सरसावा चीनी मिल की क्रशिंग मैकेनिज्म में गिरा किसान, बाल बची किसान की जान, बड़ा हादसा टला

A farmer fell into the crushing mechanism of the Sarsawa sugar mill

सहारनपुर : मंगलवार को थाना सरसावा इलाके की चीनी मिल में उस वक्त एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया जब एक किसान गन्ने की चैन में देखते समय अपना संतुलन खो बैठा और मिल के क्रशिंग मैकेनिज्म में गिर गया। इस दौरान मिल प्रशासन में अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में मौके पर मौजूद किसानों ने क्रशिंग मैकेनिज्म को रुकवाया और किसान को बचा लिया।

आपको बता दें कि मंगलवार को सरसावा चीनी मिल में गन्ना लेकर पहुंचा एक किसान क्रशिंग मैकेनिज्म को देखते हुए क्रशिंग मैकेनिज्म में गिर गया। उसके ऊपर ट्रॉलियों से गन्ना उतार रहे पंजे ने गन्ना गिरा दिया। जिससे किसान गन्ने की चैन में दब गया। मौके पर मौजूद अन्य किसान राजपाल ने बताया कि गन्ना लेकर आया एक किसान मशीनरी में देख रहा था।

अचानक उसका बैलेंस बिगड़ गया और वह मिल के क्रशिंग मैकेनिज्म में गिर गया। वहीं ऊपर से उस पर गन्ना भी गिर गया। अचानक हुई घटना से वहां मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत क्रशिंग मैकेनिज्म बंद करा दी और किसान को शकुशल बाहर निकाल लिया। जिससे किसान की जान बच गई। वहीं इस घटना पर मिल प्रबन्धन कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NPR BHARAT NEWS के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts