बड़ौत थाना क्षेत्र में नहर के पास एक शव मिला, पुलिस ने मामले की जांच शरू कर दी

The young man was first called from his home and then shot in the park, Police is searching for the killers

बागपत : जिले में एक भाई पर अपने जीजा की हत्या का आरोप लगा है। हालाँकि, अभी तक यह खुलासा नहीं हो पाया है कि हत्या के पीछे क्या वजह थी? परिजनों का आरोप है कि मृतक का जीजा उसे बुलाकर ले गया था, जिसके बाद युवक का शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जाँच शुरू कर दी है। घटना बड़ौत कोतवाली क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को रात में सूचना मिली कि कोतवाली बड़ौत क्षेत्र में नहर के पास एक युवक का शव पड़ा है। युवक के सिर के पास गोली मारी गई थी। युवक के सीने पर एक मुस्लिम लड़की का नाम लिखा हुआ था। एक हाथ पर ‘आई लव यू’ का टैटू बना हुआ था। दूसरे हाथ पर पवित्र धागा बंधा हुआ था। मौके पर पहुँची पुलिस ने जब यह देखा तो मामला गंभीर माना गया और उच्चाधिकारियों को सूचित किया गया।

इसके बाद एएसपी प्रवीण सिंह चौहान मौके पर पहुँचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव की शिनाख्त हुई तो पता चला कि वह बड़ौत के किदवई नगर निवासी सोनू पुत्र सुखमाल का शव था। इसकी सूचना परिजनों को दी गई। मृतक की बहन ने बताया कि बावली गांव का मोहन उसके भाई को घर से बाइक पर बिठाकर ले गया था। मृतक के पिता सुखमाल ने बताया कि सोनू का जीजा मोहन उसे घर से बुलाकर ले गया था। बाद में क्या हुआ? उन्हें नहीं पता।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NPR BHARAT NEWS के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts