समाजवादी पार्टी की नेता पूजा शुक्ला ने बिना मंजूरी के सरकारी स्कूल में चलाया पीडीए स्कूल, शिक्षा विभाग ने करा दिया मुकदमा दर्ज

लखनऊ : समाजवादी पार्टी की नेता पूजा शुक्ला के खिलाफ बिना मंजूरी के सरकारी स्कूल में पीडीए स्कूल चलाने का मामला दर्ज किया गया है। अनाधिकृत स्कूल चलाने के आरोप में यह एफआईआर सैरपुर थाने में दर्ज की गई है। पुलिस ने इसे सरकारी परिसर का अवैध इस्तेमाल बताया है। वहीं, मामला दर्ज होने के बाद सपा नेता पूजा शुक्ला का कहना है कि सरकार चाहे जितने भी मुकदमे दर्ज कर ले, पीडीए स्कूल ऐसे ही चलता रहेगा। पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार, उमरभारी स्थित प्राथमिक विद्यालय को कम…

Read More

मुठभेड़ में मारा गया पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी हत्याकांड का मुख्य आरोपी, एक लाख का एक इनामी गिरफ्तार

सीतापुर : सीतापुर में मुठभेड़ के दौरान पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी हत्याकांड का मुख्य आरोपी और एक-एक लाख रुपये का इनामी बदमाश मारा गया। वहीं, प्रयागराज में यूपी एसटीएफ ने झारखंड के एक अपराधी और 4 लाख रुपये के इनामी गैंगस्टर आशीष रंजन को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। हमीरपुर में 8 साल की मासूम से दुष्कर्म के आरोपी को पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया गया है। सीतापुर के बहुचर्चित पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी हत्याकांड के दोनों मुख्य आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान मार गिराया है।…

Read More

एयरपोर्ट के रनवे क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात जवान जितेंद्र सिंह ने कर ली आत्महत्या, जानिये क्यों ?

गोरखपुर : गोरखपुर एयरपोर्ट पर ड्यूटी पर तैनात डिफेंस सिक्योरिटी कोर (डीएससी) के एक जवान ने गुरुवार को आत्महत्या कर ली। घटना के बाद एयरपोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया पारिवारिक कलह को इसका कारण माना जा रहा है। घटना सुबह करीब 4 बजे की बताई जा रही है, जब एयरपोर्ट के रनवे क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात जवान जितेंद्र सिंह (49) ने अचानक आत्महत्या कर…

Read More

जालसाजों का बड़ा कारनामा, ज़िंदा युवक को दस्तावेजों में किया मृत घोषित, फर्जी बीमा क्लेम करने का भंडाफोड़

संभल : बुधवार को पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई ने संभल जिले के बहजोई स्थित अपने कार्यालय में फर्जी बीमा मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि पुलिस जांच में दिल्ली निवासी त्रिलोक का मामला सामने आया। उसकी मौत के बाद गिरोह ने अस्पताल के फर्जी दस्तावेज तैयार कर बीमा क्लेम करने की कोशिश की। खुलासा तब हुआ जब धर्मेंद्र नाम का एक और नाम सामने आया। वह जीवित था, लेकिन दस्तावेजों में उसे मृत घोषित कर दिया गया था। पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि धर्मेंद्र मुंबई…

Read More

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अलीगढ़ को दी 997 करोड़ रुपये की सौगात

CM Yogi In Varanasi

अलीगढ़ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अलीगढ़ को 997 करोड़ रुपये की सौगात दी। नुमाइश मैदान में आयोजित कार्यक्रम के मंच से सीएम ने 186 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस मौके पर जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने अपनी सरकार की तारीफ की और विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अलीगढ़ अब विकास की नई पहचान बन रहा है। प्रदेश की छवि अब गुंडों और माफियाओं के राज्य से बदलकर मेडिकल, एम्स और डिफेंस हब की बन रही है। मुख्यमंत्री ने कहा…

Read More

प्राथमिक विद्यालय की छात्राओं से अभद्र व्यवहार और छेड़छाड़ के आरोप में एक प्रधानाध्यापक की पिटाई, बीएसए कमलेंद्र कुशवाहा ने आरोपी हेडमास्टर को कियानिलंबित

कौशांबी : मंझनपुर थाना क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं से अभद्र व्यवहार और छेड़छाड़ के आरोप में एक प्रधानाध्यापक की पिटाई का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामला संज्ञान में आने पर बीएसए ने आरोपी प्रधानाध्यापक को निलंबित कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि मंझनपुर थाना क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक नंदलाल सिंह ने छात्राओं को सरकारी टैबलेट पर अश्लील वीडियो दिखाए और उनके…

Read More

पूर्व चेयरमैन भानु प्रकाश सिरवारिया का हाथ-पैर बंधे हुए शव मिला, फोरेंसिक टीम ने शरू की जांच

झांसी : जिले के गुरसरांय नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन भानु प्रकाश सिरवारिया (62) का शव उनके किराए के मकान की सीढ़ियों पर मिला। भानु प्रकाश सरकारी अधिवक्ता भी रह चुके हैं। आसपास रहने वाले लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। भानु प्रकाश की बेटी के मुताबिक, उनके पिता के हाथ-पैर रस्सी से बंधे हुए थे। वहीं, पुलिस हत्या के एंगल से भी जांच कर रही है। पुलिस ने भानु प्रकाश की केस डायरी जब्त कर ली है। साथ ही फोरेंसिक टीम ने भी जांच की है। इस…

Read More

नाबालिग को डरा-धमकाकर सामूहिक दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

कानपुर : महाराजपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग को डरा-धमकाकर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपियों ने नाबालिग का अश्लील वीडियो बना लिया था और उसे ब्लैकमेल कर रहे थे। पुलिस ने नाबालिग और उसके परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बताया गया कि घटना 26 जुलाई की है। महाराजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग अपने एक दोस्त के साथ बाजार आई थी। इस दौरान दोनों एक पार्क में बैठकर बातें कर रहे थे। इसी दौरान दो युवक वहां…

Read More

सोमवार को आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, स्वागत की तैयारियों में जुटा प्रशासन

CM Yogi In Varanasi

सहारनपुर : जिला प्रशासन और नगर निगम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 4 अगस्त के संभावित दौरे की तैयारियाँ शुरू कर दी हैं। बारिश में टूटी सड़कों की मरम्मत की जा रही है। सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जा रहा है। डीएम और नगर आयुक्त ने अधिकारियों के साथ गोगा म्हाड़ी और जनमंच सभागार का निरीक्षण किया। सीएम के दौरे को लेकर जिला प्रशासन में जहाँ गहमा-गहमी का माहौल है, वहीं पार्टी नेताओं में उत्साह देखा जा रहा है। शुक्रवार को जिलाधिकारी मनीष बंसल, नगर आयुक्त शिपू गिरि, सीडीओ सुमित…

Read More

महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस और फोरेंसिक टीम मौत के रहस्य की जाँच में जुटी

मेरठ : यूपी के मेरठ के गंगानगर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। 38 वर्षीय महिला ने जब दरवाजा नहीं खोला तो उसके देवर ने दरवाजा तोड़ा तो कमरे में महिला का शव मिला। महिला का पति सेना में सूबेदार है, जबकि महिला ज्ञानेश अपने दो बच्चों के साथ अलकनंदा धाम कॉलोनी में रहती थी। घर में मृतका के केवल दो बच्चे ही थे, जो दूसरे कमरे में सो रहे थे। पुलिस और फोरेंसिक टीम घटना को संदिग्ध मानते हुए मौत…

Read More