हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर मार्ग पर भगदड़,6 लोगों की मौत35 लोग घायल बताए जा रहे

हरिद्वार (उत्तराखंड): धार्मिक नगरी हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर मार्ग पर भगदड़ मच गई है। इस घटना में छह लोगों की मौत हो गई है और 35 लोग घायल बताए जा रहे हैं। वहीं, मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे ने घटना में 6 लोगों की मौत की पुष्टि की है। घटना के बाद पुलिस-प्रशासन की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी है। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं, मनसा देवी मंदिर में करंट लगने की अफवाह के कारण भगदड़ मच गई।

वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर दुख जताया है। सीएम धामी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा कि हरिद्वार मनसा देवी मंदिर मार्ग पर भगदड़ की दुखद खबर मिली है। स्थानीय पुलिस और अन्य बचाव दल मौके पर पहुँच गए हैं और राहत एवं बचाव कार्य में लगे हुए हैं। मैं इस संबंध में लगातार स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हूँ और स्थिति पर लगातार नज़र रखी जा रही है।

हरिद्वार में मनसा देवी मंदिर मार्ग पर मची भगदड़ में छह लोगों की मौत हो गई और 35 घायल हो गए। गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने घटना में 6 लोगों की मौत की पुष्टि की है। घटना के बाद राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुँच गए और बचाव कार्य शुरू कर दिया। हरिद्वार के एसएसपी प्रमोद डोभाल घटना पर नज़र बनाए हुए हैं और अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे रहे हैं। एसएसपी प्रमोद डोभाल ने अस्पताल पहुँचकर घायलों का हालचाल जाना।

भगदड़ की घटना में कुल 35 लोग घायल हुए, जिनमें से 6 लोगों की मौत हो गई। घायलों को इलाज के लिए हायर सेंटर भेजा जा रहा है।
प्रमेंद्र डोभाल, एसएसपी हरिद्वार

23 तारीख को जलाभिषेक के बाद, लाखों कांवड़िये और आम लोग अभी भी हरिद्वार पहुँचे हुए हैं। शनिवार और रविवार होने के कारण हरिद्वार में काफी भीड़ थी। जिस रास्ते पर यह हादसा हुआ, वह शंकर मार्ग है। हालाँकि, मेले के अवसर पर यह रास्ता पूरी तरह से बंद रहता है। लेकिन आज भारी भीड़ के बावजूद श्रद्धालुओं को इसी रास्ते से भेजा जा रहा था। कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने भी मनसा देवी मंदिर में भगदड़ की घटना की पुष्टि की है।

गौरतलब है कि हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। देश के कई राज्यों से श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए आते हैं। जिसके चलते मनसा देवी मंदिर मार्ग पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहती है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NPR BHARAT NEWS के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts