शामली : उत्तर प्रदेश के शामली में पिटबुल डॉग के काटने के बाद चाय विक्रेता की मौत हो गई है। हैरत की बात ये है कि एंटी रेबीज वैक्सीन लगाने के बाद चाय विक्रेता राजीव शर्मा से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है वहीं परिवार में मातम का माहौल बना हुआ है। कुत्ते काटने के करीब सवा महीने बाद राजीव की मौत दिल्ली के अस्पताल में इलाज के दौरान हुई है। जहां राजीव को सीरम डोज के लिए भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि पिटबुल नस्ल का कुत्ता पागल हो गया था जिसके चलते पिटबुल ने 16 मई को राजीव पर हमला कर घायल कर दिया था।

आपको बता दें कि राजीव शर्मा शामली के कस्बा कांधला के मोहल्ला रायजादान में रहते थे। जहां वे कैराना रोड़ पर चाय की दूकान चलाते थे। परिजनों के मुताबिक़ 16 मई की रात को 55 वर्षीय राजीव शर्मा अपनी दुकान बंद करके घर लौट रहा था। जैसे ही राजीव अपनी बाइक से बीच सड़क पर पहुंचा तो पागल पिटबुल कुत्ते ने राजीव पर हमला कर दिया। कुत्ते ने राजीव के चेहरे और हाथ पर काट लिया। जिससे राजीव गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और किसी तरह पागल कुत्ते से राजीव को बचाया।
जैसे तैसे राजीव गर्व पहुंचा तो परिजनों ने उसको नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां राजीव को एंटी रेबीज वैक्सीन लगा दी गई और उसका इलाज शुरू हो गया। लेकिन कुछ दिन बाद राजीव की तबियत बिगड़ने लगी। जब कोई आराम नहीं मिला तो उसे दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने राजीव की नाजुक हालत को देखते हुए हाथ खड़े कर दिए और हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी।
शामली के डॉक्टरों से जवाब मिलने के बाद परिजनों ने उसे दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया लेकिन इसी बीच बुधवार को राजीव शर्मा की मौत हो गई। राजीव की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक के शव को गांव ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
यूँ तो जनपद शामली में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। लेकिन पिटबुल नस्ल का कुत्ता जानलेवा हमला कर देगा यह किसी के गले नहीं उतर रहा है। एक सप्ताह पहले शामली के कांधला कस्बे में आवारा कुत्ते ने एक युवक को काट लिया था। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NPR BHARAT NEWS के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...


