पारिवारिक कलह के चलते युवक ने की आत्महत्या, युवक का शव कमरे में पड़ा मिला

हापुड़ : बहादुरगढ़ क्षेत्र में एक किसान की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि पारिवारिक कलह के चलते युवक ने आत्महत्या की है। जानकारी के अनुसार गांव मोहम्मदपुर रुस्तमपुर निवासी 32 वर्षीय हारिस पुत्र राशिद खान का शव शुक्रवार को उसके घर में मिला। आवाज आते ही परिजनों ने जाकर देखा तो युवक का शव कमरे में पड़ा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

बताया जा रहा है कि मृतक हारिस की 6 महीने पहले ही शादी हुई थी। पारिवारिक कलह के चलते युवक ने आत्महत्या कर ली। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि हारिस पुत्र राशिद खान की मौत हो गई है। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक कलह के चलते युवक ने आत्महत्या की है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NPR BHARAT NEWS के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts