गरीब के कंधे पर बैठ कांग्रेस नेता ने किया बाढ़ का निरिक्षण, वीडियो हुई ट्रोल

कटिहार : बिहार के कटिहार में बाढ़ का निरीक्षण करने पहुंचे कांग्रेस सांसद तारिक अनवर जनता के कंधों पर सवार नजर आए। इसका वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में इसे लेकर चर्चा तेज हो गई है। दरअसल, कटिहार सांसद जिले के मनिहारी प्रखंड के बाढ़ प्रभावित इलाके का दौरा करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्हें धुरियाही पंचायत के शिवनगर सोनाखाल में जनता के कंधों का सहारा लेना पड़ा। लोगों ने उन्हें काफी दूर तक अपने कंधों पर उठा लिया। इस मामले में कटिहार कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुनील…

Read More

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी दरों में बदलाव का किया स्वागत

चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी दरों में बदलाव का स्वागत किया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने जीएसटी को लेकर केंद्र द्वारा किए गए बदलावों पर बात की। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि “यह फैसला गरीबों और आम जनता के हित में लिया गया है।” इस दौरान उन्होंने विपक्ष, खासकर कांग्रेस पर निशाना साधा। साथ ही, उन्होंने हरियाणा में बाढ़ को लेकर मौजूदा हालात पर भी अपने विचार व्यक्त किए। हरियाणा के मुख्यमंत्री…

Read More

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किसानों से की बातचीत, जल्द ही राज्य में स्थिति हो जाएगी सामान्य

कुरुक्षेत्र : हरियाणा के कुरुक्षेत्र में बाढ़ प्रभावित लोगों से मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किसानों से बातचीत की। सीएम ने कहा कि जलभराव की आपदा में सत्ता पक्ष, विपक्ष और आम जनता को धैर्य के साथ मिलकर सेवा करने की जरूरत है। ताकि सभी मिलकर इस आपदा से निजात पा सकें। उन्होंने कहा कि पानी धीरे-धीरे कम हो रहा है। अन्य समस्याएं भी कम हो रही हैं। पहाड़ों से आई बाढ़ ने राज्य के लगभग 3 हजार गांवों को प्रभावित किया है। इन गांवों में फसल और…

Read More

दिल्ली के लाल किले से करोड़ों के जैन कलश चोरी, धार्मिक आयोजन में सनसनीखेज वारदात

नई दिल्ली : दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किला परिसर में चल रहे जैन समुदाय के एक धार्मिक आयोजन से करोड़ों रुपये के कीमती कलश चोरी होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह घटना 3 सितंबर को सुबह 9:20 से 10:00 बजे के बीच हुई, जब लाल किले के 15 अगस्त पार्क स्थित जैन महोत्सव पंडाल में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी। शिकायतकर्ता सुधीर कुमार जैन ने पुलिस को बताया कि चोरी हुआ कलश धार्मिक अनुष्ठान के लिए लाया गया था। इस बार भी वह इसे पंडाल में लाए थे,…

Read More

दो महीने के नवजात शिशु को उठा ले गया बंदर, पानी की टंकी में बच्चे का मिला शव, पूरे गाँव में छा गया मातम

सीतापुर : एक बंदर चारपाई पर सो रहे दो महीने के नवजात शिशु को उठा ले गया। बाद में जब खोजबीन की गई तो छत पर रखी पानी की टंकी में बच्चे का शव मिला। बच्चे का शव देखकर माता-पिता दहाड़ मारकर रोने लगे। वहीं, पूरे गाँव में मातम छा गया। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर परिवार से जानकारी ली। यह घटना सीतापुर जिले के मछेरहटा थाना क्षेत्र के सूरजपुर गाँव की है। जानकारी के अनुसार, सूरजपुर गाँव निवासी अनुज कुमार खेतीबाड़ी का काम करते हैं। उनकी पत्नी सविता गृहिणी…

Read More

चोरी का गेहूं बेचने से रोकने पर बड़े भाई ने छोटी बहन की बेरहमी से कर दी हत्या, अब जेल में कटेगी जिंदगी

अमरोहा : चोरी का गेहूं बेचने से रोकने पर बड़े भाई ने छोटी बहन की बेरहमी से हत्या कर दी। बुधवार को हुई इस घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। जिले के एएसपी, सीओ और थाना प्रभारी समेत फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। आरोपी भाई को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना अमरोहा जिले के रजबपुर थाना क्षेत्र के अर्कपुर गांव की है।…

Read More

सॉफ्टवेयर इंजीनियर का शव यमुना नदी में मिला, परिवार में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस

प्रयागराज : यमुना नदी में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर का शव मिला है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इंजीनियर एक सितंबर को घर से निकला था। इसके बाद वह लापता हो गया था। परिजनों के मुताबिक, वह शादी न होने से परेशान था। युवक की मौत का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। थाना कीडगंज क्षेत्र निवासी विवेक सॉफ्टवेयर इंजीनियर था। वह छात्रों को ऑनलाइन ट्रेनिंग देता था। इसके अलावा वह विदेश यात्राओं पर भी जाता रहता था।…

Read More

प्रयागराज में मासूम बच्चियों से बलात्कार की दो अलग-अलग घटनाएं, मुकदमा दायर कर मामले की जांच शुरू

प्रयागराज : यूपी के प्रयागराज में मासूम बच्चियों से बलात्कार की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं। पुलिस दोनों मामलों के आरोपियों को थाने ले आई है। एक आरोपी को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। पहली घटना बहरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की है। जहां एक 45 वर्षीय दुकानदार ने 6 साल की बच्ची को टॉफी का लालच देकर दुकान के अंदर ले गया, फिर बच्ची के साथ जबरन बलात्कार किया। आरोपी ने बच्ची से कहा कि किसी को मत बताना, वरना वह उसे जान से मार…

Read More

पुलिस ने तीन ड्रग तस्करों को किया गिरफ्तार, 255.86 ग्राम हेरोइन और एक पिस्तौल-कारतूस किए गए बरामद

चंडीगढ़ : पुलिस ने एक बड़े अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने तीन ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से कुल 255.86 ग्राम हेरोइन, एक पिस्तौल और कारतूस बरामद किए गए हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में जब्त हेरोइन की कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों में सबसे चर्चित नाम बलजीत सिंह उर्फ ​​बाबा (55) का है। यह वही गैंगस्टर है जो पहले दोहरे हत्याकांड और नायब तहसीलदार की हत्या जैसे संगीन मामलों में शामिल रहा है।…

Read More

धर्म परिवर्तन कराने वाले गिरोह के सरगना समेत आठ लोग गिरफ्तार, जानिए कैसे करते धर्मातरण

आगरा : शाहगंज केदार नगर स्थित एक घर में प्रार्थना सभा के नाम पर धर्म परिवर्तन कराने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने धर्म परिवर्तन कराने वाले गिरोह के सरगना समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, धर्म परिवर्तन कराने वाले गिरोह का सरगना राजकुमार लालवानी है, जिसने पहले खुद धर्म परिवर्तन किया और बाद में बीमारी से राहत, नौकरी का लालच और आर्थिक मदद का लालच देकर लोगों का धर्म परिवर्तन कराना शुरू कर दिया।…

Read More