बिहार चुनाव 2025 मे एनडीए 30 अक्टूबर को अपना घोषणापत्र जारी करेगा

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन ने अपना घोषणापत्र जारी करने में बढ़त बना ली है। सीटों के बंटवारे में भले ही एनडीए ने बाजी मार ली हो, लेकिन महागठबंधन ने अब एकजुटता दिखाते हुए घोषणापत्र जारी कर दिया है। इस घोषणापत्र का शीर्षक “तेजस्वी प्रण” रखा गया है। मौजूदा जानकारी के अनुसार, एनडीए 30 अक्टूबर को अपना घोषणापत्र जारी करेगा। हालाँकि, अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा और जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, एनडीए के सभी दल घोषणापत्र की तैयारी में जुटे हैं। जल्द ही इसकी औपचारिक घोषणा की जाएगी।

“एनडीए एक घोषणापत्र तैयार कर रहा है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी हमसे सुझाव मांगे हैं। हम जल्द ही घोषणापत्र जारी करेंगे।” – संतोष कुमार सुमन, राष्ट्रीय अध्यक्ष, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चाजदयू नेताओं का कहना है कि वे अलग-अलग घोषणापत्र जारी नहीं करते, लेकिन एनडीए का घोषणापत्र ज़रूर जारी किया जाएगा। इस बीच, भाजपा नेताओं से मिली जानकारी के अनुसार, घोषणापत्र 30 अक्टूबर को पटना में जारी किया जा सकता है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NPR BHARAT NEWS के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts