सहारनपुर में सेना के अपाचे हेलीकॉप्टर की हुई इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने खेतों में उतारा हेलीकॉप्टर, घबरा गए थे ग्रामीण 

Army's Apache helicopter makes emergency landing in Saharanpur

सहारनपुर : थाना चिलकाना इलाके में सेना के अपाचे हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। तकनीकी खराबी के चलते पायलट ने खाली पड़े खेतों सुरक्षित लैंडिंग कराई। दोनों पायलट पूरी तरह सुरक्षित हैं। घटना की सूचना मिलते ही सेना और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अपाचे अटैक हेलीकॉप्टर ‘लादेन किलर’ के नाम से भी मशहूर है।

Army's Apache helicopter makes emergency landing in Saharanpur

एसपी ग्रामीण सागर जैन ने बताया कि वायुसेना के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। सेना के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। घटना में कोई नुकसान नहीं हुआ है। एसपी ग्रामीण ने बताया, अपाचे हेलीकॉप्टर शुक्रवार दोपहर अभ्यास के लिए वायुसेना स्टेशन सरसावा से उड़ा था।

हेलीकॉप्टर में दो पायलट सवार थे। हेलीकॉप्टर जब चिलकाना थाना क्षेत्र में यमुना नदी के किनारे गांव सोंधेबांस के ऊपर पहुंचा तो अचानक तकनीकी खराबी आ गई। पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए गांव के पास खाली जमीन पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई।

हेलीकॉप्टर उतरने की आवाज सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सैन्य अधिकारियों के साथ मैकेनिक भी मौके पर पहुंचे और हेलीकॉप्टर में आई खराबी को ठीक करने में जुटे हैं। हेलीकॉप्टर को अचानक नीचे आते देख वहां से गुजर रहे लोग रुक गए। हेलीकॉप्टर की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण जो गर्मी के कारण अपने घरों में आराम कर रहे थे, वे भी दौड़कर मौके पर पहुंचे। सुरक्षा कारणों से सेना के जवानों ने उन्हें वहां से हटाया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अचानक हेलीकॉप्टर की आवाज सुनकर वे चौंक गए। जब वे अपने घरों से बाहर निकले और बाहर देखा तो सेना का हेलीकॉप्टर जमीन पर था। हेलीकॉप्टर के जमीन पर उतरते ही दोनों पायलट आनन-फानन में बाहर निकले। एक पल के लिए तो उन्हें लगा कि कोई बड़ा हादसा हो गया है। थोड़ी ही देर में दूसरे हेलीकॉप्टर से सेना के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।

अपाचे हेलीकॉप्टर एएच-64ई भारतीय वायुसेना के बेहतरीन लड़ाकू हेलीकॉप्टरों में से एक है। इस विमान में लगा ज्वाइंट टेक्निकल इंफॉर्मेशन डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम बेहद आधुनिक डिजिटल कनेक्टिविटी सिस्टम है। यह फेज गियर ट्रांसमिशन और शक्तिशाली इंजन से लैस है। इसमें संचार के लिए सीडी और केयू फ्रीक्वेंसी बैंड का उपयोग किया जाता है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NPR BHARAT NEWS के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts