गरीब के कंधे पर बैठ कांग्रेस नेता ने किया बाढ़ का निरिक्षण, वीडियो हुई ट्रोल

कटिहार : बिहार के कटिहार में बाढ़ का निरीक्षण करने पहुंचे कांग्रेस सांसद तारिक अनवर जनता के कंधों पर सवार नजर आए। इसका वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में इसे लेकर चर्चा तेज हो गई है।

दरअसल, कटिहार सांसद जिले के मनिहारी प्रखंड के बाढ़ प्रभावित इलाके का दौरा करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्हें धुरियाही पंचायत के शिवनगर सोनाखाल में जनता के कंधों का सहारा लेना पड़ा। लोगों ने उन्हें काफी दूर तक अपने कंधों पर उठा लिया।

इस मामले में कटिहार कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुनील यादव ने कहा कि सांसद की तबीयत खराब होने के कारण ग्रामीणों ने खुद उन्हें उठाया। उन्होंने कहा कि हमने ट्रैक्टर, नाव और बाइक का इस्तेमाल किया। निरीक्षण के दौरान हमारा ट्रक कीचड़ में फंस गया और हमें करीब 2 किलोमीटर पैदल चलना पड़ा। शोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी के साथ फैल रहा है। वही इस पर राजनीति भी शरू हो गई है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NPR BHARAT NEWS के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts