हिंदू युवती को अपने प्रेम जाल में फँसाया, फोटो-वीडियो वायरल करने के नाम पर किया पीड़िता को ब्लैकमेल, युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बुलंदशहर : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में लव जिहाद का मामला सामने आया है। यहाँ एक मुस्लिम युवक ने अपनी पहचान छिपाकर एक हिंदू युवती को अपने प्रेम जाल में फँसाया। आरोपी ने शादी का वादा करके युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में, फोटो-वीडियो वायरल करने के नाम पर उसे ब्लैकमेल किया। वह उस पर धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बनाने लगा। युवती ने नगर कोतवाली में आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जाँच शुरू कर दी है।

घटना बुलंदशहर के नगर कोतवाली क्षेत्र की है, जहाँ एक हिंदू युवती ने आरोप लगाया है कि राहुल नाम के एक युवक ने उससे इंस्टाग्राम पर अपना नाम राहुल बताकर मुलाकात की और फिर उसे धोखा दिया। पीड़िता ने बताया कि राहुल की इंस्टाग्राम आईडी फर्जी है। क्योंकि असल में उसका नाम नदीम खान है। जो ग्रेटर नोएडा में शादियों के लिए कार बुक करता है।

पीड़िता का आरोप है कि उनकी दोस्ती सोशल मीडिया के ज़रिए शुरू हुई थी। जो जल्द ही प्यार में बदल गई। आरोपी ने युवती को शादी का झांसा दिया और फिर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। साथ ही, आरोपी ने युवती की अश्लील तस्वीरें और वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिए। आरोपी नदीम जब लड़की पर शादी का दबाव बनाने लगा, तो लड़की ने कहा कि वह आरोपी के घर जाना चाहती है। इस पर वह बड़ी मुश्किल से उसे कई बार गलत पते पर ले जाता, लेकिन घर नहीं ले जाता था। कुछ समय पहले जब वह लड़की को घर ले गई, तो उसे आरोपी की असलियत का पता चला।

आरोपी की माँ ने बताया कि नदीम की पहले भी एक शादी हो चुकी है और उसके दो बच्चे भी हैं। वह मुस्लिम है। उसकी पहली पत्नी भी हिंदू है। फ़िलहाल उसका अपनी पहली पत्नी से झगड़ा चल रहा है और वह उससे अलग रह रही है। यह सुनकर लड़की चुपचाप नदीम के घर से चली गई। इसके बाद भी नदीम दावा करता रहा कि वह इस्लाम धर्म अपनाने के बाद लड़की से शादी करेगा। वह उसे धमकी देता रहा कि वह उसकी तस्वीरें और वीडियो वायरल कर देगा।

करीब 5 महीने पहले लड़की ने इसकी शिकायत पुलिस से भी की थी। युवक ने वादा किया था कि वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पहले से मौजूद तस्वीरें और वीडियो हटा देगा। लेकिन कुछ दिनों बाद नदीम ने लड़की को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। पीड़िता के मुताबिक़ वह रात में उसके घर आकर अक्सर हंगामा करता था। आरोपी के बढ़ते दुस्साहस और ब्लैकमेलिंग की धमकियों से तंग आकर लड़की ने हिम्मत जुटाई और नगर थाने पहुँचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, बलात्कार और आईटी एक्ट की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। इस सनसनीखेज मामले के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस मामले की गहनता से जाँच कर रही है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NPR BHARAT NEWS के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts