प्रेमी से शादी की जिद में टावर पर चढ़ी नाबालिग, पुलिस ने समझाकर सुरक्षित उतारा

Teenage girl climbs mobile tower

लखीमपुर खीरी : उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में प्रेमी से शादी करने की जिद को लेकर एक नाबालिग किशोरी बुधवार को मोबाइल टावर पर चढ़ गई। किशोरी को टावर पर चढ़ा देखकर आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और काफी देर तक बातचीत कर किशोरी को सुरक्षित नीचे उतार लिया। मामला तिकुनिया थाना क्षेत्र का है। बताया गया कि किशोरी अपने प्रेमी से शादी करना चाहती…

Read More

मऊ में हाईटेंशन तार से तीन मौतों पर गरमाई सियासत, अजय राय ने मांगा 50-50 लाख मुआवजा

State Congress President Ajay Rai

मऊ : नगर पालिका परिषद मऊ के दोमानपुरा-इस्लामाबाद मोहल्ले में शादी समारोह के दौरान हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत का मामला अब राजनीतिक मुद्दा बन गया है। गुरुवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय मृतकों के घर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने घटना को लेकर बिजली विभाग और प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और पीड़ित परिवारों के लिए 50-50 लाख रुपये मुआवजा तथा एक-एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। अजय राय ने कहा…

Read More

लोकतंत्र सेनानियों से अखिलेश का संवाद, 51 हजार सम्मान राशि के वादे के साथ भाजपा पर तीखे सवाल; जलभराव से लेकर लोकतंत्र तक उठाए मुद्दे

SP President Akhlesh Yadav

लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले समाजवादी पार्टी ने अपने राजनीतिक एजेंडे में सामाजिक सम्मान, लोकतांत्रिक अधिकार, रोजगार, स्वास्थ्य और विकास से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लोकतंत्र सेनानियों से मुलाकात की और उनके सम्मान से जुड़े कई वादे किए। अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर लोकतंत्र सेनानियों की मासिक सम्मान राशि बढ़ाकर 51 हजार रुपये की जाएगी। उन्होंने इलाज और दवाओं की सुविधा…

Read More

सहारनपुर से 2027 की सियासी पटकथा, राजपाल कश्यप ने खोला PDA का मोर्चा; आरक्षण-रोजगार के सवालों पर भाजपा को घेरा

PDA President Rajpal Kashyap

सहारनपुर : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में अभी समय है, लेकिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश में राजनीतिक दलों की गतिविधियां तेज होने लगी हैं। सहारनपुर में समाजवादी पार्टी के पूर्व एमएलसी और पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप का दौरा इसी बढ़ती राजनीतिक सक्रियता की कड़ी के तौर पर सामने आया। अंबाला रोड स्थित सपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राजपाल कश्यप ने आरक्षण, रोजगार, पेपर लीक, सरकारी भर्तियों, किसानों, गन्ना भुगतान और कानून-व्यवस्था समेत कई मुद्दों को उठाया। उनके संबोधन में भाजपा सरकार पर लगाए गए…

Read More

झबीरण की चकरोड़ से जापान तक प्राची की गोल्डन दौड़, मां से किया वादा निभाकर जीता 4×400 मीटर रिले में स्वर्ण

झबीरण की चकरोड़ से जापान तक प्राची की गोल्डन दौड़

सहारनपुर : सहारनपुर के गांव झबीरण में बुधवार की सुबह बाकी दिनों से बिल्कुल अलग थी। घरों के बाहर लोगों की आवाजाही थी, मोबाइल फोन लगातार बज रहे थे और गांव की गलियों में एक ही नाम सुनाई दे रहा था “प्राची चौधरी”। जापान के आइची प्रांत में चल रहे एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला टीम ने 4×400 मीटर रिले में स्वर्ण पदक जीता तो इस जीत के साथ सहारनपुर की बेटी प्राची चौधरी का नाम भी अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर चमक उठा। गांव के लोगों के लिए यह…

Read More