सहारनपुर : सहारनपुर के सदर बाजार थाना पुलिस ने फर्जी डिग्री बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस और सर्विलांस टीम की संयुक्त टीम ने पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके पास से फर्जी डिग्रियां और मार्कशीट बरामद की हैं। पकडे गए लोगों का गिरोह सहारनपुर में ही नहीं बल्कि देश के कई राज्यों में शक्रिय होकर काम कर रहा था। गिरोह के लोग सोशल मिडिया पर ग्रुप बनाकर स्कूल-कॉलेजों में दाखिला दिलाने के नाम पर बेरोजगार और भोले-भाले लोगों के लिए फर्जी डिग्रियां और मार्कशीट तैयार कर रहे थे।…
Read MoreAuthor: आर. एल. बांकिया
अलीगढ़ के चार मंदिरों की दीवारों पर लिखा ‘आई लव मोहम्मद’, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन, पुलिस पर करणी सेना कार्यकर्ता की पिटाई का आरोप
अलीगढ़ : दो गाँवों के चार मंदिरों की दीवारों पर ‘आई लव मोहम्मद’ लिखे होने के बाद हंगामा मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। तनाव बढ़ने पर पुलिस ने नारे हटवा दिए। ग्रामीणों ने पुलिस पर करणी सेना के एक कार्यकर्ता की पिटाई और उसे हिरासत में लेने का आरोप लगाया। कार्यकर्ता को रिहा किए जाने के बाद वे शांत हुए। एसएसपी मौके पर पहुँचे और घटना की जानकारी ली। क्षेत्राधिकारी गभाना संजीव तोमर ने बताया कि लोधा…
Read Moreमेरठ में 35 साल पुराने शॉपिंग कॉम्प्लेक्स पर गरजा बुलडोजर, 22 दुकानें की गई ध्वस्त, दुकानदार बोले -“सब कुछ खत्म हो गया।”
मेरठ : शास्त्री नगर स्थित 35 साल पुराने सेंट्रल मार्केट पर आज बुलडोजर चला। 22 दुकानें ध्वस्त कर दी गईं। आवास विकास परिषद, पुलिस और प्रशासन की टीमों ने पोकलेन मशीन से यह कार्रवाई की। यह शॉपिंग कॉम्प्लेक्स 150 लोगों के रोजगार का जरिया था। इसे अपनी आंखों के सामने ढहता देख कई दुकानदार गमगीन हो गए। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अवैध कॉम्प्लेक्स को ध्वस्त कर दिया गया। पुलिस मौके पर मौजूद थी और कार्रवाई देखने के लिए भीड़ जमा हो गई। शॉपिंग कॉम्प्लेक्स को बुलडोजर से ध्वस्त…
Read Moreपंजाब के पूर्व डीजीपी की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ने शुरू की अकील मौत की जांच, कब्जे में लिया सीसीटीवी और डीवीआर
पंचकूला/ सहारनपुर : विशेष जाँच दल (एसआईटी) की टीम पूर्व डीजीपी मुस्तफा के घर सहारनपुर पहुँच गई है। टीम ने मुस्तफा के बेटे अकील की डायरी ज़ब्त कर ली है। उनके बेटे अकील अख्तर की संदिग्ध मौत के सिलसिले में ज़ब्त किए गए दस्तावेज़ों को फ़ोरेंसिक लैब भेजा जाएगा। पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा के बेटे अकील अख्तर की संदिग्ध मौत की जाँच के लिए पंचकूला पुलिस की विशेष जाँच दल (एसआईटी) शुक्रवार को सहारनपुर पहुँची। उन्होंने वहाँ से एक डायरी ज़ब्त की, जिसका ज़िक्र वीडियो में किया गया…
Read Moreहाईटेंशन तारों की चपेट में आने से हाथी की मौत, वन विभाग में मचा हड़कंप, विधुत विभाग की लापरवाही से हुआ हादसा
सहारनपुर : सहारनपुर के थाना बिहारीगढ़ इलाके के शिवालिक पहाड़ियों के जंगल में विधुत विभाग की लापरवाही से दर्दनाक हादसा हो गया। जहां एचटी लाइन की चपेट में आने से हाथी की मौत हो गई। हाथी की मौत के बाद वन विभाग में हड़कंप मच गया। आनन फानन में मौके पर पंहुचे वन अधिकारियों ने हादसे की जाँच शुरू कर दी है। हाथ के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। वन्य जीव अधिकारीयों का कहना है कि जंगल में एचटी लाइन लटकी हुई हैं…
Read Moreएयरपोर्ट पर तेल लेकर जा रहे टैंकर में लगी भीषण आग, एक किलोमीटर दूर रोक दिए गए दिल्ली–देहरादून कॉरिडोर पर दौड़ रहे वाहन
सहारनपुर : सहारनपुर में दिल्ली–देहरादून कॉरिडोर पर गणेशपुर के पास उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब हाईवे पर तेल के टैंकर में अचानक आग लग गई। चालक और परिचालक ने टैंकर से कूद कर बमुश्किल जान बचाई। तेल के टैंकर में आग लगने के कारण हाईवे पर यातायात ठप हो गया है। दोनों ओर वाहनों की लम्बी लाइन लग गई। आनन फानन में मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल कर्मियों ने कड़ी मश्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग तेल के टैंकर में लगी थी जिसके चलते वाहनों को…
Read Moreसहारनपुर में बोले आचार्य प्रमोद कृष्णमम, नक्सलवाद माओवाद और आतंकवाद से मुक्ति नहीं चाहते राहुल गांधी, बिहार में लालू यादव खत्म करना चाहते हैं कांग्रेस
सहारनपुर : भाजपा नेता आचार्य प्रमोद कृष्णमम रविवार को सहारनपुर में थे। जहां उन्होंने टायर जला कर तेल निकालने वाली फैक्ट्री का उध्घाटन किया। मिडिया से रूबरू होते हुए आचार्य प्रमोद कृष्णमम ने जहां पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की जमकर तारीफ़ की वहीं राहुल गांधी को नक्सलवाद माओवाद और आतंकवाद का हितैषी करार दिया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और अमित शाह देश से नक्सलवाद माओवाद और आतंकवाद करना चाहते है लेकिन राहुल गांधी को सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है। वहीं उन्होंने बिहार चुनाव को लेकर…
Read Moreआगरा में 5 साल की बच्ची के साथ बलात्कार के बाद हत्या, दो दोषियों को फांसी की सजा
आगरा : पॉक्सो अधिनियम की विशेष न्यायाधीश सोनिका चौधरी ने गुरुवार को बलात्कार और हत्या के एक मामले में फैसला सुनाया। अदालत ने 5 साल की बच्ची के साथ बलात्कार और फिर उसकी हत्या के जुर्म में दो लोगों को मौत की सजा सुनाई। एक बच्ची का चाचा था और दूसरा उसका दोस्त। घटना 18 मार्च 2024 को हुई थी। अदालत ने घटना के 19 महीने बाद दोनों आरोपियों को दोषी ठहराते हुए मौत की सजा सुनाई। गवाहों और सबूतों के आधार पर, मौत की सजा सुनते ही दोनों फूट-फूट…
Read Moreपीडब्ल्यूडी जेई 50,000 रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, एंटी करप्शन ने ठेकेदार से पैसे लेते रंगेहाथ पकड़ा
सहारनपुर : सहारनपुर में भ्रष्टाचार निरोधक ( एंटी करप्शन ) टीम ने बड़ी कार्यवाई की है। एंटी करप्शन टीम ने पीडब्ल्यूडी जेई को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। जेई के पास रिश्वत के 50,000 रुपये की बरामद किये हैं। एंटी करप्शन के मुताबिक़ गिरफ्तारी के वक्त जेई साहब रिश्वत के पैसे गिन रहे थे। गिरफ्तारी के बाद एंटी करप्शन टीम ने पकड़े ए जेई को थाना सदर बाजार पुलिस को सौंप दिया है। जहां आरोपी जेई के खिलाफ सबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज विभागीय कार्यवाई की जा रही है।…
Read Moreक्या संघ-भाजपा और मोदी-शाह के रिश्तों में बर्फ जमने लगी है? वर्चस्व की लड़ाई : मोदी-शाह बनाम संघ
दिल्ली : मोदी-शाह की जोड़ी और आरएसएस-भाजपा के बीच रिश्ते अब तनावपूर्ण और अविश्वासपूर्ण होते जा रहे हैं। सत्ता-संगठन के इस संघर्ष में, दोनों पक्ष अपनी-अपनी पकड़ मज़बूत करने की कोशिश कर रहे हैं। जहाँ आरएसएस पार्टी संगठन में अपना खोया हुआ महत्व वापस पाना चाहता है, वहीं मोदी और शाह अपना राजनीतिक प्रभुत्व बनाए रखना चाहते हैं। वर्चस्व की इस लड़ाई में, मोदी और शाह ने व्यावहारिक राजनीति की ज़रूरतों के आगे आरएसएस की “मार्गदर्शक” भूमिका को लगातार गौण माना है। सूत्रों के अनुसार, मोदी भागवत के प्रभाव को…
Read More