सहारनपुर : सहारनपुर में इन दिनों आईपीएल के के सटोरियों का बोल बाला देखने को मिल रहा है। आईपीएल के सटोरिये लगातार करोडो रूपये का सट्टा लगवा रहे हैं। वही पुलिस भी सट्टा कारोबारियों के खिलाफ अभियान चलाकर सट्टे के काले कारोबार का खुलासा कर रही है। ताज़ा मामला थाना सरसावा इलाके का है जहां पुलिस ने छापेमारी कर सट्टा माफियाओं का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने आईपीएल मैच पर सट्टा लगवाने वाले 7 बुकीज को गिरफ्तार किया है जिनके तार जिले में चारो तरफ फैले हुए थे। ये लोग आईपीएल मैच पर सट्टा लगवाया करते थे जिनके भंवर में कई युवा फंसे हुए थे। जिस पर सख्ती से कार्यवाही करते हुए सहारनपुर पुलिस ने 3 लोगों को मोबाइल फोन, लैपटॉप,कई सिम व् नगदी के साथ गिरफ्तार किया है। पकडे गए आरोपियों पर आवश्यक कार्यवाही कर जेल भेजा गया है।
आपको बता दें कि सहारनपुर में आईपीएल पर सट्टेबाजी काअवैध कारोबार धड्ड्ले से चल रहा था जिसके चंगुल में यहाँ की युवा पीढ़ी फंसकर अपना घर-बार से लेकर भविष्य भी दांव पर लगा चुकी थी। थाना सरसावा को सुचना मिली थी कि इलाके में अंबाला-देहरादून हाइवे पर कुछ लोग कार में बैठकर आईपीएल पर सट्टा लगवा रहे हैं। आईपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान अवैध सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सहारनपुर की थाना सरसावा पुलिस ने 7 शातिर सट्टेबाजों को गिरफ्तार कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1 लाख 27 हजार रुपये नकद, 2 कारें, 15 मोबाइल फोन, 3 रजिस्टर और एक कैलकुलेटर बरामद किया है। जानकारी के अनुसार एसएसपी सहारनपुर के निर्देश पर सट्टेबाजी और जुए के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस टीम ने रायपुर रोड, देहरादून-अंबाला हाईवे स्थित बाबा दा ढाबा के पास खाली पड़ी जगह पर खड़ी दो गाड़ियों में बैठे आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। मौके से बरामद दोनों गाड़ियों में एक होंडा अमेज और एक क्रेटा शामिल है। इसके अलावा आरोपियों के पास से बड़ी संख्या में मोबाइल फोन और रजिस्टर बरामद हुए, जिनमें सट्टे का पूरा हिसाब-किताब लिखा हुआ है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनोज कुमार, अजय कुमार, विशाल कुमार, धीरज कुमार, उत्तम कुमार, अर्शदीप और धर्मपाल के रूप में हुई है। ये सभी आरोपी हरियाणा और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के निवासी हैं और लंबे समय से संगठित रूप से सट्टेबाजी के धंधे में लिप्त थे। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे आईपीएल समेत अन्य क्रिकेट मैचों के दौरान ऑनलाइन माध्यम से लोगों से सट्टा लगवाते थे। इसके लिए वे मोबाइल फोन और इंटरनेट का इस्तेमाल करते थे। सट्टे में मिली रकम को रजिस्टर में दर्ज किया जाता था और बाद में आपस में बांट लिया जाता था। एसएसपी अभिनंदन सिंह ने बताया कि बरामद नकदी भी इसी अवैध सट्टेबाजी से अर्जित की गई थी। आरोपियों के खिलाफ थाना सरसावा में जुआ अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। नपद में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और ऐसे गिरोहों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई को सट्टेबाजी के खिलाफ एक बड़ी सफलता माना जा रहा है, जिससे क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NPR BHARAT NEWS के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...


