Blog

दलित संगठनों पर मायावती का बड़ा हमला, बोलीं- बहुजन समाज को भड़काने की साजिश हो रही है

Mayawati Seeks Feedback from State Functionaries

लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की राजनीतिक हलचल के बीच बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शनिवार को सोशल मीडिया के माध्यम से विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दल फर्जी दलित संगठनों के जरिए बहुजन समाज को गुमराह और भड़काने की कोशिश कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि बहुजन समाज पार्टी इस तरह की राजनीति का हिस्सा नहीं बनेगी। ‘बीएसपी धरना-प्रदर्शन की राजनीति में विश्वास नहीं करती’ मायावती ने अपने बयान में कहा कि बीएसपी दूसरी…

Read More

किसान भवन पूरे ज़िले के किसानों की आस्था का केंद्र है;”किसान समुदाय सबसे ऊपर है, महापंचायत जो भी फ़ैसला लेगी, उसे माना जाएगा।”

पानीपत: ‘किसान भवन’ को लेकर किसान नेताओं के बीच विवाद बढ़ गया है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, किसान भवन के उपाध्यक्ष और कई अन्य पदाधिकारियों ने अध्यक्ष निशान सिंह मलिक पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने आरोप लगाया कि मलिक ने एक फर्जी ट्रस्ट बनाकर और संपत्ति को अपने नाम ट्रांसफर करके उस पर कब्ज़ा करने की कोशिश की। सभी आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए निशान सिंह मलिक ने कहा, “ट्रस्ट का गठन सिर्फ़ किसान भवन को कानूनी और पारदर्शी तरीके से चलाने के मकसद से किया गया था।” ‘किसान…

Read More

सहारनपुर में राम मंदिर ट्रस्ट पर कांग्रेस का हमला, अनुमा आचार्य बोलीं- “भगवान राम सब देख रहे हैं”, निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

Anuma Acharaya in Saharanpur

सहारनपुर : कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं सेवानिवृत्त विंग कमांडर अनुमा आचार्य ने शनिवार को सहारनपुर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान राम मंदिर ट्रस्ट में कथित चंदा गड़बड़ी के मुद्दे पर भाजपा और ट्रस्ट प्रबंधन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े इस मामले में यदि दोषियों को बचाने का प्रयास किया गया तो कांग्रेस पूरे देश में आंदोलन करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि “भगवान राम सब देख रहे हैं और सत्य एक न एक दिन सामने जरूर आएगा।” सहारनपुर कांग्रेस कार्यालय…

Read More

अरेबियन मदरसों पर धामी सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी ग्रांट खत्म; 452 मदरसों पर पड़ेगा असर

Dhami Cabinet on Madrasas

देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने राज्य के अरेबियन मदरसों को लेकर बड़ा नीतिगत फैसला लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में अरेबियन मदरसों को मिलने वाली सरकारी ग्रांट समाप्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। सरकार का यह फैसला वित्तीय वर्ष 2027-28 से लागू होगा। इसके साथ ही राज्य में मदरसों की मान्यता और संचालन की व्यवस्था नए कानून के तहत संचालित होगी। सरकार के मुताबिक, उत्तराखंड में लागू मदरसा एजुकेशन बोर्ड एक्ट और गैर-सरकारी अरबी-फारसी मदरसा मान्यता नियम 30 जून 2026 को समाप्त हो चुके हैं।…

Read More

बद्रीनाथ प्रसाद चोरी केस: SIT ने खंगाले 3 साल के रिकॉर्ड, बैंक अकाउंट और CCTV की होगी गहन जांच

Badrinath Offering Theft Case in Uttrakhand

उत्तराखंड : उत्तराखंड के चर्चित बद्रीनाथ प्रसाद चोरी केस में जांच अब निर्णायक चरण की ओर बढ़ रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए गठित स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने जांच का दायरा काफी व्यापक कर दिया है। टीम अब केवल चोरी की घटना ही नहीं, बल्कि पिछले तीन वर्षों में मंदिर में आए दान और चढ़ावे की पूरी व्यवस्था की भी जांच कर रही है। चमोली पुलिस ने इस मामले की जांच की जिम्मेदारी डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस मदन सिंह बिष्ट को सौंपी है। जबकि बद्रीनाथ थाना प्रभारी महादेव उनियाल को जांच अधिकारी बनाया…

Read More

लगातार बारिश से बढ़ा बाढ़ का खतरा, हथनीकुंड बैराज से छोड़ा गया हजारों क्यूसेक पानी, यमुना किनारे अलर्ट

लगातार बारिश से बढ़ा बाढ़ का खतरा, हथनीकुंड बैराज से छोड़ा गया हजारों क्यूसेक पानी, यमुना किनारे अलर्ट

सहारनपुर : पिछले दो दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। पहाड़ी इलाकों में हो रही तेज बारिश का असर अब मैदानी क्षेत्रों में भी साफ दिखाई देने लगा है। नदियों, बरसाती नालों और जलाशयों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। जिसके चलते शुक्रवार को हथनीकुंड बैराज में पानी की आवक बढ़ने के बाद बैराज से हजारों क्यूसेक पानी यमुना नदी में छोड़ा गया। इसके बाद प्रशासन, सिंचाई विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गए हैं।…

Read More

डेढ़ साल के मासूम आरव की हत्या पर बड़ा फैसला: दोषी विराज को मौत की सजा

फिरोजाबाद: एक अदालत ने डेढ़ साल के बच्चे आरव को बार-बार ज़मीन पर पटककर मारने के जुर्म में एक युवक को मौत की सज़ा सुनाई है। अदालत ने यह फ़ैसला एक महीने और दस दिन के अंदर सुनाया। गुरुवार को आरोपी को दोषी ठहराने के बाद अदालत ने अपना फ़ैसला सुरक्षित रख लिया था। शुक्रवार को ज़िला जज डॉ. बब्बू सारंग की अदालत ने फ़ैसला सुनाया। मौत की सज़ा का ऐलान होते ही पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच आरोपी को हिरासत में ले लिया। 30 मई, 2026 को दोषी…

Read More

गुरुग्राम एनकाउंटर: दीपक नंदल गैंग के 4 शार्प शूटर्स ढेर, 3 पुलिसकर्मी घायल

गुरुग्राम: सुशांत लोक A-ब्लॉक इलाके में गुरुग्राम पुलिस की क्राइम ब्रांच और दीपक नंदल गैंग के शूटर्स के बीच देर रात हुई मुठभेड़ में चार अपराधी मारे गए और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के दौरान अपराधियों की गोलीबारी में एक असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) समेत तीन पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज फिलहाल मेदांता अस्पताल में चल रहा है। पुलिस को सूचना मिली थी कि दीपक नंदल गैंग के शार्प शूटर्स एक प्रॉपर्टी डीलर से रंगदारी वसूलने के इरादे से सुशांत लोक इलाके…

Read More

बारिश कब्रिस्तान के लिए बनी आफत, तेज बहाव में कब्रों से बाहर आए शव, ग्रामीणों ने दोबारा किये सुपुर्द-ए-खाक

Rain wreaked havoc on the cemetery, Bodies being pulled from their graves by the torrents, Villagers reburied them

सहारनपुर : पहाड़ों और मैदानी इलाकों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। आलम यह है कि बारिश के चलते जहां प्रशासन ने स्कुल कॉलेजों की छुट्टी की हुई है वहीं लोग अपने बच्चों के साथ घरों में दुबकने को मजबूर हैं। इसी बीच देहरादून-दिल्ली हाईवे पर स्थित सैय्यद माजरा गांव के कब्रिस्तान से एक बेहद मार्मिक और भावुक कर देने वाली घटना सामने आई है। तेज बारिश के कारण हुए मिट्टी कटाव और पानी के तेज बहाव ने कब्रिस्तान में भारी तबाही…

Read More

सहारनपुर में उफनाई सहंश्रा नदी, तेज बहाव में बहे बाइक सवार, ग्रामीणों ने बचाई जान

Saharsra river overflows in Saharanpur, Bike riders swept away by strong currents, Villagers save their lives

सहारनपुर : पहाड़ों और मैदानी इलाकों में लगातार हो रही बारिश के चलते बरसाती नदियां उफान पर हैं। इसी बीच बेहट तहसील क्षेत्र के जैतपुर के पास सहंश्रा नदी में अचानक पानी का तेज बहाव आने से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। नदी पार कर रहे बाइक सवार तेज बहाव में बह गए लेकिन मौके पर मौजूद ग्रामीणों की सूझबूझ और बहादुरी से सभी की जान बच गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि शिवालिक पहाड़ियों और मैदानी क्षेत्रों में…

Read More