सहारनपुर : राष्ट्रीय लोकदल की ओर से गुरुवार को रामपुर मनिहारान क्षेत्र स्थित गोचर कृषि इंटर कॉलेज मैदान में स्वाभिमान रैली का आयोजन किया गया। रैली में रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत चौधरी पत्नी चारु चौधरी और बेटी सायरा के साथ पहुंचे। उनके पहुंचते ही कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। समर्थकों ने नारे लगाकर उनका जोरदार स्वागत किया। रैली में करीब सात से आठ हजार लोगों की भीड़ मौजूद रही, जबकि आसपास के जिलों से भी समर्थकों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। तेज गर्मी…
Read More