संपत्ति के लालच में भतीजों ने अपनी बुजुर्ग चाची की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या : कौशाम्बी न्यूज़

कौशाम्बी न्यूज़ : चरवा थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर गांव में रिश्तों के कत्ल की खौफनाक वारदात हुई है। संपत्ति के लालच में भतीजों ने अपनी बुजुर्ग चाची की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए हैं। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि चरवा थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर गांव में सावित्री देवी (60) अकेली रहती थीं। सावित्री देवी के पति की पिछले साल मौत हो गई थी। सावित्री की कोई संतान नहीं है, लेकिन उनके हिस्से में करोड़ों की संपत्ति और जमीन है। इस जमीन को उनके भतीजे राम प्रकाश और ओम प्रकाश हड़पना चाहते थे। दोनों सावित्री पर जमीन और संपत्ति अपने नाम करने का दबाव बना रहे थे, लेकिन सावित्री देवी तैयार नहीं थीं। इसी गुस्से में दोनों ने रविवार रात कुल्हाड़ी से हमला कर सावित्री देवी की हत्या कर दी। एडिशनल एसपी के मुताबिक शुरुआती जांच में पता चला है कि सावित्री देवी के जेठ के बेटे राम प्रकाश और ओम प्रकाश उनकी जमीन अपने नाम कराना चाहते थे। सावित्री देवी ने कुछ जमीन अपने भतीजे के नाम कर दी थी। फिलहाल करीब तीन बीघा जमीन बची है। आरोपी उस पर इसे अपने नाम कराने का दबाव बना रहे थे। इस पर सावित्री देवी राजी नहीं हो रही थी। इसी बात को लेकर उनमें अक्सर विवाद होता रहता था। रविवार रात भतीजों ने धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच चायल सीओ अभिषेक कुमार को सौंपी गई है। फिलहाल आरोपी घर से फरार हैं। उनकी तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NPR BHARAT NEWS के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts