माँ की दवाई लेने गए बच्चों की नदी में डूबने से मौत

साहनपुर: उत्तरप्रदेश के जनपद सहारनपुर का है जहां के बेहट क्षेत्र स्थित जैतपुर कलां गांव में एक दर्दनाक हादसा हो गया। ये हादसा उस वक्त हुआ गांव के ही हसीब के दो बेटे आहद जिसकी उम्र 10 वर्ष और सोहेल जिसकी उम्र 8 वर्ष बताई जा रही है दोनों अपनी मां की दवाई लेने के लिए घर से निकले थे। रास्ते में उन्हें सहंश्रा नदी पर करनी थी जिसको पार करते समय अचानक तेज बहाव आ गया जिससे दोनों बच्चे अपना संतुलन खो बैठे। संतुलन खोने के चलते दोनो बच्चे आहद और सोहेल नदी में बह गए। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में लग गए। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों दोनों बच्चों के निकालने में कामयाब हो गए लेकिन लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। नदी में डूबने के कारण दोनों बच्चों की मौत हो चुकी थी। हादसे की जानकारी मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। वहीं ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद और मुआवजा देने की मांग की है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NPR BHARAT NEWS के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts