जौनपुर : महाराष्ट्र के बारामती में एक प्लेन क्रैश में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार की मौत हो गई। विमान में सवार अन्य चार लोगों की भी इस हादसे में मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब NCP नेता अजीत पवार (66) और अन्य लोगों को ले जा रहा विमान बारामती में रनवे के पास क्रैश-लैंड हो गया। मरने वालों में उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले की पिंकी माली भी शामिल थीं। इस हादसे में जौनपुर जिले की पिंकी माली की भी जान चली गई। यह खबर सुनकर उनके गांव के लोग सदमे में हैं। लोगों ने बताया कि पिंकी बहुत मिलनसार थीं।

फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली जौनपुर जिले की तहसील केराकत इलाके के गाँव भैंसा की रहने वाली थीं। परिजन शीतला प्रसाद माली ने बताया कि उनके चाचा शिव कुमार माली हैं, जिनके चार भाई हैं। शिव कुमार के पिता बाबू राम का पिछले साल निधन हो गया था। पिंकी की शादी चार साल पहले हुई थी। पिंकी के परिवार के सभी सदस्य मुंबई में रहते हैं। अपना दल (एस) के राष्ट्रीय सचिव पप्पू माली ने बताया कि पिंकी माली के पिता शिव कुमार भी राष्ट्रवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। वह जुलाई में उनसे मुंबई में मिले थे। इस घटना से पूरा गाँव सदमे में हैं।
पिंकी माली उर्फ दीपा माली के पिता शिवकुमार माली बचपन से ही मुंबई में पले-बढ़े हैं। वह राजनीति से जुड़े हैं और साथ ही रोजी-रोटी के लिए टैक्सी भी चलाते हैं। पिंकी पिछले आठ सालों से एयर होस्टेस के तौर पर काम कर रही थीं। उन्होंने अलग-अलग कंपनियों और कई तरह के विमानों में काम किया था। पिंकी को ज़्यादातर प्राइवेट और छोटे विमानों में ड्यूटी मिलती थी, जिससे उनकी मुलाकात कई बड़े नेताओं से होती थी।
वह ढाई महीने पहले अपने गांव आई थीं। पिंकी माली की शादी नवंबर 2021 में बस्ती जिले के सोविकार सैनी से हुई थी। पिंकी का जन्म और पढ़ाई-लिखाई मुंबई में हुई थी। गांव वालों का कहना है कि पिंकी मिलनसार और मददगार थीं। पिंकी दो बहनों और एक भाई में बीच की थीं। प्रीति माली उनकी बड़ी बहन हैं और करण माली उनके छोटे भाई हैं, जो अभी पढ़ाई कर रहे हैं।

