ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 इलाके में पुलिस और चोरों के बीच मुठभेड़ हुई। टायर चोर गिरोह का भंडाफोड़ ,चार बदमादश गिरफ्तार

 ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 इलाके में पुलिस और टायर चोरों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस ने दो बदमाशों को गोली मारकर घायल कर दिया और दो अन्य को गिरफ्तार कर लिया। यह गिरोह कारों के टायर चुराकर भाग जाता था।

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह पुलिस और टायर चोरों के एक शातिर गिरोह के बीच मुठभेड़ हुई। इस कार्रवाई में पुलिस ने गोली लगने से घायल दो बदमाशों को पकड़ लिया, जबकि दो अन्य को घेरकर पकड़ लिया गया। यह गिरोह शहर में खड़ी कारों के टायर चुराकर आसानी से फरार हो जाता था।

डीसीपी ग्रेटर नोएडा के अनुसार, सोमवार सुबह बीटा-2 थाने की पुलिस टीम गश्त के दौरान गामा-1 इलाके में पहुँची। वहाँ  एक स्विफ्ट कार (पंजीकरण संख्या UP32RN7520) एक अन्य कार के पास खड़ी दिखाई दी। स्विफ्ट में दो व्यक्ति बैठे थे, जबकि दो अन्य दूसरी कार के पास संदिग्ध रूप से घूम रहे थे। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने कार लेकर भागने की कोशिश करने लगे ।

पुलिस ने कार का पीछा किया और अन्य पीसीआर टीमों को सूचित किया। डीपीएस तिराहा के पास बदमाशों की कार डिवाइडर से टकराकर रुक गई। बदमाश ग्रीन बेल्ट की ओर भागने लगे और पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल हो गए।

गिरफ्तार बदमाशों की पहचान मनोज, निवासी ग्राम नागपुर, थाना बिसौली, बदायूं। वर्तमान मुबारकपुर, थाना सूरजपुर, ग्रेटर नोएडा। बदमाश अंकित, निवासी रामनगर, थाना लाइनपार, फिरोजाबाद। वर्तमान मुबारकपुर, थाना सूरजपुर। दोनों के पास से 1-1 तमंचा, 1-1 खोखा कारतूस और 2-2 जिंदा .315 बोर के कारतूस बरामद हुए।

दूसरा बदमाश राहुल, निवासी ग्राम बबुना, थाना तिलहर, शाहजहांपुर। वर्तमान सूरजपुर क्षेत्र का निवासी। अन्य आरोपी मनीष, निवासी बगलभूसा, थाना खंदौली, आगरा। वर्तमान सूरजपुर क्षेत्र। इनके पास से 1 तमंचा, 2 कारतूस .315 बोर और 1 अवैध चाकू बरामद हुआ।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से निम्नलिखित सामान बरामद किया है। घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार, चोरी के 20 टायर, 10 एलॉय व्हील, 2 जैक, 1 टायर लीवर और 4200 रुपये नकद बरामद किए गए।

डीसीपी के अनुसार, यह एक सक्रिय गिरोह था, जो दिन में रेकी करता था और रात में घरों के बाहर खड़ी कारों के टायर चुरा लेता था। वे चोरी के टायरों को स्विफ्ट कार की डिक्की में रखकर ज़ाकिर और हर्ष नामक व्यक्तियों को बेचकर पैसा कमाते थे।
घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है और अन्य कानूनी कार्रवाई कर रही है। थाना बीटा-2 की पुलिस टीम द्वारा इस कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NPR BHARAT NEWS के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts