गोपालगंज : गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के भठवां मोड़ सिसवा जलालपुर रोड पर शराब तस्करी की सूचना पर पहुंची पुलिस और तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दोनों ओर से दो राउंड फायरिंग हुई, जिसमें पुलिस की गोली से एक शराब तस्कर घायल हो गया। घायल तस्कर की पहचान सिवान जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के शिवराजपुर गांव निवासी 23 वर्षीय सद्दाम हुसैन के रूप में हुई है। पुलिस ने तस्कर के पास से एक देसी पिस्तौल, जिंदा कारतूस और शराब से भरी एक स्कॉर्पियो बरामद…
Read MoreCategory: अपराध
बड़ौत थाना क्षेत्र में नहर के पास एक शव मिला, पुलिस ने मामले की जांच शरू कर दी
बागपत : जिले में एक भाई पर अपने जीजा की हत्या का आरोप लगा है। हालाँकि, अभी तक यह खुलासा नहीं हो पाया है कि हत्या के पीछे क्या वजह थी? परिजनों का आरोप है कि मृतक का जीजा उसे बुलाकर ले गया था, जिसके बाद युवक का शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जाँच शुरू कर दी है। घटना बड़ौत कोतवाली क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, पुलिस को रात में सूचना मिली कि कोतवाली बड़ौत क्षेत्र में नहर के…
Read Moreदो सगे भाइयों की हत्या का मामले में 31 साल बाद आया फ़ैसला, पूर्व बसपा विधायक छोटे सिंह चौहान को आजीवन कारावास की सजा, वकील की पोशाक में किया आत्मसमर्पण
जालौन : उरई के चुर्खी थाना क्षेत्र के बिनौरा बैध गाँव में 30 मई 1994 की दोपहर प्रधानी चुनाव की रंजिश को लेकर राजकुमार उर्फ राजा भैया और उनके भाई जगदीश शरण की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 31 साल पुराने इस मामले में गुरुवार को पूर्व बसपा विधायक छोटे सिंह चौहान ने आत्मसमर्पण कर दिया। एमपी-एमएलए कोर्ट में न्यायाधीश भारतेंदु सिंह ने पूर्व विधायक को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। जालौन जिला सत्र न्यायालय ने गुरुवार को बहुचर्चित बिनौरा बैध गाँव में हुए…
Read Moreकनाडा भेजने के नाम पर युवक से 5 लाख रुपये की ठगी, फर्जी वीजा और ऑफर लेटर की जालसाजी –
सहारनपुर : सहारनपुर के थाना गंगोह इलाके में एक युवक से कनाडा भेजने के नाम पर 5 लाख रुपये की ठगी की गई। एजेंट ने उसे फर्जी वीजा, ऑफर लेटर और दूतावास के फर्जी दस्तावेज भी थमा दिए। साइबर क्राइम पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सहारनपुर में विदेश जाने का सपना देख रहा एक युवक बड़ी ठगी का शिकार हो गया। गंगोह क्षेत्र के कल्लरहेड़ी निवासी सागर कुमार ने आरोप लगाया कि कनाडा भेजने के नाम पर उससे 5 लाख रुपये की ठगी की गई।…
Read Moreनशा माफिया ने किया पुलिस पर हमला, सब इंस्पेक्टर बुरी तरह घायल अभी हालत स्थिर
करनाल : तरावड़ी की दुर्गा कॉलोनी बुधवार देर रात उस समय दहशत के साये में आ गई, जब नशा माफिया पर छापेमारी करने आई एंटी नारकोटिक्स टीम पर अचानक हमला हो गया। टीम के इलाके में दाखिल होते ही वहां मौजूद भीड़ ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से उन पर हमला कर दिया। इस हमले में सब इंस्पेक्टर रोहताश मलिक बुरी तरह घायल हो गए। घटनास्थल की तस्वीरें खून से लथपथ जमीन और अफरा-तफरी का माहौल बयां कर रही हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमले की पहले से योजना बनाई गई…
Read Moreसपा नेता आजम खान को इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली राहत, हाईकोर्ट ने डूंगरपुर मामले में दी ज़मानत
इलाहाबाद : समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री आजम खान के बुधवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट से अच्छी खबर आई है। आज़म खान को डूंगरपुर मामले बड़ी राहत मिली। एमपी-एमएलए कोर्ट ने आजम खान को 10 साल कैद की सज़ा सुनाई थी। सपा नेता ने इसके खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट में आपराधिक अपील दायर की थी। अपील लंबित रहने तक ज़मानत के लिए अर्ज़ी दाखिल की गई थी। 12 अगस्त को सुनवाई पूरी होने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। बुधवार को कोर्ट ने आजम खान की ज़मानत…
Read Moreबुजुर्ग शिक्षक ने बालिका के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास, वीडियो वायरल होने पर पोक्सो तहत मुकदमा दर्ज
सहारनपुर : सहारनपुर थाना फतेहपुर इलाके के कस्बा छुटमलपुर में 70 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षक का शर्मसार करने वाला कारनामा सामने आया है। जहां रिटायर्ड शिक्षक ने 11 वर्षीय बालिका के साथ न सिर्फ छेड़छाड़ की बल्कि उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। बुजुर्ग बालिका को गोद में उठाकर आटा चक्की के अंदर ले गया और अश्लील हरकतें करने लगा। जबकि बालिका खुद को बचाने के लिए चक्की के नीचे छिप गई और शोर मचाकर लोगों को बुला लिया। जिसके बाद मौकेपर पहुंचे लोगों ने बुजुर्ग को रंगेहाथ पकड़ लिया…
Read Moreअब्दुल की बेरहमी से की हत्या, पूरी घटना CCTV में हुई कैद
बरेली : शहर के कैंट थाना क्षेत्र में एक 50 वर्षीय व्यक्ति की फावड़े से बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक नगर और कैंट थाने का पुलिस बल मौके पर पहुँच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस हत्या की वजह जानने में जुटी है। हत्या की पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। लकड़ी डिपो के मालिक जावेद के अनुसार, बरेली के कैंट थाना…
Read Moreरिकवरी एजेंट की उसके ऑफिस में बेरहमी से कर दी हत्या, साथियों पर लगा हत्या का आरोप
लखनऊ : राजधानी में एक रिकवरी एजेंट की उसके ऑफिस में बेरहमी से हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह रिकवरी एजेंट का खून से लथपथ शव मिला। उसकी हत्या सिर कुचलकर की गई। वहीं, परिजनों ने मृतक के साथियों पर हत्या का आरोप लगाया है। हत्या पूरी प्लानिंग के साथ की गई है, क्योंकि हत्यारों ने ऑफिस का सीसीटीवी भी उखाड़ लिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। यह घटना लखनऊ के बंथरा…
Read Moreस्वास्थ्य विभाग में गजब का फर्जीवाड़ा, एक ही नाम पर 6 अलग-अलग जिलों में 6 लोग नौकरी करते मिले
लखनऊ : स्वास्थ्य विभाग में एक हैरान कर देने वाला फर्जीवाड़ा सामने आया है। एक ही नाम से 6 अलग-अलग जिलों में 6 लोग नौकरी करते पाए गए। हालाँकि, सभी का आधार कार्ड नंबर अलग-अलग है। सभी के पिता का नाम एक ही है। और ये सभी 2016 से वेतन ले रहे हैं। इसका खुलासा आरटीआई के ज़रिए हुआ, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। अब तक पता चला है कि कुल 6 लोगों ने स्वास्थ्य विभाग में एक्स-रे टेक्नीशियन के नाम का इस्तेमाल कर फर्जी दस्तावेज जमा…
Read More