चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत प्रदेश के लाखों लाभार्थियों को बड़ी आर्थिक सौगात दी है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने 50 लाख 4,873 पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में कुल ₹1,595 करोड़ 50 लाख की राशि का लाभ सीधे हस्तांतरित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से पहुंचाना है। विभिन्न योजनाओं के तहत जारी की गई यह राशि महिलाओं, बुजुर्गों, दिव्यांगों, जरूरतमंद परिवारों और किसानों सहित समाज के अलग-अलग वर्गों को आर्थिक सहायता प्रदान करेगी।
दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 10वीं किस्त के रूप में 9 लाख 98 हजार बहनों के खातों में ₹209 करोड़ 62 लाख की राशि भेजी गई। यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में सरकार की प्रमुख पहलों में शामिल है। इसी तरह 15 सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत 34 लाख 93 हजार 978 लाभार्थियों को ₹1,124 करोड़ 94 लाख की राशि जारी की गई। सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी इन योजनाओं का उद्देश्य प्रदेश के जरूरतमंद नागरिकों को नियमित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है।
मुख्यमंत्री ने दयालु योजना के तहत भी बड़ी राशि का वितरण किया। योजना के अंतर्गत 6,224 परिवारों को ₹234 करोड़ 77 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। सरकार का कहना है कि संकट की परिस्थितियों में प्रभावित परिवारों को आर्थिक संबल उपलब्ध कराने के लिए यह सहायता महत्वपूर्ण है।
वहीं, ‘हर घर हर गृहिणी योजना’ के तहत 4 लाख 93 हजार 434 बहनों को जून माह की सब्सिडी के रूप में ₹19 करोड़ 17 लाख की राशि जारी की गई। इस योजना के माध्यम से पात्र परिवारों की महिलाओं को घरेलू खर्च के बोझ को कम करने में सहायता दी जा रही है।

सरकार ने किसानों को भी राहत और प्रोत्साहन देने की दिशा में कदम बढ़ाया है। हरित खाद को बढ़ावा देने के लिए 13,237 किसानों को कुल ₹7 करोड़ की राशि जारी की गई। सरकार का उद्देश्य कृषि क्षेत्र में पर्यावरण अनुकूल और टिकाऊ खेती को प्रोत्साहित करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में पहुंचाया जा रहा है, जिससे पारदर्शिता सुनिश्चित हो रही है और बिचौलियों की भूमिका खत्म हुई है। उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का वास्तविक उद्देश्य तभी पूरा होता है, जब उनका लाभ समय पर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे।
14 अगस्त को गुरुग्राम में राज्य स्तरीय कार्यक्रम
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि 14 अगस्त को गुरुग्राम में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर विभाजन के दौरान अपने प्राण गंवाने वाले लोगों और विस्थापन का दर्द झेलने वाले परिवारों को स्मरण किया जाएगा। इसके साथ ही प्रदेश में 9 अगस्त से शुरू हुई तिरंगा यात्रा 17 अगस्त तक जारी रहेगी। तिरंगा यात्रा के माध्यम से देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और नागरिकों में राष्ट्र के प्रति गौरव की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया जा रहा है।

सरकार के अनुसार जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत एक साथ इतनी बड़ी राशि का वितरण प्रदेश के विभिन्न वर्गों को आर्थिक मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। महिलाओं, सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थियों, जरूरतमंद परिवारों और किसानों को मिली सहायता से सरकार की ‘अंत्योदय’ और जनकल्याण की नीति को आगे बढ़ाने का प्रयास किया गया है।
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NPR BHARAT NEWS के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...