सहारनपुर : सहारनपुर के मेडिकल कॉलेज परिसर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक वेतन न मिलने और नौकरी से हटाए जाने के विरोध में पानी की ऊंची टंकी पर चढ़ गया। युवक के टंकी पर चढ़ने की खबर मिली तो मेडिकल प्रशासन में खलबली मच गई। स्थानीय लोगों की सुचना पर पुलिस आनन फानन में मौके पर पहुंची और युवक को उतारने की कोशिश में जुटी है। लेकिन युवक अपनी मांग पूरी करने की जिद्द पर अड़ा है।
जानकारी के अनुसार टंकी पर चढ़ा युवक रजनीश बताया जा रहा है। जो मेडिकल कॉलेज में सफाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत था। बताया जा रहा है कि उसे कुछ दिन पहले काम से हटा दिया गया था और उसकी तनख्वाह भी नहीं मिली थी। इसी बात से नाराज होकर उसने यह कदम उठाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और कॉलेज प्रशासन मौके पर पहुंच गया और युवक को समझाने-बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया।
पुलिसकर्मी लगातार युवक से बातचीत कर रहे हैं ताकि उसे सुरक्षित नीचे उतारा जा सके। मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई है। जिससे स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।प्रशासन की ओर से युवक को हर संभव सहायता और समस्या के समाधान का आश्वासन दिया जा रहा है। एसपी देहात मयंक पाठक ने बताया कि फिलहाल पुलिस की प्राथमिकता युवक को सुरक्षित नीचे उतारना है, जिसके लिए रेस्क्यू की तैयारी भी की गई है। जल्द ही युवक को सुरक्षित निचे उतार लिया जायेगा।
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NPR BHARAT NEWS के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...


