लोहगढ़ में बाबा बंदा सिंह बहादुर स्मारक का कार्य तेज, 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य

Work on Baba Banda Singh Bahadur Memorial at Lohgarh is in full swing, Target to complete the work by 2028
यमुनानगर : केंद्रीय मंत्री तथा बाबा बंदा सिंह बहादुर लोहगढ़ फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोहर लाल खट्टर ने यमुनानगर के लोहगढ़ में स्थित बाबा बंदा सिंह बहादुर स्मारक के चल रहे विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। चंडीगढ़ में आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि इस ऐतिहासिक परियोजना को तय समयसीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता मानकों के साथ पूरा किया जाए।
बैठक के दौरान परियोजना की प्रगति, निर्माण कार्य की गुणवत्ता, डिजाइन और सुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि यह स्मारक न केवल हरियाणा बल्कि पूरे देश के लिए ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व का केंद्र बनेगा। उन्होंने अधिकारियों से निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने और नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को कहा।
उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि स्मारक में आने वाले पर्यटकों के लिए आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएं, ताकि यह स्थल पर्यटन के लिहाज से भी आकर्षण का केंद्र बन सके। इसके साथ ही परिसर के सौंदर्यीकरण, हरियाली और ऐतिहासिक विरासत को दर्शाने वाले तत्वों पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई।
अधिकारियों ने जानकारी दी कि स्मारक के प्रथम चरण का निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है और इसे अप्रैल 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
यह परियोजना क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ाएगी। स्मारक के पूर्ण होने के बाद यह स्थल इतिहास प्रेमियों और पर्यटकों के लिए एक प्रमुख गंतव्य के रूप में उभरेगा, जिससे यमुनानगर की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत होगी।
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NPR BHARAT NEWS के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts