतरौला कस्बे से सटे मध्यपुर गांव में धर्मांतरण के आरोपों से घिरे जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा और उनके साथियों की अवैध संपत्तियों पर गुरुवार के दिन भी बुलडोजर की कार्रवाई जारी रही। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण हटाने का काम शुरू किया। 8 बुलडोजरों की मदद से लगातार ध्वस्तीकरण किया जा रहा है।

बता दें कि प्रशासन ने बाबा और उनके साथियों नीतू और नवीन रोहड़ की करीब एक एकड़ क्षेत्रफल में फैली संपत्तियों पर नोटिस जारी किया था। जिसमें अवैध अतिक्रमण हटाने को कहा गया था। लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया, जिस पर प्रशासन कार्रवाई कर रहा है। पिछले सप्ताह एटीएस की टीम ने छांगुर बाबा और उनके एक साथी को लखनऊ से गिरफ्तार किया था। बाबा पर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था।

एटीएस इससे पहले उनके बेटे और नवीन रोहड़ को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। बाबा और उनके साथियों पर 100 करोड़ की विदेशी फंडिंग का भी आरोप है, जिसकी जांच ईडी को भेजी गई है। छांगुर बाबा की हवेली करीब एक एकड़ में बनी थी, जिसमें 2 बिस्वा सरकारी जमीन थी। इस पर अवैध निर्माण किया गया था। प्रशासन द्वारा इस अवैध निर्माण को ध्वस्त किया जा रहा है।

पहले दिन सोमवार को करीब 20 प्रतिशत ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हुई.ओर अभी तक करीब 80 प्रतिशत ध्वस्तीकरण हो चुका है। एटीएस ने इस मामले में 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जिसमें छांगुर बाबा,नीतू के पति नवीन रोहरा ,नीतू रोहरा, समेत 4 लोगों को अब तक गिरफ्तार किया जा चुका है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विशाल पांडे ने गुरुवार को बताया कि अवैध निर्माण हटाने का काम लगातार किया जा रहा है। अब तक करीब 80 प्रतिशत अवैध निर्माण हटाया जा चुका है। अवैध अतिक्रमण हटने तक कार्रवाई जारी रहेगी। उधर, छांगुर बाबा से जुड़े लोगों में दहशत का माहौल है।

एसटीएफ प्रमुख अमिताभ यश ने 5 जुलाई को खुलासा किया था कि जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा (असली नाम करीमुल्लाह शाह) पिछले तीन-चार सालों से मधपुर में रह रहा था। छांगुर बाबा ने मुंबई के सिंधी नवीन रोहरा, नीतू रोहरा और बेटी समाले नवीन रोहरा का ब्रेनवॉश कर उन्हें इस्लाम धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया था। छांगुर बाबा के गिरोह के लड़के नाम बदलकर लड़कियों को फंसाते थे।

अबू अंसारी नाम के शख्स ने लखनऊ की गुंजा गुप्ता को अमित नाम रखकर प्रेम जाल में फंसाया और छांगुर शाह की दरगाह पर ले गया। वहां उसे बहला-फुसलाकर इस्लाम धर्म कबूल करवाया गया। एसटीएफ प्रमुख के मुताबिक, गिरोह ने धर्मांतरण के लिए एक निश्चित रकम तय कर रखी थी। ब्राह्मण, क्षत्रिय,सरदार की लड़की को इस्लाम धर्म कबूल करवाने पर 15-16 लाख रुपये, पिछड़ी जाति जाट ,गुर्जर,सैनी ,यादव या अन्य पिछड़ा की लड़की के लिए 10 से 12 लाख रुपये और अन्य जातियों की लड़कियों के लिए 8 से 10 लाख रुपये तय किए गए थे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NPR BHARAT NEWS के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts